Skip to main content

बिजली चोरी के लंबित प्रकरणों के निपटारे का मौका, 14 मार्च को लगेगी लोक अदालत!!

बिजली चोरी और अनियमितताओं के मामलों में समझौते का अवसर!!

न्यायिक प्रक्रिया को तेज और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली इस लोक अदालत में विशेष रूप से बिजली चोरी और विद्युत अनियमितताओं से जुड़े प्रकरणों का निपटारा समझौते के माध्यम से किया जाएगा।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत दर्ज मामलों में अनावश्यक कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए इस लोक अदालत का लाभ अवश्य उठाएँ। उन्होंने कहा कि जो उपभोक्ता या उपयोगकर्ता अपने लंबित बिजली चोरी के मामलों में समझौता करना चाहते हैं, वे शीघ्र ही अपने संबंधित बिजली कार्यालयों से संपर्क करें।

बिजली चोरी मामलों में समझौते की विशेष व्यवस्था

राज्य की विद्युत वितरण कंपनियों ने निर्णय लिया है कि विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत दर्ज लंबित और विचाराधीन मामलों का निपटारा इस लोक अदालत में किया जाएगा। इस पहल के तहत निम्नदाब श्रेणी के उपभोक्ताओं को विशेष राहत दी जाएगी, जिनमें शामिल हैं-

·         सभी घरेलू उपभोक्ता

·         सभी कृषि उपभोक्ता

·         5 किलोवॉट तक के गैर-घरेलू (कमर्शियल) उपभोक्ता

·         10 अश्व शक्ति (HP) तक के औद्योगिक उपभोक्ता

इन श्रेणियों के उपभोक्ता लोक अदालत के दिन समझौता कर अपने प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करा सकेंगे।

प्रि-लिटिगेशन स्तर पर छूट

·         यदि कोई प्रकरण अदालत में जाने से पहले यानी प्रि-लिटिगेशन स्तर पर समझौते के लिए आता है, तो- कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व राशि पर 30% की छूट दी जाएगी।

·         भुगतान में विलंब के कारण 16% वार्षिक ब्याज (छःमाही चक्रवृद्धि दर से) जोड़ा जाता है, उस पर 100% ब्याज छूट दी जाएगी।

 इसका अर्थ है कि उपभोक्ता केवल मूल आंकलित राशि का अधिकांश भाग चुका कर अपने प्रकरण का समाधान करा सकेंगे।

लिटिगेशन स्तर पर छूट

यदि मामला पहले से न्यायालय में लंबित है, तो उपभोक्ताओं को निम्न राहत मिलेगी-

·         सिविल दायित्व राशि पर 20% की छूट।

·         ब्याज की पूरी राशि (16% प्रतिवर्ष की दर से) पर 100% छूट।

इससे उपभोक्ताओं को अपने पुराने मामलों का निपटारा करने और कानूनी खर्चों से बचने का अवसर मिलेगा।

सीमाएँ और शर्तें

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि-

·         यह छूट केवल उन प्रकरणों पर लागू होगी जिनमें आंकलित सिविल दायित्व राशि ₹10 लाख तक है।

·         यह छूट सिर्फ 13 दिसंबर 2025 को नेशनल लोक अदालत में समझौते करने वालों के लिए मान्य रहेगी।

·         समझौते की प्रक्रिया कंपनी के निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार पूरी की जाएगी।

ऊर्जा मंत्री की अपील

उन्होंने कहा – “लोक अदालत में समझौता कर उपभोक्ता न केवल कानूनी कार्यवाही से बच सकते हैं, बल्कि उन्हें वित्तीय रूप से भी बड़ी राहत मिलेगी। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे इस अवसर का लाभ लें और नियमित उपभोक्ता बनने की दिशा में कदम बढ़ाएँ।”

लोक अदालत का महत्व

लोक अदालतें देश में वैकल्पिक विवाद निपटान प्रणाली का एक प्रमुख माध्यम हैं, जिनका उद्देश्य न्याय प्रक्रिया को सुलभ और सस्ती बनाना, मामलों के त्वरित निपटान को बढ़ावा देना तथा अदालतों पर लंबित मामलों का भार कम करना है। बिजली चोरी और अनियमितताओं से जुड़े प्रकरणों में समझौता केवल राजस्व वसूली का माध्यम नहीं, बल्कि यह सामाजिक जिम्मेदारी और पारदर्शिता की दिशा में एक सकारात्मक कदम भी माना जा रहा है।

13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत उपभोक्ताओं के लिए एक गोल्डन चांस है, जिसके माध्यम से वे अपने बिजली चोरी या अनियमितता से जुड़े मामलों को समझौते से सुलझाकर कानूनी जटिलताओं से मुक्त हो सकते हैं। इस दिन राज्यभर में विद्युत वितरण कंपनियाँ विशेष “समझौता शिविर” लगाएंगी, जहाँ उपभोक्ता मौके पर ही अपने बकाया मामलों का समाधान करा सकेंगे।

The News Grit, 13/11/2025

Comments

Popular posts from this blog

प्रोजेक्ट आरोहण: NHAI की नई योजना, लेकिन किसके लिए?

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI) ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल करते हुए टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा और करियर निर्माण के लिए ‘प्रोजेक्ट आरोहण’ की शुरुआत की है। इस योजना का शुभारंभ एनएचएआई के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव ने नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में किया। इस अवसर पर वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक एवं संयुक्त सीईओ डॉ. जफर खान और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। शिक्षा तक समान पहुँच देने का प्रयास एनएचएआई ने वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के साथ मिलकर यह योजना शुरू की है , जिसका मकसद टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस पहल का उद्देश्य वित्तीय बाधाओं को दूर करना , सामाजिक-आर्थिक भेदों को कम करना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों , जिनमें निम्न-आय वाले परिवारों की लड़कियाँ , पहली पीढ़ी के शिक्षार्थी तथा अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र शामिल हैं , के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान पहुँच प्रदान करना है। एनएचएआई का मानना है कि शिक्षा ही वह साध...

अमेरिका ने भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाया, लाखों नौकरियों पर संकट!!

अमेरिका ने बुधवार से भारत से आने वाले अधिकांश आयातित उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया है। यह कदम अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा ( CBP) द्वारा जारी नोटिस के बाद प्रभावी हुआ , जिसमें कहा गया था कि यह आदेश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 6 अगस्त 2025 के कार्यकारी आदेश 14329 के तहत लागू किया जा रहा है। इस आदेश का शीर्षक था – “रूसी संघ की सरकार द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खतरों को संबोधित करना।” किन उत्पादों पर लागू और किन्हें छूट सीबीपी के अनुसार , यह शुल्क उन सभी भारतीय वस्तुओं पर लागू होगा जो अमेरिका में उपभोग के लिए आयातित की जाती हैं। हालांकि , लोहा , इस्पात , एल्युमीनियम , वाहन , तांबा और इनके कुछ व्युत्पन्न उत्पादों को इस अतिरिक्त ड्यूटी से बाहर रखा गया है। वहीं , अमेरिकी बाजार में भारत के करीब 30.2% निर्यात (लगभग 27.6 अरब डॉलर) को शुल्क मुक्त प्रवेश मिलता रहेगा। इसमें फार्मा ( 12.7 अरब डॉलर) , इलेक्ट्रॉनिक्स ( 8.18 अरब डॉलर) , रिफाइंड लाइट ऑयल और एविएशन टरबाइन फ्यूल ( 3.29 अरब डॉलर) , पुस्तकें और ब्रोशर ( 165.9 मिलियन डॉलर) तथा प्लास्टिक ( 155.1 मिलियन...

बढ़ते एशिया को रोकने में कोरियाई उपमहाद्वीप की उथल पुथल के भरोसे अमरीकी थिंकटैंक!!

आधुनिक वित्तीय और आर्थिक प्रणाली औपनिवेशिक यूरोप और नवऔपनिवेशिक अमरीकी आधिपत्य की देन है। किंतु 21 वीं सदी आते-आते एशिया की नई उभरती अर्थव्यवस्थाओं चीन , भारत , जापान , कोरिया , वियतनाम , इंडोनेशिया आदि ने यह साबित कर दिया कि यह सदी एशिया की है। यही कारण है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एशिया में बढ़ते प्रभाव और असंतुलन को देखते हुए लगातार तनावपूर्ण बयानबाज़ी कर रहे हैं। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्युंग से उनकी हालिया मुलाक़ात इसी पृष्ठभूमि में बेहद महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है। शांति की पहल और ट्रम्प टॉवर का सपना व्हाइट हाउस में हुई मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं ने उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन से संवाद स्थापित करने की इच्छा जताई। ली ने कहा कि यदि विभाजित कोरिया में शांति स्थापित हो जाती है तो यह ऐतिहासिक होगा। उन्होंने व्यंग्य और संकेत दोनों में जोड़ा कि “आप (ट्रम्प) उत्तर कोरिया में ट्रम्प टॉवर बना सकते हैं , जहाँ मैं आकर गोल्फ़ खेलूँगा।” ट्रम्प ने भी पुरानी मित्रता याद दिलाई और कहा कि वे किम जोंग उन से पहले ही तीन बार मिल चुके हैं और भविष्य में दोबारा मिलन...