Skip to main content

Posts

Showing posts with the label PublicSafety

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने गगनयान के लिए ड्रोग पैराशूट का क्वालीफिकेशन लोड परीक्षण सफलतापूर्वक किया!!

अवैध हथियारों पर करारा प्रहार: मध्यप्रदेश में 15 दिनों में 53 हथियार जब्त!!

मध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बीते 15 दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रभावी कार्रवाई की है। निरंतर गश्त , सटीक खुफिया सूचनाओं और त्वरित पुलिस कार्रवाई के चलते कुल 53 अवैध हथियार , जिंदा कारतूस , हथियार निर्माण की मशीनरी और भारी मात्रा में कच्चा माल जब्त किया गया है। इन कार्रवाइयों से न केवल अवैध हथियारों की आपूर्ति श्रृंखला पर चोट पड़ी है , बल्कि संभावित गंभीर आपराधिक घटनाओं को भी समय रहते रोका गया है। मुरैना में सबसे बड़ी बरामदगी मुरैना जिले में अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 32 बोर की 12 पिस्टल , 20 जिंदा राउंड और 08 मैगजीन बरामद की गईं। यह कार्रवाई जिले में सक्रिय हथियार तस्करी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। बड़वानी में अंतरराज्यीय तस्करी का खुलासा बड़वानी जिले में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति महाराष्ट्र क्षेत्र से हथियार खरीदकर ग्रामीण मार्गों से परिवहन कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी ...

गोल्डन आवर में मदद करने वालों के लिए कानूनी सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक प्रोत्साहन!!

सड़क दुर्घटना के दौरान हर पल बेहद कीमती होता है , खासकर वह पहला एक घंटा जिसे चिकित्सा विज्ञान में ‘गोल्डन आवर’ कहा जाता है। इसी अवधि में यदि घायल को समय पर इलाज मिल जाए , तो उसकी जान बचाई जा सकती है या आजीवन विकलांगता से बचाव संभव होता है। ऐसे में दुर्घटना स्थल पर मौजूद आम नागरिक की भूमिका निर्णायक हो जाती है। इसी मानवीय हस्तक्षेप को प्रोत्साहित और संरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार ने ‘राह-वीर’ (नेक आदमी) नीति को प्रभावी रूप से लागू किया है। गुड समैरिटन नियम: डर से आज़ादी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम , 2019 की धारा 134 ए के तहत वर्ष 2020 में गुड समैरिटन रूल्स अधिसूचित किए। इन नियमों का मूल उद्देश्य स्पष्ट है , जो व्यक्ति दुर्घटना पीड़ित की मदद करता है , उसे किसी भी प्रकार के कानूनी , प्रशासनिक या सामाजिक भय का सामना न करना पड़े। दुर्घटना में घायल किसी अजनबी को उठाकर अस्पताल पहुंचाने वाला व्यक्ति , चाहे वह उसका नाम भी न जानता हो , ‘ राह-वीर’ कहलाता है। कानून ऐसे नेक आदमी की गरिमा , निजता और स्वतंत्रता की पूरी तरह रक्षा करता है। क्या है ‘गोल्डन...