Skip to main content

गिग (डिलेवरी वर्कर्स) और प्‍लेटफॉर्म वर्कर्स (ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर्स) के लिए सरकारी सुरक्षा चक्र की शुरुआत!!!!

सागर में 8 करोड़ की लागत से बनेगा ऑडिटोरियम, भूमि पूजन समारोह सम्पन्न

 1 मार्च सागर जिले के तिली चौराहे पर एक भव्य ऑडिटोरियम के निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार के उपमुख्‍यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्‍ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनके कर-कमलों द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना की विधिवत शुरुआत की गई।

यह ऑडिटोरियम लगभग 11,000 वर्ग फीट क्षेत्र में बनाया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत 8 करोड़ रुपये है। इस भवन में 350 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसे मुख्य रूप से सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु निर्मित किया जा रहा है।

ऑडिटोरियम की विशेषताएँ

  • विशाल मंच (स्टेज)
  • ग्रीन रूम एवं चेंजिंग रूम
  • पुरुषों एवं महिलाओं के लिए पृथक सुविधाएँ
  • पार्किंग की समुचित व्यवस्था
  • बाहरी सौंदर्यीकरण एवं आकर्षक डिज़ाइन
  • निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा संचालित                                                                                   

कल्‍पधाम के डायरेक्‍टर श्री पुरूषोत्‍तम चौरसिया ने उपमुख्‍यमंत्री राजेन्‍द्र शुक्‍ला का स्‍वागत किया। इस समारोह में प्रमुख रूप से विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर संगीता जैन, सागर शहर जिलाध्‍यक्ष श्‍याम तिवारी,  जिला पंचायत अध्‍यक्ष हीरा सिंह राजपूत,कलेक्टर संदीप जी.आर, सागर पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार सहवाल, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, तिली पार्षद मनोज चौरसिया, कल्‍पधाम ग्रुप के सभी सदस्‍य तथा अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

राजेंद्र शुक्‍ला जी का उद्बोधन

मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र शुक्‍ला ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा प्रत्येक जिले के विधायकों को विशेष निधि के रूप में 15 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने की जानकारी दी। सागर के विधायक ने इस राशि में से 8 करोड़ रुपये इस ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए दिए हैं। इसके अतिरिक्त, भविष्य में इसके अलावा एक और ऑडिटोरियम बनाए जाने की भी योजना है।

उन्होंने नगर निगम आयुक्त से तिली चौराहे से गिरधारीपुरम होते हुए नए आर.टी.ओ को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण में हो रही देरी पर प्रश्न किया। जवाब में आयुक्त ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को बदल दिया गया है और अब कार्य तीव्र गति से जारी है जिससे सड़क का निर्माण जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

सागर के विकास पर जोर

श्री शुक्‍ला जी ने कहा कि सागर अब उस दौर से बाहर आ चुका है जब विकास की गति धीमी थी। अब सागर एक स्मार्ट सिटी के रूप में उभर रहा है और आने वाले समय में इसे और विकसित किया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार इंदौर कुछ वर्षों से स्वच्छता में प्रथम स्थान पर बना हुआ है, उसी प्रकार सागर को भी स्वच्छता के मामले में आगे लाना संभव है। सरकार अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) उपलब्ध करा सकती है, लेकिन उसे स्वच्छ रखना हम सभी  नागरिकों की भी जिम्मेदारी है।

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने जय हिंदका नारा लगाते हुए कार्यक्रम को समाप्त किया।

यह ऑडिटोरियम सागर की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को नए आयाम प्रदान करेगा एवं शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

The News Grit, 03/03/2025

Comments

Popular posts from this blog

"युवा उत्सव: रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय में छात्रों का शानदार प्रदर्शन"!!!

     रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर में 25/10/2024 को युवा उत्सव का समापन हुआ, जिसमें कई छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस उत्सव के दौरान, गीत गायन, रंगोली, कविता गायन जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जहां छात्रों ने अपनी कलात्मकता का परिचय दिया।      इस अवसर पर, विश्वविद्यालय के प्रबंधन ने छात्रों को प्रोत्साहन देने के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिताओं में शामिल छात्रों ने अपने हुनर से सभी को प्रभावित किया, जिससे उनकी मेहनत और लगन का पता चला।      युवा उत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनकी प्रतिभा दिखाने का मौका देना था, जिससे उनका मनोबल बढ़े और वे आगे चलकर अपने सपने पूरे कर सकें। इस उत्सव ने सभी को एक साथ मिलकर मनोहारी पल बिताने का अवसर प्रदान किया और कैम्पस में एक उत्सव जैसा माहौल बना दिया।      समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने छात्रों की कल्पना और सृजनशीलता की प्रशंसा की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उत्सव की सफलता के लिए विश्वविद्यालय की समस्त टीम ...

राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में रानी दुर्गावती महाविद्यालय में आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम!!

बालाघाट – रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय परसवाड़ा में इस वर्ष राष्ट्रीय गणित दिवस (22 दिसंबर) के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (MPCST) और राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (NCSTC) द्वारा प्रायोजित किया गया है। श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर उनके गणित के क्षेत्र में किए गए अद्वितीय योगदानों को समर्पित यह आयोजन 19 और 20 दिसंबर को होगा। प्राचार्य डॉ. एल एल घोरमारे ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि 19 दिसंबर को गणित के क्षेत्र में श्रीनिवास रामानुजन के योगदानों पर आधारित कई गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इनमें पोस्टर प्रेजेंटेशन, प्रश्नमंच, और भाषण प्रतियोगिता शामिल हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को गणित की महत्ता और श्रीनिवास रामानुजन की खोजों के बारे में जानकारी मिलेगी। 20 दिसंबर को मुख्य कार्यक्रम में गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन इतिहास और उनके योगदान पर एक विशिष्ट अतिथि द्वारा व्याख्यान दिया जाएगा। इसके अलावा, उनके जीवन और कार्यों पर आधारित एक वृत्...

स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम: रानी दुर्गावती महाविद्यालय परसवाड़ा में सफल आयोजन!!

दिनांक 20 जनवरी 2025 को रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय, परसवाड़ा के वनस्पति विभाग द्वारा एक उल्लेखनीय स्टूडेंट एक्सचेंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शासकीय अरण्य भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बैहर के 35 विद्यार्थी और प्राध्यापकगण शामिल हुए। इस कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल. एल. घोरमारे द्वारा स्टूडेंट एक्सचेंज गतिविधियों के महत्व पर जानकारी देने से हुई। आइक्यूएसी इंचार्ज डॉ. अरुण वैद्य ने विद्यार्थियों को इस प्रकार के कार्यक्रमों से मिलने वाले लाभों को साझा किया। वनस्पति विभाग की प्रमुख डॉ. जय श्री सूर्यवंशी ने माइक्रोऑर्गेनिज़्म कल्चर और प्रयोगशाला उपकरणों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसी क्रम में बैहर महाविद्यालय की डॉ. पूजा गुप्ता ने क्यूआर कोड इंटर्नशिप प्रोजेक्ट के माध्यम से छात्रों को नई तकनीकों से अवगत कराया। भौतिक शास्त्र विभाग से श्रीमती रंजना कुशवाहा ने शैक्षणिक गतिविधियों के विकास में इस प्रकार के कार्यक्रमों की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छात्रों के बीच आपसी ज्ञान-विनिमय के साथ-साथ डेमोंस्ट्रेशन सत्र आयोजित किए गए। रा...