Skip to main content

Posts

Showing posts with the label destinationsstatistics

बिजली चोरी के लंबित प्रकरणों के निपटारे का मौका, 14 मार्च को लगेगी लोक अदालत!!

पर्यटन में मध्यप्रदेश की नई उड़ान: 2024 में 13 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे!!

मध्यप्रदेश 2024 में पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। यहाँ की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्मारक, प्राकृतिक विविधता, वन्यजीव संपदा, धार्मिक स्थलों और ग्रामीण सांस्कृतिक जीवन ने देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित किया है। वर्ष 2024 में राज्य ने रिकॉर्ड 13 करोड़ 41 लाख पर्यटकों का स्वागत कर न केवल नया कीर्तिमान स्थापित किया, बल्कि यह साबित कर दिया कि वह भारत के अग्रणी पर्यटन राज्यों में शामिल हो रहा है। 2024 में पर्यटन की ऐतिहासिक छलांग वर्ष 2024 में मध्यप्रदेश ने पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। 2023 की तुलना में पर्यटकों की संख्या में 19.6% की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि 2019 के मुकाबले यह वृद्धि 50.6% रही। सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि कोविड-19 महामारी के प्रभाव से प्रभावित वर्ष 2020 की तुलना में यह वृद्धि 526% तक पहुँच गई। यह आँकड़े इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि मध्यप्रदेश ने संकट के दौर से उबरते हुए कितनी तेजी से वापसी की है। मध्यप्रदेश की पर्यटन नीति, आधारभूत ढाँचे में सुधार, धार्मिक एवं विरासत स्थलों का समग्र विकास, तथा स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी ने मिलकर ...