Skip to main content

Posts

Showing posts with the label CBSEResult2025

पर्यटन में मध्यप्रदेश की नई उड़ान: 2024 में 13 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे!!

CBSE 12वीं बोर्ड 2025 विजयवाड़ा टॉप पर!!!!

CBSE 12 वीं बोर्ड 2025 विजयवाड़ा टॉप पर !!!! केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE) ने 13 मई 2025 को 12 वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। यह परिणाम 2024-25 सत्र की बोर्ड परीक्षाओं के लिए घोषित किया गया है , जो 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित हुई थीं। इस वर्ष का परिणाम कई दृष्टियों से उल्लेखनीय रहा है – न केवल छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है , बल्कि सफलता दर में भी सकारात्मक बढ़ोतरी देखने को मिली है। कुल आंकड़े: पंजीकरण , परीक्षा और परिणाम इस वर्ष कुल 17,04,367 छात्रों ने 12 वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था , जिनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए और 14,96,307 छात्र सफल घोषित हुए। परिणामस्वरूप कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39% रहा , जो कि पिछले वर्ष ( 87.98%) से 0.41% अधिक है। क्षेत्रवार प्रदर्शन: कहाँ सबसे अच्छे परिणाम आए ? CBSE ने अपने विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के अनुसार परिणाम घोषित किए हैं। विजयवाड़ा क्षेत्र ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है जहां 99.60% छात्र उत्तीर्ण हुए। इसके बाद त्रिवेन्द्रम ( 99.32%) और चेन्नई ( 97.39%) का स्थान रहा।...