Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Books

पर्यटन में मध्यप्रदेश की नई उड़ान: 2024 में 13 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे!!

किताबें खामोश होती हैं, पर सबसे गहरी बात कहती हैं, विश्व पुस्तक दिवस 2025

पुस्तकें सदियों से मानव सभ्यता की विकास यात्रा की साक्षी रही हैं। उन्होंने हमें अंधकार से प्रकाश की ओर , अज्ञान से ज्ञान की ओर और विभाजन से एकता की ओर मार्गदर्शन दिया है। विश्व पुस्तक दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि पढ़ना केवल एक कौशल नहीं , बल्कि चेतन मन का विस्तार है। यह हमें सोचने , समझने और गहराई से अनुभव करने की शक्ति देता है। इस दिन का एक और महत्वपूर्ण उद्देश्य है , पुस्तकों के अधिकार यानी ' कॉपीराइट ' के प्रति जागरूकता फैलाना। कॉपीराइट , किसी लेखक या रचनाकार को उनके कार्य पर कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है। यह रचनात्मकता को प्रोत्साहित करता है और सुनिश्चित करता है कि किसी की मेहनत का अनुचित उपयोग न हो। इसलिए विश्व पुस्तक दिवस न केवल पाठकों , बल्कि लेखकों , प्रकाशकों और शिक्षकों सभी के लिए एक विशेष दिन है। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि पुस्तकें केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं , बल्कि सामाजिक चेतना , संवेदनशीलता और संस्कृति के संवाहक भी हैं। जब हम एक पुस्तक खोलते हैं , तो हम केवल शब्द नहीं पढ़ते , बल्कि एक नई दुनिया में प्रवेश करते हैं , जहाँ कल्पना उड़ान भरती है और विचारों को...