Skip to main content

Posts

Showing posts with the label mechanisedinfantry

ब्रह्मांड की शुरुआती आवाजे सुनने में एक छोटे कंप्यूटर की बड़ी भूमिका!!

भारत-सिंगापुर सैन्य अभ्यास 'बोल्ड कुरुक्षेत्र 2025' जोधपुर में शुरू!!

भारत और सिंगापुर के बीच गहराते रक्षा संबंधों का प्रतीक बन चुका सैन्य अभ्यास ' एक्सरसाइज बोल्ड कुरुक्षेत्र ' एक बार फिर से शुरू हो गया है। इस अभ्यास का 14 वां संस्करण आज राजस्थान के जोधपुर में आरंभ हुआ , जो कि 4 अगस्त 2025 तक चलेगा। यह अभ्यास दोनों देशों के बीच सामरिक साझेदारी को मजबूती देने और सैन्य समन्वय को नए स्तर तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। दोनों सेनाओं की भागीदारी इस बार के अभ्यास में सिंगापुर सशस्त्र बलों की 4 Singapore Armoured Brigade की 42 Singapore Armoured Regiment तथा भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट भाग ले रही हैं। यह एक उच्च स्तरीय यंत्रीकृत संयुक्त अभ्यास है जिसमें युद्ध रणनीतियों का आदान-प्रदान , संयुक्त संचालन और तकनीकी समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभ्यास का स्वरूप: टेबल टॉप और कंप्यूटर आधारित युद्धाभ्यास बोल्ड कुरुक्षेत्र 2025 एक टेबल टॉप अभ्यास और कंप्यूटर सिमुलेशन आधारित युद्धाभ्यास के रूप में संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यंत्रीकृत युद्ध के लिए संचालन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करना और सैन्य कमा...