Skip to main content

Posts

Showing posts with the label EnvironmentProtection

ब्रह्मांड की शुरुआती आवाजे सुनने में एक छोटे कंप्यूटर की बड़ी भूमिका!!

हरित भविष्य की ओर प्लास्टिक प्रदूषण पर विराम लगाने का संकल्प!!!!

" प्रकृति की रक्षा ही हमारी सुरक्षा है" – इसी भाव के साथ हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह दिन न केवल हमें पर्यावरण संरक्षण की अहमियत बताता है , बल्कि यह चेतावनी भी देता है कि अब और देरी नहीं की जा सकती। 2025 का विश्व पर्यावरण दिवस “ प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” विषय पर केंद्रित है , जो आज के समय की सबसे गंभीर समस्याओं में से एक बन चुकी है। प्लास्टिक: सुविधा से विनाश तक आज हमारा जीवन प्लास्टिक पर बहुत अधिक निर्भर हो गया है। पानी की बोतल , खाने के डिब्बे , किचन में उपयोग होने वाले थैले , बच्चों के खिलौने , चिकित्सा उपकरण – हर जगह प्लास्टिक ने अपनी जगह बना ली है। यह सस्ता , टिकाऊ और आसानी से उपलब्ध होता है , लेकिन इसका विनाशकारी पक्ष हम नजरअंदाज कर रहे हैं। डॉ. (सुश्री) शरद सिंह के अनुसार , " हम प्लास्टिक और उसके कचरे से घिरे हुए हैं। एक छोटी-सी सुविधा हमारी ज़िंदगी का गला घोंट रही है।" उनके इस कथन से यह स्पष्ट होता है कि प्लास्टिक सुविधा नहीं , एक धीमा ज़हर बनता जा रहा है। क्या आप जानते हैं कि हर साल इतना प्लास्टिक कचरा फैलाया जा रह...