Skip to main content

Posts

Showing posts with the label MadhyaPradeshtourism

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

इंदौर में पहली बार टैंडम पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल, आसमान में उड़ान का रोमांच!!

मध्यप्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर एडवेंचर टूरिज्म को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में टैंडम पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह रोमांचक फेस्टिवल 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को इंदौर के प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कोरबन हिल्स में आयोजित होगा। खास बात यह है कि इंदौर में पहली बार इस स्तर का टैंडम पैराग्लाइडिंग आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की इस पहल से प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ युवाओं और पर्यटकों को एक नया अनुभव मिलेगा। फेस्टिवल के दौरान प्रतिभागी मात्र 2,999 रुपये में प्रशिक्षित पायलट के साथ टैंडम पैराग्लाइडिंग का रोमांचक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगी नई पहचान सचिव पर्यटन एवं प्रबंध संचालक , मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड डॉ. इलैया राजा टी. ने बताया कि मध्यप्रदेश प्राकृतिक सौंदर्य , भौगोलिक विविधता और साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाओं से समृद्ध है। टैंडम पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल जैसे आयोजन प्रदेश को राष्ट्रीय और अ...

पर्यटन में मध्यप्रदेश की नई उड़ान: 2024 में 13 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे!!

मध्यप्रदेश 2024 में पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। यहाँ की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्मारक, प्राकृतिक विविधता, वन्यजीव संपदा, धार्मिक स्थलों और ग्रामीण सांस्कृतिक जीवन ने देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित किया है। वर्ष 2024 में राज्य ने रिकॉर्ड 13 करोड़ 41 लाख पर्यटकों का स्वागत कर न केवल नया कीर्तिमान स्थापित किया, बल्कि यह साबित कर दिया कि वह भारत के अग्रणी पर्यटन राज्यों में शामिल हो रहा है। 2024 में पर्यटन की ऐतिहासिक छलांग वर्ष 2024 में मध्यप्रदेश ने पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। 2023 की तुलना में पर्यटकों की संख्या में 19.6% की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि 2019 के मुकाबले यह वृद्धि 50.6% रही। सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि कोविड-19 महामारी के प्रभाव से प्रभावित वर्ष 2020 की तुलना में यह वृद्धि 526% तक पहुँच गई। यह आँकड़े इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि मध्यप्रदेश ने संकट के दौर से उबरते हुए कितनी तेजी से वापसी की है। मध्यप्रदेश की पर्यटन नीति, आधारभूत ढाँचे में सुधार, धार्मिक एवं विरासत स्थलों का समग्र विकास, तथा स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी ने मिलकर ...