Skip to main content

Posts

Showing posts with the label CAQM

मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.50 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार!!

वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सीएक्यूएम सख्त, 26वीं बैठक में कई अहम निर्णय!!

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ( CAQM) की 26 वीं पूर्ण बैठक का आयोजन 22 दिसंबर 2025 को किया गया। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने की। इस बैठक में वायु प्रदूषण से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। वार्षिक रिपोर्ट और लेखा परीक्षा खातों को स्वीकृति बैठक में आयोग की वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट और लेखा परीक्षा के बाद के वार्षिक खातों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही ऑडिट रिपोर्ट और वार्षिक रिपोर्ट से जुड़े कार्रवाई योग्य बिंदुओं को भी स्वीकार किया गया , ताकि भविष्य में सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। संशोधित GRAP को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप मंजूरी माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में 21 नवंबर 2025 को संशोधित की गई ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान ( GRAP) को आयोग ने अनुमोदन प्रदान किया। आयोग ने स्पष्ट किया कि अब GRAP के उच्च चरण लागू होने पर , निचले चरणों के सभी उपाय भी स्वतः लागू रहेंगे। इसके अल...

दिल्‍ली की सड़कों पर धूल नियंत्रण में बड़ी खामियां उजागर!!

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ( CAQM) ने दिल्‍ली में सड़कों की स्थिति और धूल नियंत्रण उपायों की जमीनी हकीकत परखने के लिए बड़ा निरीक्षण अभियान चलाया है। आयोग के उड़न दस्तों ने 12 दिसंबर 2025 को दिल्‍ली विकास प्राधिकरण ( DDA) के अधिकार क्षेत्र में आने वाले 136 सड़क खंडों का निरीक्षण किया , जिसमें सड़क रखरखाव और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी कई प्रत्यक्ष कमियां सामने आईं। इस व्यापक सड़क निरीक्षण अभियान के तहत 19 निरीक्षण टीमें तैनात की गई थीं। इन टीमों में CAQM के उड़न दस्ते और दिल्‍ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अधिकारी शामिल थे। यह अभियान आयोग के वैधानिक ढांचे और वर्तमान में लागू ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के प्रावधानों के तहत निरंतर निगरानी और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से किया गया। धूल , कूड़ा और मलबे पर विशेष फोकस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर दिखाई देने वाली धूल , नगरपालिका द्वारा फेंके गए कचरे , भवन निर्माण और ध्वस्तीकरण से उत्पन्न मलबे के ढेर तथा जैविक कचरे को खुले में जलाने की घटनाओं का आकलन करना था। निरीक्...