Skip to main content

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

बिहार को रेलवे और डिजिटल सेक्टर में बड़ी सौगात: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की महत्‍वपूर्ण घोषणाएं!!

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने बिहार दौरे के दौरान राज्य के लिए कई अहम घोषणाएं की। इन घोषणाओं का उद्देश्य राज्य में यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाना, रेलवे संपर्क को सशक्त करना और आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है। उनका कहना था कि यह पहलें बिहार को एक नई रफ्तार देने और भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम हैं।

चार नई अमृत भारत ट्रेनों की घोषणा

केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि बिहार के लिए चार नई अमृत भारत ट्रेनें शुरू की जा रही हैं, जो राज्य को देश के विभिन्न हिस्सों से बेहतर रूप से जोड़ेंगी। उन्होंने कहा कि वंदे भारत और नामो भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के बाद यह बिहार के लोगों के लिए प्रधानमंत्री की ओर से एक और विशेष उपहार है।

घोषित ट्रेनें निम्नलिखित रूटों पर चलेंगी:

·         पटना से दिल्ली (रोजाना सेवा)

·         दरभंगा से लखनऊ (गोमती नगर) – सप्ताह में एक बार

·         मालदा से लखनऊ (गोमती नगर) – सप्ताह में एक बार

·         सहरसा से अमृतसर – सीधी ट्रेन सेवा

इसके अलावा, सीमांचल क्षेत्र (पूर्वोत्तर बिहार) की दक्षिण भारत से कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए जोगबनी से एक नियमित ट्रेन सेवा शुरू करने की भी घोषणा की गई है।

रेलवे में बड़े पैमाने पर निवेश

रेल मंत्री ने बिहार में रेलवे बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए तीन प्रमुख रेल परियोजनाओं की भी घोषणा की:

·         भागलपुर–जमालपुर के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाने के लिए 53 किलोमीटर लंबे खंड को शीघ्र मंजूरी दी जाएगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत ₹1,156 करोड़ रुपये है।

·         बख्तियारपुर–राजगीर–तिलैया रेल खंड के दोहरीकरण (डबलिंग) के लिए 104 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर ₹2,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत किया जाएगा।

·         रामपुरहाट–भागलपुर रेलखंड के दोहरीकरण (177 किलोमीटर) के लिए लगभग ₹3,000 करोड़ रुपये का निवेश जल्द मंजूर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से न सिर्फ यात्री ट्रेनों की गति और संख्या बढ़ेगी, बल्कि माल ढुलाई की सुविधा और औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

डिजिटल बिहार की दिशा में एक और कदम

इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से श्री वैष्णव ने बताया कि बिहार में दो Software Technology Parks of India (STPI) पूरी तरह बनकर तैयार हो चुके हैं:

·         STPI पटना – जिसकी परियोजना लागत लगभग ₹53 करोड़ रुपये है।

·         STPI दरभंगा – जिसकी अनुमानित लागत ₹10 करोड़ रुपये है।

उन्होंने कहा कि इन दोनों टेक्नोलॉजी पार्कों का उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा। इसके बाद बिहार में IT सेक्टर, स्टार्टअप संस्कृति और डिजिटल इनोवेशन को नई गति मिलेगी, जिससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यम के अवसर मिलेंगे।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का यह दौरा बिहार के लिए रेलवे और डिजिटल सेक्टर में नई संभावनाओं का द्वार खोलता है। जहां एक ओर नई अमृत भारत ट्रेनें राज्य को देश के बड़े शहरों से जोड़ेंगी, वहीं दूसरी ओर बुनियादी ढांचे और डिजिटल निवेश से भविष्य के बिहार की नींव और भी मजबूत होगी।

The News Grit, 10/07/2025

Comments

Popular posts from this blog

गवेषणा समिति ने जरूरतमंद बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की

सागर बड़तूमा , 04 दिसंबर 2025: गवेषणा मानवोत्थान पर्यावरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता समिति के सेवा प्रकल्प के अंतर्गत आज शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालय कन्या छात्रावास और शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर एवं जूनियर कन्या छात्रावास , बड़तूमा में जरूरतमंद बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की गईं। इस अवसर पर बच्चों ने गवेषणा समिति और उनके सहयोगियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। छात्रावास अधीक्षक , मैडम स्वाति ने डॉ. चंदन सिंह और संस्था के योगदान की सराहना की। उन्होंने बच्चों को जिज्ञासा लाइब्रेरी का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया , जिससे उन्हें अध्ययन और ज्ञानवर्धन का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में गवेषणा समिति से डॉ. तरुण साहू और सोनू चौरसिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और उनकी पढ़ाई में मदद करना था। गवेषणा समिति ऐसी पहल लगातार कर रही है , जिसमें केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण , मानव गरिमा के संवर्धन और अंगदान जैसी अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक गतिविधियाँ भी शामिल हैं। इस तरह की पहलों से बच्चों...

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

सागर। गवेषणा मानवोत्थान , पर्यावरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता समिति द्वारा “अंधविश्वास बनाम तर्कशीलता : भारतीय और अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य” विषय पर एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजघाट रोड तिली स्थित एक होटल के सभागार में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी , सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में तर्कशील समिति से जुड़े डॉ. बलविंदर बरनाला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में समाज में प्रचलित अनेक अंधविश्वासों की चर्चा करते हुए तर्क , वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अनुभवजन्य प्रमाणों के माध्यम से उन्हें चुनौती दी। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता और वैज्ञानिक सोच का विकास ही अंधविश्वासों को समाप्त करने का सबसे प्रभावी तरीका है। संवाद के दौरान उन्होंने उपस्थित श्रोताओं से प्रश्न आमंत्रित किए और उनके समाधान भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन डॉ. राजेश गौतम और डॉ. सुनील साहू ने किया। संवाद के दूसरे सत्र ...

बिजली चोरी और अनियमितताओं के मामलों में समझौते का अवसर!!

न्यायिक प्रक्रिया को तेज और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से नेशनल लोक अदालत का आयोजन  13 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली इस लोक अदालत में विशेष रूप से बिजली चोरी और विद्युत अनियमितताओं से जुड़े प्रकरणों का निपटारा समझौते के माध्यम से किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत दर्ज मामलों में अनावश्यक कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए इस लोक अदालत का लाभ अवश्य उठाएँ। उन्होंने कहा कि जो उपभोक्ता या उपयोगकर्ता अपने लंबित बिजली चोरी के मामलों में समझौता करना चाहते हैं , वे शीघ्र ही अपने संबंधित बिजली कार्यालयों से संपर्क करें। बिजली चोरी मामलों में समझौते की विशेष व्यवस्था राज्य की विद्युत वितरण कंपनियों ने निर्णय लिया है कि विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत दर्ज लंबित और विचाराधीन मामलों का निपटारा इस लोक अदालत में किया जाएगा। इस पहल के तहत निम्नदाब श्रेणी के उपभोक्ताओं को विशेष राहत दी जाएगी , जिनमें शामिल हैं - ·         ...