Skip to main content

Posts

Showing posts with the label greenenergy

ब्रह्मांड की शुरुआती आवाजे सुनने में एक छोटे कंप्यूटर की बड़ी भूमिका!!

पेट्रोलियम मंत्रालय का स्पष्टीकरण: ई-20 से वाहनों के प्रदर्शन, सुरक्षा और बीमा पर नहीं पड़ेगा असर!!

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E-20) के माइलेज, वाहन के प्रदर्शन और जीवनकाल पर प्रभाव को लेकर उठी चिंताओं को संबोधित करते हुए विस्तृत परामर्श जारी किया। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ई-20 का वाहनों के प्रदर्शन, सुरक्षा या बीमा कवरेज पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता। इसके साथ ही इस कार्यक्रम को भारत की ऊर्जा सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और पर्यावरणीय लक्ष्यों की दिशा में उठाया गया अत्यंत महत्वपूर्ण कदम बताया गया। ई-20 ईंधन एक मिश्रित बायो-ईंधन है, जिसमें 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल होता है। इथेनॉल गन्ना, मक्का, गेहूं, ज्वार, बाजरा जैसी फसलों या गन्ने के शीरे और मक्का के स्टार्च से बनाया जाता है। इसका इस्तेमाल पेट्रोल में मिलाने से वाहनों से निकलने वाला कार्बन उत्सर्जन कम होता है, प्रदूषण घटता है और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता भी घटती है। ई-20 किसानों के लिए अतिरिक्त आय का स्रोत बनता है और पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है। स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम भारत ने 2070 तक नेट जीरो उत्सर्जन का लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य की दिशा में सरकार ने ई-20 ज...

भारतीय वैज्ञानिकों ने तैयार की सुपरचार्ज्ड ग्रीन एनर्जी सामग्री!!

भारत के वैज्ञानिकों ने एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि हासिल की है , जो आने वाले समय में ऊर्जा प्रणाली को नई दिशा दे सकती है। ऊर्जा भंडारण तकनीक में महत्‍वपूर्ण खोज , LCD चलाने में भी सफल — यह साबित हुआ है बेंगलुरु स्थित नैनो और मृदु पदार्थ विज्ञान केंद्र ( CeNS) और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ( AMU) के वैज्ञानिकों के साझा प्रयास से। दोनों संस्थानों की टीम ने मिलकर एक उन्नत ग्रीन एनर्जी सामग्री विकसित की है , जो सुपरकैपेसिटर ( Supercapacitor) की कार्यक्षमता को नाटकीय रूप से बेहतर बनाती है। यह नई सामग्री न केवल ऊर्जा को तेज़ी से चार्ज और डिस्चार्ज करती है , बल्कि अधिक समय तक संचित भी रख सकती है। खास बात यह है कि इससे निर्मित सुपरकैपेसिटर प्रोटोटाइप ने सफलतापूर्वक एक LCD डिस्प्ले को भी संचालित किया है , जिससे इसके व्यावहारिक उपयोग की पुष्टि होती है। यह खोज भारत की ऊर्जा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है। क्या है सुपरकैपेसिटर ? सुपरकैपेसिटर एक उन्नत ऊर्जा भंडारण उपकरण है जो पारंपरिक बैटरियों की तुलना में बहुत तेज़ी से चार्ज और डिस्चार्ज हो सकता है। इसका ...