Skip to main content

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

सागर को कैंसर अस्पताल की सौगात, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधार की ओर बढ़ता मजबूत कदम!!

राज्य सरकार ने बुंदेलखंड अंचल के लिए एक ऐतिहासिक स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत करते हुए सागर में 80 करोड़ रुपये की लागत से टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई की तर्ज पर अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल की स्थापना की घोषणा की है। साथ ही मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए विशेष अभियान चलाने और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की भी रूपरेखा प्रस्तुत की गई है।

यह घोषणा राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्‍ल ने सागर जिला अस्पताल परिसर में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में की। इस अवसर पर उन्होंने 24 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

महिला-शिशु रोग विभाग और पब्लिक हेल्थ लैब का शुभारंभ

उपमुख्यमंत्री शुक्‍ल ने 100 बिस्तरों वाले नवीन महिला एवं शिशु रोग विभाग और एकीकृत पब्लिक हेल्थ लैब का लोकार्पण किया। उन्होंने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण हेतु भूमि पूजन भी किया। इस अवसर पर जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधि, अधिकारी, चिकित्सकगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कैंसर अस्पताल: सागर को मिलेगा स्वास्थ्य का बड़ा तोहफा

राज्य सरकार ने सागर में 80 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल की स्थापना का निर्णय लिया है। यह अस्पताल जी प्‍लस 6 भवन में स्थापित होगा और आगामी माह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका भूमि पूजन करेंगे। अस्पताल में टाटा अस्पताल, मुंबई की तर्ज पर सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे बुंदेलखंड के मरीजों को इलाज के लिए भोपाल, दिल्ली या मुंबई नहीं जाना पड़ेगा।

सरकार देगी भवन, डॉक्टर डालें आत्मा

उपमुख्यमंत्री श्री शुक्‍ल ने कहा, “सरकार भवन और संसाधनों के लिए धन दे सकती है, लेकिन उस भवन में आत्मा डालने का कार्य डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का है।” उन्होंने डॉक्टरों से आह्वान किया कि वे समाज का विश्वास जीतें और सेवा के भाव से कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार 30,000 से अधिक मेडिकल और पैरामेडिकल कर्मियों की भर्ती कर रही है।

मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए अभियान

मध्यप्रदेश में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर अब भी एक गंभीर चिंता का विषय है। शुक्‍ल ने कहा कि इसके समाधान के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। गर्भावस्था के पहले महीने से ही जाँच, पंजीयन और टीकाकरण अनिवार्य रूप से किया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और मेडिकल अधिकारियों को प्रशिक्षित कर सशक्त बनाया जाएगा।

टेलीमेडिसिन को मिलेगा बढ़ावा

टेलीमेडिसिन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए भी योजना बनाई गई है। प्रत्येक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए टेलीमेडिसिन सेवा प्रदाता डॉक्टर को ₹50 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले मरीजों को समय पर परामर्श और उपचार मिल सकेगा।

सागर में स्वास्थ्य अधोसंरचना को लेकर सरकार की यह पहल न केवल स्थानीय नागरिकों के लिए राहत लेकर आएगी, बल्कि पूरे बुंदेलखंड अंचल को सुदृढ़ और समावेशी स्वास्थ्य तंत्र प्रदान करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए लक्षित रणनीति, टेलीमेडिसिन सेवाओं का विस्तार और कैंसर जैसे जटिल रोगों के इलाज हेतु अत्याधुनिक सुविधाओं की स्थापना — ये सभी कदम इस सोच को बल देते हैं कि इलाज केवल पहुंच तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसकी गुणवत्ता और गरिमा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

The News Grit, 04/08/2025

Comments

Popular posts from this blog

प्रोजेक्ट आरोहण: NHAI की नई योजना, लेकिन किसके लिए?

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI) ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल करते हुए टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा और करियर निर्माण के लिए ‘प्रोजेक्ट आरोहण’ की शुरुआत की है। इस योजना का शुभारंभ एनएचएआई के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव ने नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में किया। इस अवसर पर वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक एवं संयुक्त सीईओ डॉ. जफर खान और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। शिक्षा तक समान पहुँच देने का प्रयास एनएचएआई ने वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के साथ मिलकर यह योजना शुरू की है , जिसका मकसद टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस पहल का उद्देश्य वित्तीय बाधाओं को दूर करना , सामाजिक-आर्थिक भेदों को कम करना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों , जिनमें निम्न-आय वाले परिवारों की लड़कियाँ , पहली पीढ़ी के शिक्षार्थी तथा अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र शामिल हैं , के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान पहुँच प्रदान करना है। एनएचएआई का मानना है कि शिक्षा ही वह साध...

अमेरिका ने भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाया, लाखों नौकरियों पर संकट!!

अमेरिका ने बुधवार से भारत से आने वाले अधिकांश आयातित उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया है। यह कदम अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा ( CBP) द्वारा जारी नोटिस के बाद प्रभावी हुआ , जिसमें कहा गया था कि यह आदेश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 6 अगस्त 2025 के कार्यकारी आदेश 14329 के तहत लागू किया जा रहा है। इस आदेश का शीर्षक था – “रूसी संघ की सरकार द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खतरों को संबोधित करना।” किन उत्पादों पर लागू और किन्हें छूट सीबीपी के अनुसार , यह शुल्क उन सभी भारतीय वस्तुओं पर लागू होगा जो अमेरिका में उपभोग के लिए आयातित की जाती हैं। हालांकि , लोहा , इस्पात , एल्युमीनियम , वाहन , तांबा और इनके कुछ व्युत्पन्न उत्पादों को इस अतिरिक्त ड्यूटी से बाहर रखा गया है। वहीं , अमेरिकी बाजार में भारत के करीब 30.2% निर्यात (लगभग 27.6 अरब डॉलर) को शुल्क मुक्त प्रवेश मिलता रहेगा। इसमें फार्मा ( 12.7 अरब डॉलर) , इलेक्ट्रॉनिक्स ( 8.18 अरब डॉलर) , रिफाइंड लाइट ऑयल और एविएशन टरबाइन फ्यूल ( 3.29 अरब डॉलर) , पुस्तकें और ब्रोशर ( 165.9 मिलियन डॉलर) तथा प्लास्टिक ( 155.1 मिलियन...

भोपाल बनेगा देश का स्पोर्ट्स साइंस और हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग हब!!

खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण देने की दिशा में मध्यप्रदेश एक बड़ा कदम उठा रहा है। खेल विभाग द्वारा नाथु बरखेड़ा स्थित स्पोर्ट्स सिटी में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक स्पोर्ट्स साइंस एवं हाई-परफॉर्मेंस सेंटर स्थापित किया जा रहा है। यह सेंटर उन सभी आधुनिक वैज्ञानिक और तकनीकी सुविधाओं से लैस होगा , जिनकी आज के समय में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को निखारने और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में जरूरत होती है। इसमें खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता , मानसिक दृढ़ता , चोटों से बचाव , और कुल प्रदर्शन सुधार पर व्यापक रूप से काम किया जाएगा। क्यों जरूरी है स्पोर्ट्स साइंस सेंटर ? आज का खेल जगत बेहद तेज और चुनौतीपूर्ण हो गया है। सिर्फ प्रतिभा या अच्छी कोचिंग अब पर्याप्त नहीं है। विशेषज्ञ बताते हैं कि कई खिलाड़ी , चाहे वे कितने ही प्रतिभाशाली हों , मनोवैज्ञानिक दबाव , तकनीकी कमी या चोटों की वजह से अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाते। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में सफलता के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकन...