Skip to main content

बिजली चोरी के लंबित प्रकरणों के निपटारे का मौका, 14 मार्च को लगेगी लोक अदालत!!

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य!!!!

हर वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस न केवल अच्छे स्वास्थ्य और तंदुरुस्त जीवन के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि इसका एक ऐतिहासिक महत्व भी है। इसी दिन वर्ष 1948 में WHO की स्थापना हुई थी। इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है।

इस वर्ष 2025 की थीम स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य” माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और कल्याण पर केंद्रित है। यह विषय इस सच्चाई की ओर इशारा करता है कि स्वस्थ परिवारों और समुदायों की नींव मां और बच्चे की भलाई में निहित है। जब एक महिला सुरक्षित गर्भावस्था और प्रसव अनुभव करती है, और जब एक नवजात बच्चे को जीवन के पहले महीनों में पर्याप्त देखभाल मिलती है, तभी समाज का भविष्य उज्ज्वल बनता है।

मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य मौजूदा हालात और चुनौतियाँ

आज भी दुनियाभर में स्वास्थ्य सेवाओं की मौजूदगी के बावजूद, हर साल लगभग 3 लाख महिलाएँ गर्भावस्था या प्रसव के दौरान जान गंवा देती हैं। इसके अलावा, 20 लाख से ज्यादा नवजात शिशु अपने पहले महीने में ही मर जाते हैं, और करीब 20 लाख शिशु जन्म के समय ही मृत होते हैं। ये आंकड़े वाकई चिंतनीय हैं—औसतन हर 7 सेकंड में एक ऐसी मौत हो रही है, जिसे रोका जा सकता था।

अगर वर्तमान हालात ऐसे ही रहे, तो आंका जा रहा है कि 5 में से 4 देश 2030 तक मातृ मृत्यु दर में कमी के लक्ष्यों को नहीं पूरा कर पाएंगे, और 3 में से 1 देश नवजात मृत्यु दर में कमी का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पायेगा।

महिलाओं की आवाज़ और परिवारों का समर्थन

 एक स्वस्थ समाज तभी बन सकता है जब हम महिलाओं की बातें सुनें और उनके अनुभवों को समझें। गर्भावस्था से लेकर बच्चे के जन्म तक, महिलाओं को सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि भावनात्मक और मानसिक सपोर्ट की भी जरूरत होती है।

हेल्थ सिस्टम्स को सिर्फ प्रसव से जुड़ी समस्याओं पर ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, गैर-संचारी बीमारियों, पोषण और परिवार नियोजन जैसी जरूरतों पर भी ध्यान देना चाहिए।

 साथ ही, नीतियों और कानूनी मदद से महिलाओं और परिवारों के अधिकारों की रक्षा करना बेहद जरूरी है। ये नीतियाँ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ, मातृत्व अवकाश, और सुरक्षित जन्म जैसी सुविधाएँ मुहैया कराने में मदद करती हैं।

अभियान के मकसद

 विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 के तहत इस साल का अभियान कुछ खास लक्ष्यों पर ध्यान देगा।

 🌐 जागरूकता बढ़ाना: माताओं और नवजातों की मौत के आंकड़ों पर ध्यान देना और महिलाओं की सेहत के लिए लंबे समय तक देखभाल की महत्वता को बताना।

💡 निवेश की वकालत: सरकारों और संगठनों को महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए सख्त कदम उठाने के लिए प्रेरित करना।

🤝 सहयोग: माता-पिता और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को जरूरी मदद और संसाधन मुहैया कराना।

📚 स्वास्थ्य जानकारी बांटना: गर्भावस्था, प्रसव और बाद की देखभाल के बारे में सही और उपयोगी जानकारी फैलाना।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 सिर्फ एक दिन नहीं है, बल्कि यह एक बड़ा प्रयास है जो हमें याद दिलाता है कि हर महिला और हर बच्चे को जीने और बढ़ने का पूरा अधिकार है। एक अच्छी शुरुआत न सिर्फ खुद के लिए, बल्कि समाज और पूरे विश्व के लिए भी जरूरी है।

The News Grit, 07/04/2025

Comments

Popular posts from this blog

प्रोजेक्ट आरोहण: NHAI की नई योजना, लेकिन किसके लिए?

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI) ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल करते हुए टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा और करियर निर्माण के लिए ‘प्रोजेक्ट आरोहण’ की शुरुआत की है। इस योजना का शुभारंभ एनएचएआई के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव ने नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में किया। इस अवसर पर वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक एवं संयुक्त सीईओ डॉ. जफर खान और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। शिक्षा तक समान पहुँच देने का प्रयास एनएचएआई ने वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के साथ मिलकर यह योजना शुरू की है , जिसका मकसद टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस पहल का उद्देश्य वित्तीय बाधाओं को दूर करना , सामाजिक-आर्थिक भेदों को कम करना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों , जिनमें निम्न-आय वाले परिवारों की लड़कियाँ , पहली पीढ़ी के शिक्षार्थी तथा अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र शामिल हैं , के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान पहुँच प्रदान करना है। एनएचएआई का मानना है कि शिक्षा ही वह साध...

अमेरिका ने भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाया, लाखों नौकरियों पर संकट!!

अमेरिका ने बुधवार से भारत से आने वाले अधिकांश आयातित उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया है। यह कदम अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा ( CBP) द्वारा जारी नोटिस के बाद प्रभावी हुआ , जिसमें कहा गया था कि यह आदेश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 6 अगस्त 2025 के कार्यकारी आदेश 14329 के तहत लागू किया जा रहा है। इस आदेश का शीर्षक था – “रूसी संघ की सरकार द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खतरों को संबोधित करना।” किन उत्पादों पर लागू और किन्हें छूट सीबीपी के अनुसार , यह शुल्क उन सभी भारतीय वस्तुओं पर लागू होगा जो अमेरिका में उपभोग के लिए आयातित की जाती हैं। हालांकि , लोहा , इस्पात , एल्युमीनियम , वाहन , तांबा और इनके कुछ व्युत्पन्न उत्पादों को इस अतिरिक्त ड्यूटी से बाहर रखा गया है। वहीं , अमेरिकी बाजार में भारत के करीब 30.2% निर्यात (लगभग 27.6 अरब डॉलर) को शुल्क मुक्त प्रवेश मिलता रहेगा। इसमें फार्मा ( 12.7 अरब डॉलर) , इलेक्ट्रॉनिक्स ( 8.18 अरब डॉलर) , रिफाइंड लाइट ऑयल और एविएशन टरबाइन फ्यूल ( 3.29 अरब डॉलर) , पुस्तकें और ब्रोशर ( 165.9 मिलियन डॉलर) तथा प्लास्टिक ( 155.1 मिलियन...

बढ़ते एशिया को रोकने में कोरियाई उपमहाद्वीप की उथल पुथल के भरोसे अमरीकी थिंकटैंक!!

आधुनिक वित्तीय और आर्थिक प्रणाली औपनिवेशिक यूरोप और नवऔपनिवेशिक अमरीकी आधिपत्य की देन है। किंतु 21 वीं सदी आते-आते एशिया की नई उभरती अर्थव्यवस्थाओं चीन , भारत , जापान , कोरिया , वियतनाम , इंडोनेशिया आदि ने यह साबित कर दिया कि यह सदी एशिया की है। यही कारण है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एशिया में बढ़ते प्रभाव और असंतुलन को देखते हुए लगातार तनावपूर्ण बयानबाज़ी कर रहे हैं। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्युंग से उनकी हालिया मुलाक़ात इसी पृष्ठभूमि में बेहद महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है। शांति की पहल और ट्रम्प टॉवर का सपना व्हाइट हाउस में हुई मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं ने उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन से संवाद स्थापित करने की इच्छा जताई। ली ने कहा कि यदि विभाजित कोरिया में शांति स्थापित हो जाती है तो यह ऐतिहासिक होगा। उन्होंने व्यंग्य और संकेत दोनों में जोड़ा कि “आप (ट्रम्प) उत्तर कोरिया में ट्रम्प टॉवर बना सकते हैं , जहाँ मैं आकर गोल्फ़ खेलूँगा।” ट्रम्प ने भी पुरानी मित्रता याद दिलाई और कहा कि वे किम जोंग उन से पहले ही तीन बार मिल चुके हैं और भविष्य में दोबारा मिलन...