Skip to main content

Posts

Showing posts with the label HealthAwareness

बिजली चोरी के लंबित प्रकरणों के निपटारे का मौका, 14 मार्च को लगेगी लोक अदालत!!

सर्वाइकल कैंसर रोकथाम की पहल: जागरूकता और टीकाकरण से मिलेगी सुरक्षा!!

सागर। महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से जिले में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। कलेक्टर संदीप जी आर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि अभिभावक अपनी किशोरी बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराएं , ताकि उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। 28 फरवरी से शुरू हुआ अभियान कलेक्टर ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में 28 फरवरी 2026 से एचपीवी टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत उन किशोरियों को टीका लगाया जा रहा है जिन्होंने 14 वां जन्मदिन मना लिया है , लेकिन अभी 15 वां जन्मदिन नहीं मनाया है। यह अभियान आगामी तीन महीनों तक शासकीय अवकाश को छोड़कर लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है और पूरी तरह सुरक्षित तथा निःशुल्क है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार किशोरियों को 0.5 मिलीलीटर की एकल खुराक इंट्रामस्कुलर इंजेक्शन के माध्यम से दी जाएगी। जिले में बनाए गए कई टीकाकरण केंद्र ...

बीएमसी में सफल नेत्र प्रत्यारोपण: कोर्निया दान से दो दृष्टिहीनों को मिली नई रोशनी!!

सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज , में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी और प्रेरणादायी उपलब्धि सामने आई है। यहां आई बैंक और नेत्र रोग विभाग की संयुक्त टीम ने कोर्निया प्रत्यारोपण के जरिए दो मरीजों की खोई हुई दृष्टि सफलतापूर्वक बहाल की है। इस उपलब्धि ने न केवल मरीजों के जीवन में उजाला लौटाया है , बल्कि समाज में नेत्र दान के महत्व को भी रेखांकित किया है। बीएमसी के डीन डॉ. पी. एस. ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि कोर्निया दान और नेत्र प्रत्यारोपण दृष्टिहीन लोगों के जीवन को नई दिशा देने वाला कार्य है। दान किए गए स्वस्थ कोर्निया के माध्यम से क्षतिग्रस्त पुतली को बदला जाता है , जिससे धुंधलापन , दर्द और देखने की समस्या दूर होती है। यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है और एक निस्वार्थ सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। एक माह की बच्ची को मिली नई जिंदगी पहला मामला एक माह की मासूम बच्ची का है , जिसे करीब 15 दिन पहले आंखों में गंभीर संक्रमण के चलते बीएमसी के आई वार्ड में भर्ती कराया गया था। संक्रमण की गंभीरता इतनी अधिक थी कि दोनों आंखों की पुतलियां खराब हो चुकी थीं और बच्ची असहनीय दर्द से ज...