Skip to main content

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के छात्रों ने सागर स्मार्ट सिटी के आईसीसीसी का दौरा कर अत्याधुनिक तकनीकी और नागरिक सेवाओं से अवगत किया!!

डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्रायें आईसीसीसी की कार्यपद्धिती व अत्याधुनिक तकनीकी से परिचित होकर रोमांचित हुये।

    स्वच्छ सर्वेक्षण, नशा मुक्ति और यातायात प्रबंधन सहित अन्य नागरिक सेवाओं की आईसीसीसी से मॉनिटरिंग देखी।

    सागर स्मार्ट सिटी के इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की विजिट करने आये डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आईसीसीसी में इन्टीग्रेट विभिन्न नागरिक सेवाओं को मॉनिटर करने की कार्यपद्धिती जानी और यहां की अत्याधुनिक तकनीकी से परिचित होकर रोमांचित हुये। सभी उपस्थित विद्यार्थियों को आईसीसीसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर को नंबर-1 बनाने के लिए शहर में कचरा फैलाने वालों पर वीडियो फोटो साक्ष्य के आधार पर सख्त कार्यवाही आदि की जा रही है। इस प्रकार की स्वच्छता गतिविधियों की मॉनिटरिंग यहां की जा रही है। यहां की बड़ी स्क्रीन वॉल पर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहनों की मॉनिटरिंग का डेस बोर्ड दिखाते हुये बताया गया की प्रत्येक कचरा कलेक्शन वाहन की जीपीएस से निगरानी ऑनलाइन होती है। वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखते हुये डाटा तैयार किया जाता है। विधार्थियो को कचरा संग्रहण और प्रसंस्करण की शार्ट फ़िल्म भी दिखाई गई। इंटेलिजेंट ट्रेफिक मैनेज़मेंट सिस्टम द्वारा शहर में यातायात प्रबंधन को विस्तार से बताया गया।


    
इसके अंतर्गत शहर में लगे आरएलवीडी कैमरा, एएनपीआर कैमरा सहित पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, एमरजेंसी कॉल बॉक्स आदि की तकनीकी बारीकीयों की भी जानकारी दी गई। ऑटोमेटिक चालान बनने से लेकर संबंधित वाहन चालक तक चालान पहुंचने की प्रक्रिया बताई गई। इसके साथ ही बताया गया की सीएम हेल्प लाईन, 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड निर्माण, नशा मुक्त भारत अभियान, विभिन्न चुनाव की मॉनिटरिंग आदि हेतु भी आईसीसीसी द्वारा सक्रीयता से कार्य किया जा रहा है। पब्लिक अनाउंसमेंट द्वारा नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। शहर में स्थापित सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम द्वारा प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और रिकॉर्डिंग को सर्वर पर स्टोर किया जाता है। अत्याधुनिक तकनीकी और सॉफ्टवेयर से युक्त आईसीसीसी सागर में वॉर रूम की तरह कार्य कर रहा है। सभी छात्र-छात्राओं ने आईसीसीसी का भ्रमण करने के बाद सिविल लाईन चौराहे पर पहुंचकर आईटीएमएस सिस्टम सिग्नलों, कैमरा और एमरजेंसी कॉल बॉक्स आदि उपकरणों को देखा और कार्यपद्धिति सहित जंक्शन के बारे में जाना।


- The News Grit, 27/11/2024

Comments

Popular posts from this blog

प्रोजेक्ट आरोहण: NHAI की नई योजना, लेकिन किसके लिए?

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI) ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल करते हुए टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा और करियर निर्माण के लिए ‘प्रोजेक्ट आरोहण’ की शुरुआत की है। इस योजना का शुभारंभ एनएचएआई के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव ने नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में किया। इस अवसर पर वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक एवं संयुक्त सीईओ डॉ. जफर खान और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। शिक्षा तक समान पहुँच देने का प्रयास एनएचएआई ने वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के साथ मिलकर यह योजना शुरू की है , जिसका मकसद टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस पहल का उद्देश्य वित्तीय बाधाओं को दूर करना , सामाजिक-आर्थिक भेदों को कम करना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों , जिनमें निम्न-आय वाले परिवारों की लड़कियाँ , पहली पीढ़ी के शिक्षार्थी तथा अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र शामिल हैं , के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान पहुँच प्रदान करना है। एनएचएआई का मानना है कि शिक्षा ही वह साध...

अमेरिका ने भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाया, लाखों नौकरियों पर संकट!!

अमेरिका ने बुधवार से भारत से आने वाले अधिकांश आयातित उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया है। यह कदम अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा ( CBP) द्वारा जारी नोटिस के बाद प्रभावी हुआ , जिसमें कहा गया था कि यह आदेश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 6 अगस्त 2025 के कार्यकारी आदेश 14329 के तहत लागू किया जा रहा है। इस आदेश का शीर्षक था – “रूसी संघ की सरकार द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खतरों को संबोधित करना।” किन उत्पादों पर लागू और किन्हें छूट सीबीपी के अनुसार , यह शुल्क उन सभी भारतीय वस्तुओं पर लागू होगा जो अमेरिका में उपभोग के लिए आयातित की जाती हैं। हालांकि , लोहा , इस्पात , एल्युमीनियम , वाहन , तांबा और इनके कुछ व्युत्पन्न उत्पादों को इस अतिरिक्त ड्यूटी से बाहर रखा गया है। वहीं , अमेरिकी बाजार में भारत के करीब 30.2% निर्यात (लगभग 27.6 अरब डॉलर) को शुल्क मुक्त प्रवेश मिलता रहेगा। इसमें फार्मा ( 12.7 अरब डॉलर) , इलेक्ट्रॉनिक्स ( 8.18 अरब डॉलर) , रिफाइंड लाइट ऑयल और एविएशन टरबाइन फ्यूल ( 3.29 अरब डॉलर) , पुस्तकें और ब्रोशर ( 165.9 मिलियन डॉलर) तथा प्लास्टिक ( 155.1 मिलियन...

भोपाल बनेगा देश का स्पोर्ट्स साइंस और हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग हब!!

खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण देने की दिशा में मध्यप्रदेश एक बड़ा कदम उठा रहा है। खेल विभाग द्वारा नाथु बरखेड़ा स्थित स्पोर्ट्स सिटी में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक स्पोर्ट्स साइंस एवं हाई-परफॉर्मेंस सेंटर स्थापित किया जा रहा है। यह सेंटर उन सभी आधुनिक वैज्ञानिक और तकनीकी सुविधाओं से लैस होगा , जिनकी आज के समय में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को निखारने और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में जरूरत होती है। इसमें खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता , मानसिक दृढ़ता , चोटों से बचाव , और कुल प्रदर्शन सुधार पर व्यापक रूप से काम किया जाएगा। क्यों जरूरी है स्पोर्ट्स साइंस सेंटर ? आज का खेल जगत बेहद तेज और चुनौतीपूर्ण हो गया है। सिर्फ प्रतिभा या अच्छी कोचिंग अब पर्याप्त नहीं है। विशेषज्ञ बताते हैं कि कई खिलाड़ी , चाहे वे कितने ही प्रतिभाशाली हों , मनोवैज्ञानिक दबाव , तकनीकी कमी या चोटों की वजह से अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाते। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में सफलता के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकन...