Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Financial Fraud

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने गगनयान के लिए ड्रोग पैराशूट का क्वालीफिकेशन लोड परीक्षण सफलतापूर्वक किया!!

खाते में दिखी गड़बड़ी… और खुल गया करोड़ों का खेल!!

बैतूल   जिला पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए ₹9 करोड़ 84 लाख 95 हजार 212 की हेराफेरी का खुलासा किया है। इस संगठित गिरोह ने एक ही बैंक के 7 खाताधारकों के खातों को निशाना बनाया था , जिनमें से एक मृत व्यक्ति का बैंक खाता भी शामिल था। पुलिस ने इंदौर में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मजदूर के जन-धन खाते में मिली करोड़ों की गतिविधि खेड़ी सावलीगढ़ निवासी मजदूर बिसराम इवने जब अपने जन-धन खाते की KYC अपडेट कराने बैंक पहुंचे , तो उन्होंने खाते में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन देखे। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई। SP वीरेंद्र जैन और ASP कमला जोशी के निर्देशन में साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम को जांच सौंपी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जून 2025 से अब तक बिसराम के खाते से लगभग ₹1.50 करोड़ का अवैध लेन-देन हुआ था। दूध का दूध , पानी का पानी पुलिस जांच में उजागर हुई संगठित साइबर लूट गहन तकनीकी विश्लेषण , बैंक खातों की ट्रैकिंग , डिजिटल फॉरेंसिक और लगातार मॉनिटरिंग के बा...