Skip to main content

Posts

बिजली चोरी के लंबित प्रकरणों के निपटारे का मौका, 14 मार्च को लगेगी लोक अदालत!!

Recent posts

मध्यप्रदेश में अवैध अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, एक सप्ताह में 3 करोड़ से अधिक की फसल जब्त!!

प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पिछले एक सप्ताह के दौरान छतरपुर , टीकमगढ़ और दमोह जिलों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 7890 किलोग्राम से अधिक अफीम की फसल जब्त की है। जब्त की गई इस फसल की अनुमानित बाजार कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छतरपुर में खेत से 1140 किलोग्राम अफीम बरामद छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम उर्दमऊ में पुलिस को खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया , जहां लगभग आधा एकड़ क्षेत्र में डोडा युक्त अफीम के पौधे पाए गए। पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए खेत में लगे सभी पौधों को जड़ सहित उखाड़कर जब्त कर लिया। जब्त की गई फसल का कुल वजन करीब 1140 किलोग्राम पाया गया , जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7...

सर्वाइकल कैंसर रोकथाम की पहल: जागरूकता और टीकाकरण से मिलेगी सुरक्षा!!

सागर। महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से जिले में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। कलेक्टर संदीप जी आर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि अभिभावक अपनी किशोरी बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराएं , ताकि उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। 28 फरवरी से शुरू हुआ अभियान कलेक्टर ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में 28 फरवरी 2026 से एचपीवी टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत उन किशोरियों को टीका लगाया जा रहा है जिन्होंने 14 वां जन्मदिन मना लिया है , लेकिन अभी 15 वां जन्मदिन नहीं मनाया है। यह अभियान आगामी तीन महीनों तक शासकीय अवकाश को छोड़कर लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है और पूरी तरह सुरक्षित तथा निःशुल्क है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार किशोरियों को 0.5 मिलीलीटर की एकल खुराक इंट्रामस्कुलर इंजेक्शन के माध्यम से दी जाएगी। जिले में बनाए गए कई टीकाकरण केंद्र ...

बालाघाट की नसीबा खान ने करघे से बुनी स्वदेशी और स्वावलंबन की प्रेरक कहानी!!

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के एक गांव मेहंदीवाड़ा (वारा सिवनी) से निकली एक अनूठी पहल आज परंपरा , स्वदेशी और महिला स्वावलंबन की प्रेरक मिसाल बन गई है। यहां की बुनकर नसीबा खान अपने करघे पर बुने एक विशेष स्टोल के माध्यम से न केवल पारंपरिक हथकरघा कला को जीवित रख रही हैं , बल्कि ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सृजनशीलता की नई कहानी भी लिख रही हैं। यह पहल “हाउस ऑफ तसल्ली” स्टार्टअप - राफ्टएंडरसन प्रायवेट लिमिटेड के प्रयासों और “विमेन वीव” के सहयोग से संभव हुई है। इस सहयोग ने स्थानीय बुनकरों की कला को वैश्विक मंच तक पहुंचाने का रास्ता खोल दिया है। करघे से बुनी स्वदेशी की कहानी नसीबा खान द्वारा तैयार किया गया स्टोल साधारण वस्त्र नहीं है , बल्कि यह सादगी , स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की भावना का प्रतीक है। इसे हाथ से कांते गए ऑर्गेनिक कपास के धागों से करघे पर बुना गया है। इस स्टोल की सबसे खास विशेषता इसमें बुना गया चरखे का मोटिफ है , जो महात्मा गांधी के स्वदेशी और महिला स्वावलंबन के विचारों को समर्पित है। दो दिनों की मेहनत से तैयार हुआ अनोखा डिजाइन इस स्टोल को तैयार करने में लगभग दो दिन...

पारंपरिक खेती से आधुनिक बागवानी तक, रामसिंह कुशवाह बने किसानों के लिए मिसाल!!

भोपाल के फन्दा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरखेड़ा बोंदर गांव में किसान रामसिंह कुशवाह ने पारंपरिक खेती से आधुनिक बागवानी की ओर कदम बढ़ाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। कभी धान , गेहूं और सोयाबीन जैसी पारंपरिक फसलों पर निर्भर रहने वाले कुशवाह आज फूलों और फलों की आधुनिक खेती से हर महीने लाखों रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं। उनकी सफलता केवल आर्थिक उन्नति तक सीमित नहीं है , बल्कि यह किसानों के सशक्तिकरण , नवाचार और सरकारी योजनाओं के प्रभावी उपयोग की मिसाल भी बन गई है। पारंपरिक खेती से आगे बढ़ने की सोच रामसिंह कुशवाह का परिवार वर्षों से पारंपरिक खेती करता आ रहा था। खेतों में मुख्य रूप से धान , गेहूं और सोयाबीन जैसी फसलें उगाई जाती थीं। लेकिन बढ़ती लागत और अपेक्षाकृत कम लाभ के कारण खेती से मिलने वाली आय सीमित थी। इन परिस्थितियों में परिवार के सामने आर्थिक चुनौतियाँ बनी रहती थीं और खेती को लाभकारी बनाने के नए विकल्पों की तलाश जारी थी। योजना से मिली नई दिशा इसी दौरान कुशवाह को उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना की जानकारी मिली। उन्होंने राष्ट्रीय विकास ...

एमपी पुलिस के घुड़सवारों का कमाल, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 6 पदक हासिल!!

मध्यप्रदेश पुलिस के घुड़सवारी दल ने 44 वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक ( 2 स्वर्ण , 2 रजत और 2 कांस्य) जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 15 से 27 फरवरी 2026 के बीच सीमा सुरक्षा बल अकादमी , टेकनपुर में आयोजित की गई , जिसमें देशभर की पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की 21 टीमों , 345 अश्वों और लगभग 700 राइडर्स ने भाग लिया। खिलाड़ियों का सम्मान प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुलिस मुख्यालय , भोपाल में आयोजित समारोह में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने मेडल पहनाकर और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने टीम के घुड़सवारों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत , अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिणाम है। साथ ही यह उपलब्धि मध्यप्रदेश पुलिस की पेशेवर दक्षता और प्रशिक्षण व्यवस्था की गुणवत्ता को भी दर्शाती है। डीजीपी मकवाणा ने सभी प्रतिभागियों को उचित पुरस्कार देने की घोषणा करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर अभ्य...

कूनो में बढ़ता चीतों का कुनबा, जैव विविधता को मिल रही नई ताकत!!

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से लाए गए 9 चीतों के आगमन के साथ भारत की महत्वाकांक्षी चीता पुनर्बसाहट परियोजना ने एक नया अध्याय जोड़ दिया है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने इसे भारत और बोत्सवाना के बीच जैव विविधता संरक्षण की ऐतिहासिक साझेदारी बताया। तीन चीतों को प्रतीकात्मक रूप से किया रिलीज केंद्रीय मंत्री ने शनिवार सुबह कूनो पहुंचकर बोत्सवाना से आए 9 चीतों में से तीन चीतों को क्वारंटीन के लिए बनाए गए विशेष बाड़ों में प्रतीकात्मक रूप से रिलीज किया। ये सभी चीते भारतीय वायुसेना के तीन हेलीकॉप्टरों के माध्यम से ग्वालियर एयरपोर्ट से कूनो नेशनल पार्क लाए गए। इन 9 चीतों में 6 मादा और 3 नर शामिल हैं। पार्क प्रशासन के अनुसार , सभी चीतों को स्वास्थ्य परीक्षण और अनुकूलन प्रक्रिया के तहत कुछ समय के लिए क्वारंटीन में रखा जाएगा , जिसके बाद उन्हें निर्धारित चरणबद्ध प्रक्रिया के अनुसार खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। 48 हुई कुल संख्या बोत्सवाना से आए इन 9 चीतों के बाद अब प्रदेश में चीतों की कुल संख्या 48 हो गई है। इनमें से 45 चीते कूनो नेशनल पार्क में हैं...

भारत–भूटान ने बाढ़ पूर्वानुमान, जल संसाधन प्रबंधन और ऊर्जा साझेदारी को दी नई दिशा!!

भारत और भूटान ने सीमा पार नदियों , बाढ़ प्रबंधन और जलविद्युत परियोजनाओं पर द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई है। 24 से 27 फरवरी 2026 तक उच्चस्तरीय दौरे और सचिव स्तरीय बैठक में दोनों देशों ने जल संसाधन प्रबंधन , डेटा साझाकरण और जलवायु चुनौतियों से निपटने के लिए उन्नत तंत्र विकसित करने पर जोर दिया। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन , नदी विकास एवं गंगा पुनर्जीवन विभाग ( DoWR, RD & GR) के सचिव वी.एल. कंथा राव के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भूटान का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल में असम और पश्चिम बंगाल के अधिकारी तथा WAPCOS Limited के विशेषज्ञ भी शामिल थे। इस दौरे का उद्देश्य सीमा पार नदियों पर सहयोग से संबंधित मामलों पर चर्चा करना और भारत सरकार के साथ साझेदारी में भूटान में कार्यान्वित की जा रही पुनात्सांगचू- I जलविद्युत परियोजना की गतिविधियों की समीक्षा करना था। बाढ़ पूर्वानुमान और डेटा साझाकरण पर जोर 25 फरवरी 2026 को आयोजित सचिव स्तरीय द्विपक्षीय बैठक के दौरान भारत और भूटान के बीच बाढ़ प्रबंधन और बाढ़ पूर्वानुमान के क्षेत्र में चल रहे सहयोग के मौ...

भारतीय नौसेना में शामिल होगा ‘अंजदीप’: तटीय सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती!!

देश की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय नौसेना एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट ( ASW-SWC) परियोजना के तीसरे पोत ‘अंजदीप’ को औपचारिक रूप से अपने बेड़े में शामिल करने जा रही है। यह भव्य समारोह 27 फरवरी , 2026 को चेन्नई बंदरगाह पर आयोजित होगा , जिसकी अध्यक्षता नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी करेंगे। यह शामिलीकरण न केवल नौसेना की पनडुब्बी रोधी क्षमताओं को बढ़ाएगा , बल्कि रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को भी नई मजबूती प्रदान करेगा। स्वदेशी निर्माण की मिसाल इस शुभारंभ समारोह से रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में राष्ट्र की तीव्र प्रगति स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है। एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट ( ASW-SWC) परियोजना स्वदेशी युद्धपोत डिजाइन और निर्माण की सफलता का उत्कृष्ट उदाहरण है। कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स द्वारा निर्मित ‘अंजदीप’ एक अत्याधुनिक युद्धपोत है , जिसे विशेष रूप से तटीय और उथले जल क्षेत्रों में युद्ध संबंधी चुनौतियों का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है। ये क्...

मध्यप्रदेश पुलिस की कार्रवाई: संगठित अपराध पर शिकंजा, किसानों की रकम समेत 1.43 करोड़ बरामद!

प्रदेशभर में लूट , चोरी , नकबजनी और आर्थिक ठगी के मामलों पर कड़ा प्रहार करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस ने बीते पांच दिनों में व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न जिलों में की गई त्वरित और तकनीकी कार्रवाई के परिणामस्वरूप कुल 1 करोड़ 43 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध और आर्थिक धोखाधड़ी के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत यह अभियान लगातार जारी रहेगा। राजगढ़: “ऑपरेशन किसान रक्षक” में 39 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र में भूमि विक्रय के नाम पर किसानों से 39 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया। पुलिस ने “ऑपरेशन किसान रक्षक” के तहत दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी 39 लाख रुपये की राशि शत-प्रतिशत बरामद की। जांच के दौरान बैंक ट्रांजेक्शन , दस्तावेजी साक्ष्य और तकनीकी विश्लेषण का गहन परीक्षण किया गया। आरोपियों ने पहले से विक्रय हो चुकी भूमि को दोबारा बेचने का झांसा देकर 25 लाख रुपये RTGS और 14 लाख रुपये नकद प्राप्त किए थे। त्वरित दबिश देकर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर किसान की पूरी मेहनत की कमाई वापस ...