Skip to main content

इंदौर में पहली बार टैंडम पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल, आसमान में उड़ान का रोमांच!!

डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर अभ्यारण्य मध्यप्रदेश का 25वां वन्यजीव अभ्यारण्य!!!!

मध्यप्रदेश को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। राज्य के सागर जिले में 12 अप्रैल 2025 को "डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर अभ्यारण्य" के रूप में 25वां वन्यजीव अभ्यारण्य अधिसूचित किया गया। यह अभ्यारण्य उत्तर सागर वनमंडल की बंडा और शाहगढ़ तहसीलों के आरक्षित वनों में स्थित है, तथा इसका कुल क्षेत्रफल 258.64 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस संरक्षित क्षेत्र का मुख्य उद्देश्य जैव विविधता एवं वन्यजीवों का संरक्षण, पारिस्थितिकीय संतुलन को बनाए रखना, पार्यटन और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देना और साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। इस अभ्यारण्य की स्थापना से न केवल वन्य जीवन को संरक्षित किया जाएगा, बल्कि क्षेत्रीय जलवायु और पारिस्थितिकी तंत्र में भी संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलेगी। यह कदम वन और पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में एक बड़ी और दूरदर्शी नीति का हिस्सा है।

इस वन्‍यजीव अभ्‍यारण्‍य को यह बात भी खास बनाती है, कि 12 अप्रैल को इस वन्‍यजीव अभ्‍यारण्‍य कि अधिसूचना जारी की गई, और आज ही 14 अप्रैल के दिन डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर की 135वीं जयंती को देश भर में मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा साहेब के नाम समर्पित यह अभ्यारण्य संविधान निर्माता के प्रति हमारे सम्मान और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। यह निर्णय समावेशी विकास एवं हमारे संकल्प की दिशा में एक नया कदम और बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है।

आइये जाने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बारे में

डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर भारत के संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक, विधिवेत्ता और अर्थशास्त्री थे, जिनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू में हुआ था। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की और भारत के पहले ऐसे व्यक्ति बने जिन्होंने विदेश से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि ली। डॉ. अम्‍बेडकर ने जीवनभर दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और छुआछूत व जातिवाद के खिलाफ प्रभावशाली आंदोलन चलाया। वे भारतीय संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष रहे, और उन्होंने समानता, स्वतंत्रता व बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित एक समावेशी संविधान की रचना की। 1956 में उन्होंने बौद्ध धर्म को अपनाया और सामाजिक परिवर्तन का नया मार्ग प्रशस्त किया। डॉ. अम्‍बेडकर आज भी सामाजिक न्याय और मानव अधिकारों के प्रतीक माने जाते हैं।

मध्‍य प्रदेश के सभी 25 अभ्‍यारण्‍य

डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर वन्‍यजीव अभ्यारण्य को मिलाकर अब मध्यप्रदेश में कुल 25 वन्यजीव अभ्यारण्य हैं, जो राज्य की समृद्ध जैवविविधता और पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। ये अभ्यारण्य हैं,

1.

बगदरा (सिंगरौली)s

2.

बोरी (होशंगाबाद)

3.

गांधी सागर (मंदसौर)

4.

गंगऊ (पन्ना)

5.

घाटीगांव (ग्वालियर)

6.

करेरा (शिवपुरी)

7.

केन घड़ियाल (पन्ना)

8.

खेओनी (देवास)

9.

कूनो पालपुर (श्योपुर)

10.

नरसिंहगढ़ (राजगढ़)

11.

चंबल (मुरैना)

12.

नौरादेही (सागर)

13.

ओरछा (टीकमगढ़)

14.

पचमढ़ी (होशंगाबाद)

15.

पनपथा (उमरिया)

16.

पेंच [मोघली] (सिवनी)

17.

फेन (मंडला)

18.

रालामंडल (इंदौर)

19.

रातापानी (रायसेन)

20.

सैलाना (रतलाम)

21.

सरदारपुर (धार)

22.

संजय [डुबरी] (सीधी)

23.

सिंघौरी (रायसेन)

24

सोन घड़ियाल (शहडोल)

25.

डॉ. भीमराव अंबेडकर अभयारण्य (सागर)

 

ये सभी अभ्यारण्य मध्यप्रदेश को जैविक विविधता और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी बनाते हैं। डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर वन्‍यजीव अभ्‍यारण्‍य की स्थापना न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, बल्कि यह हमारे संविधान निर्माता को प्रकृति और सामाजिक न्याय के माध्यम से दी गई सार्थक श्रद्धांजलि भी है। यह अभ्‍यारण्य जैव विविधता को संरक्षित करने, पारिस्थितिकीय संतुलन बनाए रखने और स्थानीय लोगों के लिए सतत आजीविका के अवसर विकसित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है। यह प्रयास यह संदेश देता है कि जब विकास, प्रकृति और सामाजिक समरसता को साथ लेकर चला जाए, तो वह न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए बल्कि भविष्य के लिए भी एक स्थायी विरासत बन सकता है।

The News Grit, 14/04/2025

Comments

Popular posts from this blog

प्रोजेक्ट आरोहण: NHAI की नई योजना, लेकिन किसके लिए?

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI) ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल करते हुए टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा और करियर निर्माण के लिए ‘प्रोजेक्ट आरोहण’ की शुरुआत की है। इस योजना का शुभारंभ एनएचएआई के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव ने नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में किया। इस अवसर पर वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक एवं संयुक्त सीईओ डॉ. जफर खान और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। शिक्षा तक समान पहुँच देने का प्रयास एनएचएआई ने वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के साथ मिलकर यह योजना शुरू की है , जिसका मकसद टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस पहल का उद्देश्य वित्तीय बाधाओं को दूर करना , सामाजिक-आर्थिक भेदों को कम करना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों , जिनमें निम्न-आय वाले परिवारों की लड़कियाँ , पहली पीढ़ी के शिक्षार्थी तथा अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र शामिल हैं , के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान पहुँच प्रदान करना है। एनएचएआई का मानना है कि शिक्षा ही वह साध...

बढ़ते एशिया को रोकने में कोरियाई उपमहाद्वीप की उथल पुथल के भरोसे अमरीकी थिंकटैंक!!

आधुनिक वित्तीय और आर्थिक प्रणाली औपनिवेशिक यूरोप और नवऔपनिवेशिक अमरीकी आधिपत्य की देन है। किंतु 21 वीं सदी आते-आते एशिया की नई उभरती अर्थव्यवस्थाओं चीन , भारत , जापान , कोरिया , वियतनाम , इंडोनेशिया आदि ने यह साबित कर दिया कि यह सदी एशिया की है। यही कारण है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एशिया में बढ़ते प्रभाव और असंतुलन को देखते हुए लगातार तनावपूर्ण बयानबाज़ी कर रहे हैं। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्युंग से उनकी हालिया मुलाक़ात इसी पृष्ठभूमि में बेहद महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है। शांति की पहल और ट्रम्प टॉवर का सपना व्हाइट हाउस में हुई मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं ने उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन से संवाद स्थापित करने की इच्छा जताई। ली ने कहा कि यदि विभाजित कोरिया में शांति स्थापित हो जाती है तो यह ऐतिहासिक होगा। उन्होंने व्यंग्य और संकेत दोनों में जोड़ा कि “आप (ट्रम्प) उत्तर कोरिया में ट्रम्प टॉवर बना सकते हैं , जहाँ मैं आकर गोल्फ़ खेलूँगा।” ट्रम्प ने भी पुरानी मित्रता याद दिलाई और कहा कि वे किम जोंग उन से पहले ही तीन बार मिल चुके हैं और भविष्य में दोबारा मिलन...

भोपाल बनेगा देश का स्पोर्ट्स साइंस और हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग हब!!

खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण देने की दिशा में मध्यप्रदेश एक बड़ा कदम उठा रहा है। खेल विभाग द्वारा नाथु बरखेड़ा स्थित स्पोर्ट्स सिटी में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक स्पोर्ट्स साइंस एवं हाई-परफॉर्मेंस सेंटर स्थापित किया जा रहा है। यह सेंटर उन सभी आधुनिक वैज्ञानिक और तकनीकी सुविधाओं से लैस होगा , जिनकी आज के समय में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को निखारने और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में जरूरत होती है। इसमें खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता , मानसिक दृढ़ता , चोटों से बचाव , और कुल प्रदर्शन सुधार पर व्यापक रूप से काम किया जाएगा। क्यों जरूरी है स्पोर्ट्स साइंस सेंटर ? आज का खेल जगत बेहद तेज और चुनौतीपूर्ण हो गया है। सिर्फ प्रतिभा या अच्छी कोचिंग अब पर्याप्त नहीं है। विशेषज्ञ बताते हैं कि कई खिलाड़ी , चाहे वे कितने ही प्रतिभाशाली हों , मनोवैज्ञानिक दबाव , तकनीकी कमी या चोटों की वजह से अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाते। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में सफलता के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकन...