Skip to main content

Posts

Showing posts with the label pollingboothupdate

ब्रह्मांड की शुरुआती आवाजे सुनने में एक छोटे कंप्यूटर की बड़ी भूमिका!!

बिहार बना देश का पहला राज्य, जहां हर मतदान केंद्र पर 1200 से कम मतदाता; जोड़े गए 12,817 नए बूथ!!

बिहार ने भारत के चुनावी इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है कि अब राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर अधिकतम 1200 से कम मतदाता होंगे। इसका उद्देश्य है – मतदान प्रक्रिया को अधिक सुगम , पारदर्शी और सुविधाजनक बनाना। इसके लिए राज्य में 12,817 नए मतदान केंद्र जोड़े गए हैं , जिससे कुल केंद्रों की संख्या अब 77,895 से बढ़कर 90,712 हो गई है। पहले 1500 थे अब 1200 – S pecial I ntensive R evision के नए आदेश से बदलाव 24 जून 2025 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी SIR आदेश (पृष्ठ 2, बिंदु 6/7 और पृष्ठ 7, बिंदु 2( ए)) के अनुसार , एक बूथ पर अधिकतम मतदाताओं की संख्या को 1500 से घटाकर 1200 कर दिया गया। इस निर्णय के पीछे मुख्य उद्देश्य है — मतदान केंद्रों पर भीड़ को कम करना , महिलाओं , बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए सुविधाएं बढ़ाना और मतदान प्रक्रिया को सुगठित बनाना। देश भर के लिए एक मॉडल बनेगा बिहार बिहार का यह मॉडल अब अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भी एक उदाहरण बनेगा। आयोग ने संकेत दिया है कि आने वाले महीनों में अन्य राज्यों में भी इस दिशा में कार्य शुरू होगा। ब...