Skip to main content

Posts

Showing posts with the label drugtrafficking

बिजली चोरी के लंबित प्रकरणों के निपटारे का मौका, 14 मार्च को लगेगी लोक अदालत!!

मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.50 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार!!

मंदसौर। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंदसौर जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में की गई। मुखबिर की सूचना पर दबिश पुलिस को 01 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवलजी , जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) निवासी गुलशेर खान पठान एमडी ड्रग्स बेचने के लिए मंदसौर आ रहा है , जिसे नंदकिशोर उर्फ नंदु को सप्लाई किया जाना था। सूचना की तस्दीक के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। 1.5 किलो एमडी ड्रग्स बरामद पुलिस ने मौके से गुलशेर खान पठान और नंदकिशोर उर्फ नंदु को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम ...

ड्रग तस्करी और चुनावी धांधली के आरोपों में घिरे मादुरो पर अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा इनाम!!

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर अमेरिका ने कार्रवाई तेज कर दी है। संघीय मादक पदार्थ तस्करी और नार्को-आतंकवाद के गंभीर आरोपों के बीच , वाशिंगटन ने उनकी गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने पर इनाम दोगुना करते हुए 50 मिलियन डॉलर कर दिया है। यह राशि अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े व्यक्तिगत इनामों में गिनी जा रही है। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा , “ मादुरो दुनिया के सबसे बड़े ड्रग तस्करों में से एक हैं और हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। उन्हें कानून के कटघरे में लाना हमारा संकल्प है।” 20 साल पुराना तस्करी नेटवर्क निशाने पर अमेरिकी जांच एजेंसियों का दावा है कि मादुरो “कार्टेल ऑफ द सन्स” नामक विशाल कोकीन तस्करी नेटवर्क के मुखिया रहे हैं , जो बीते दो दशकों में सैकड़ों टन नशीला माल अमेरिका भेज चुका है। यह नेटवर्क कोलंबिया के वामपंथी विद्रोही संगठन FARC के साथ मिलकर काम करता था , जिसे वाशिंगटन पहले से आतंकवादी संगठन घोषित कर चुका है। बोंडी ने यह भी आरोप लगाया कि मादुरो ने वेनेजुएला के कुख्यात गिरोह ट्रेन डी अरागुआ और मैक्सिको के सिनाल...

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कोकीन तस्करी का भंडाफोड़, कॉमिक बुक्स में छिपाकर लाए गए 40 करोड़ के ड्रग्स!!

राजस्व असूचना निदेशालय ( Directorate of Revenue Intelligence ) ने ड्रग तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। बेंगलुरु की डीआरआई क्षेत्रीय इकाई ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक भारतीय यात्री से 4 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की , जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में क़ीमत करीब 40 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कोकीन बड़ी चतुराई से सुपरहीरो कॉमिक्स के कवर में छिपाई गई थी। डीआरआई को पहले से एक विशेष खुफिया इनपुट मिला था कि 18 जुलाई 2025 की सुबह दोहा से आने वाली एक उड़ान में एक यात्री नशीले पदार्थों की तस्करी कर सकता है। इसी सूचना के आधार पर एजेंसी के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद संदिग्ध भारतीय पुरुष यात्री को रोका। कॉमिक्स में छिपी थी कोकीन प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यात्री ने खुद को सामान्य बताया , लेकिन जब उसके सामान की सावधानीपूर्वक जांच की गई , तो अधिकारियों को उसके पास रखी दो सुपरहीरो कॉमिक्स/पत्रिकाएँ असामान्य रूप से भारी लगीं। जब अधिकारियों ने उन कॉमिक्स को ध्यान से चेक किया , तो उनके कवर के भीतर सफेद पाउडर छिपा मिला। जब बरामद सफेद पाउडर में कोकीन होने...