Skip to main content

Posts

Showing posts with the label LawEnforcement

पारदर्शी और छात्र-हितैषी शिक्षा की ओर कदम: स्कूलों में होगा बुक एक्सचेंज प्रोग्राम, लगेगा पुस्तक मेला!!

तकनीक और तत्परता का कमाल: ऑपरेशन मुस्कान में 27 नाबालिग दस्तयाब!!

संवेदनशीलता और सुरक्षा के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत विगत 5 दिनों में राजस्थान , उत्तरप्रदेश सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 27 अपहृत एवं गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। इस अभियान में तकनीकी साक्ष्यों , सीसीटीवी विश्लेषण और अंतर्राज्यीय समन्वय के माध्यम से त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने लगातार अभियान चलाते हुए विभिन्न राज्यों में दबिश दी और कई मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। शिवपुरी जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत कुल 5 नाबालिगों को दस्तयाब किया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग बालक को मात्र 10 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा गया। थाना तेंदुआ पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं तथा थाना सुभाषपुरा पुलिस ने एक अपहृत बालिका को जयपुर (राजस्थान) से सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थाना नरवर पुलिस ने भी एक नाबालिग बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द ...

मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.50 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार!!

मंदसौर। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंदसौर जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में की गई। मुखबिर की सूचना पर दबिश पुलिस को 01 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवलजी , जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) निवासी गुलशेर खान पठान एमडी ड्रग्स बेचने के लिए मंदसौर आ रहा है , जिसे नंदकिशोर उर्फ नंदु को सप्लाई किया जाना था। सूचना की तस्दीक के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। 1.5 किलो एमडी ड्रग्स बरामद पुलिस ने मौके से गुलशेर खान पठान और नंदकिशोर उर्फ नंदु को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम ...

सह्याद्रि बना ड्रग्स का अड्डा, डीआरआई ने चेकमेट किया नेटवर्क: 22 किलो मेफेड्रोन बरामद!!

सह्याद्रि पर्वतमाला के दुर्गम और घने इलाकों में छिपाकर चलाए जा रहे नशे के एक बड़े नेटवर्क का राजस्व आसूचना निदेशालय ने पर्दाफाश किया है। पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई ने ‘ऑपरेशन सह्याद्रि चेकमेट’ के तहत एक गुप्त , मोबाइल मेफेड्रोन (एनडीपीएस पदार्थ) निर्माण प्रयोगशाला को नष्ट करते हुए करीब 22 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया है। इस कार्रवाई में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुर्गी फार्म की आड़ में चल रही थी मोबाइल ड्रग फैक्ट्री जांच में सामने आया कि यह अवैध प्रयोगशाला इस तरह डिजाइन की गई थी कि वह बार-बार अपना स्थान बदल सके और कानून एजेंसियों की पकड़ से बची रहे। निगरानी के दौरान डीआरआई को एक मुर्गी फार्म की आड़ में संचालित गुप्त मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का पता चला। 24 जनवरी 2026 को चलाए गए बड़े ऑपरेशन में अधिकारियों ने ऐसी अस्थायी लेकिन पूरी तरह चालू मोबाइल लैब का भंडाफोड़ किया , जिसमें मेफेड्रोन के निर्माण से जुड़े उपकरण मौजूद थे। 21.912 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त , बाजार कीमत ₹55 करोड़ डीआरआई ने अलग-अलग रूपों में कुल 21.912 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया। इसमें...

अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹40 करोड़ से अधिक का सोना जब्त!!

सीमा पार तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए , राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने दुबई और बांग्लादेश से संचालित एक अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। डीआरआई ने दिल्ली और अगरतला में तलाशी के दौरान 29 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना , जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 40 करोड़ से अधिक है , और ₹ 2.90 करोड़ नकद जब्त किया। इस मामले में सिंडिकेट से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विशेष खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई डीआरआई को मिली पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर 6 जनवरी 2026 को इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान सिंडिकेट के एक प्रमुख सदस्य को दिल्ली स्थित एक घरेलू लॉजिस्टिक्स वेयरहाउस से उस समय गिरफ्तार किया गया , जब वह अगरतला , त्रिपुरा से आई दो खेपों की डिलीवरी लेने पहुंचा था। वेयरहाउस से 15 किलो सोना बरामद जब इन खेपों की जांच की गई , तो उनमें से 15 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना बरामद हुआ। सोने पर अंतरराष्ट्रीय रिफाइनरी के निशान पाए गए , जिससे इसके विदेशी होने की पुष्टि हुई। बरामद सोने की अनुमानित कीमत ₹20.73 करोड़ आंकी गई है। दिल्ली और ...