Skip to main content

Posts

Showing posts with the label गवेषणा

बीएमसी में सफल नेत्र प्रत्यारोपण: कोर्निया दान से दो दृष्टिहीनों को मिली नई रोशनी!!

गवेषणा जीवनदृष्टि, मानव गरिमा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण 2025 के संविवेक संकल्पों की त्रयी

"गवेषणा मनवोत्तथान पर्यावरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता समिति " "आम सभा 30/3/2025" गवेषणा जीवनदृष्टि सम्बंधित तीन 5,6,7 संकल्प सर्वसम्मति से स्वीकृत हुए है।            गवेषणा की नीति सदैव असहमतियों और विरोधियों के प्रति आदरभाव की रही है। इसी कारण स्वीकृत संकल्प को सार्वजनिक मंचों पर प्रस्तुत किया गया है, ताकि हमें समीक्षा, समालोचना, विरोध तथा असहमति के मोतियों से लाभ मिल सके - और हम इनसे और अधिक पुष्ट, परिपक्व एवं फलित होकर सार्थक दिशा में आगे बढ़ सकें। आपकी आलोचना हमारा धन है! संशाधन है! 5. गवेषणा जीवनदृष्टि के आयाम के मानव गरिमा एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अर्थ, घटक व दोनों के अन्तर्सम्बन्ध पर विचार- (क) प्रारंभिक निर्णय: - गवेषणा सर्वसम्मति से यह स्पष्ट मत व्यक्त करता है कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बिना मानव गरिमा पूर्ण नही हो सकती। मानव व्यक्तित्व कि समग्रता इन दोनों तत्वों के बिना सम्भव नही है। सस्टेनेबल व प्रगतिशील मानव सभ्यता के लिये वैज्ञानिक दृष्टिकोण व मानव गरिमा एक दूसरे के पूरक है। स्वयं वैज्ञानिक  दृष्टिकोण, मानव गरिमा का अपरिहार्य घटक है...