Skip to main content

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

डिजिटल धोखाधड़ी पर सख्त कार्रवाई - इंदौर से बड़ा अपडेट!!

आधुनिक दौर में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों के बीच, इंदौर पुलिस ने ठगी और आर्थिक अपराधों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पुलिस की तत्पर कार्रवाई का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। वर्ष 2025 में क्राइम ब्रांच इंदौर की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार नागरिकों को 12 करोड़ 61 लाख 18 हजार 340 रुपये की राशि वापस दिलाई है।

इंदौर कमिश्नरेट क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी और आर्थिक अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह ने विशेष निर्देश जारी किए थे। उनके मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम को साइबर अपराधों की शिकायतों पर फौरन और प्रभावी कार्रवाई के लिए तैनात किया गया। इसका नतीजा यह हुआ कि सालभर में हजारों लोगों को राहत मिली और अपराधियों के नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कसा गया।

प्रमुख ऑनलाइन ठगी के तरीके

क्राइम ब्रांच की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में जिन प्रमुख प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड सामने आए, वे इस प्रकार हैं:

·         इन्वेस्टमेंट फ्रॉड - टास्क, ट्रेडिंग या उच्च रिटर्न का झांसा देकर ठगी।

·         बैंक अधिकारी बनकर फ्रॉड - KYC अपडेट, रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम या क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी।

·         सेक्सटॉर्शन और रोमांस स्कैम - सोशल मीडिया या चैट प्लेटफॉर्म्स पर फंसाकर आर्थिक धोखाधड़ी।

·         फिशिंग और व्हाट्सऐप लिंक फ्रॉड - फर्जी लिंक पर क्लिक करवाकर बैंक खातों से पैसे उड़ाना।

इनके अलावा नकली निवेश योजनाएं, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड और QR कोड स्कैम के भी कई मामले दर्ज हुए हैं।

4,500 शिकायतें, हजारों को राहत

·         जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच क्राइम ब्रांच को लगभग 4,500 साइबर फ्रॉड शिकायतें प्राप्त हुईं।

·         अधिकांश मामलों में त्वरित कार्रवाई कर ठगी की रकम रिकवर कर पीड़ितों को लौटाई गई।

·         टीम ने 1,500 से अधिक फर्जी बैंक खातों को फ्रीज कराया।

·         200 से अधिक हैक किए गए सोशल मीडिया अकाउंट्स (Facebook, Instagram आदि) रिकवर कराए गए।

·         250 से अधिक फर्जी प्रोफाइल, जो आवेदकों के नाम और फोटो पर बनाए गए थे, ब्लॉक कराए गए।

इन सफलताओं से यह स्पष्ट है कि इंदौर क्राइम ब्रांच न केवल अपराधों को रोकने का, बल्कि डिजिटल माध्यम में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी प्रयास कर रही है।

जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव

क्राइम ब्रांच की साइबर टीम ने केवल जांच और रिकवरी पर ही नहीं, बल्कि जागरूकता अभियानों पर भी विशेष ध्यान दिया है। इस दिशा में द फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर पुलिस का साइबर जागरूकता महा-अभियान उल्लेखनीय रहा है, जिसके तहत एडिशनल डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया द्वारा डेली कॉलेज में 1000वीं साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। सालभर में टीम ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, कॉलोनियों, बैंकों, औद्योगिक इकाइयों और सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रम संचालित किए हैं। इन अभियानों के जरिए लाखों नागरिकों को ठगी से बचाव के उपाय बताए गए हैं जैसे अनजान लिंक पर क्लिक न करना, बैंक विवरण साझा न करना, संदिग्ध कॉल से सतर्क रहना और लेनदेन से पहले स्रोत की पुष्टि करना। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटकों, पोस्टरों, पैम्फलेट्स और सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से भी साइबर सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है।

त्वरित कार्रवाई का नेटवर्क

क्राइम ब्रांच द्वारा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल (www.cybercrime.gov.in ) और हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। मध्यप्रदेश पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी ऑनलाइन लेनदेन से पहले सतर्क रहें और अज्ञात कॉल, संदेश या लिंक पर विश्वास न करें। यदि आपके साथ किसी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होती है, तो तुरंत-राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर: 1930 पर संपर्क करें या www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें।

सुरक्षित डिजिटल व्यवस्था की दिशा में कदम

वर्ष 2025 में 12 करोड़ से अधिक की रिकवरी के साथ, इंदौर क्राइम ब्रांच ने देशभर में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि समन्वय, तकनीकी दक्षता और तत्परता के बल पर साइबर अपराधों पर नियंत्रण संभव है। यह उपलब्धि न केवल पीड़ितों को राहत देती है, बल्कि नागरिकों में यह भरोसा भी जगाती है कि पुलिस की साइबर शाखा हर डिजिटल अपराध के खिलाफ तत्पर है।

The News Grit, 08/11/2025

Comments

Popular posts from this blog

प्रोजेक्ट आरोहण: NHAI की नई योजना, लेकिन किसके लिए?

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI) ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल करते हुए टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा और करियर निर्माण के लिए ‘प्रोजेक्ट आरोहण’ की शुरुआत की है। इस योजना का शुभारंभ एनएचएआई के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव ने नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में किया। इस अवसर पर वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक एवं संयुक्त सीईओ डॉ. जफर खान और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। शिक्षा तक समान पहुँच देने का प्रयास एनएचएआई ने वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के साथ मिलकर यह योजना शुरू की है , जिसका मकसद टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस पहल का उद्देश्य वित्तीय बाधाओं को दूर करना , सामाजिक-आर्थिक भेदों को कम करना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों , जिनमें निम्न-आय वाले परिवारों की लड़कियाँ , पहली पीढ़ी के शिक्षार्थी तथा अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र शामिल हैं , के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान पहुँच प्रदान करना है। एनएचएआई का मानना है कि शिक्षा ही वह साध...

अमेरिका ने भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाया, लाखों नौकरियों पर संकट!!

अमेरिका ने बुधवार से भारत से आने वाले अधिकांश आयातित उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया है। यह कदम अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा ( CBP) द्वारा जारी नोटिस के बाद प्रभावी हुआ , जिसमें कहा गया था कि यह आदेश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 6 अगस्त 2025 के कार्यकारी आदेश 14329 के तहत लागू किया जा रहा है। इस आदेश का शीर्षक था – “रूसी संघ की सरकार द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खतरों को संबोधित करना।” किन उत्पादों पर लागू और किन्हें छूट सीबीपी के अनुसार , यह शुल्क उन सभी भारतीय वस्तुओं पर लागू होगा जो अमेरिका में उपभोग के लिए आयातित की जाती हैं। हालांकि , लोहा , इस्पात , एल्युमीनियम , वाहन , तांबा और इनके कुछ व्युत्पन्न उत्पादों को इस अतिरिक्त ड्यूटी से बाहर रखा गया है। वहीं , अमेरिकी बाजार में भारत के करीब 30.2% निर्यात (लगभग 27.6 अरब डॉलर) को शुल्क मुक्त प्रवेश मिलता रहेगा। इसमें फार्मा ( 12.7 अरब डॉलर) , इलेक्ट्रॉनिक्स ( 8.18 अरब डॉलर) , रिफाइंड लाइट ऑयल और एविएशन टरबाइन फ्यूल ( 3.29 अरब डॉलर) , पुस्तकें और ब्रोशर ( 165.9 मिलियन डॉलर) तथा प्लास्टिक ( 155.1 मिलियन...

भोपाल बनेगा देश का स्पोर्ट्स साइंस और हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग हब!!

खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण देने की दिशा में मध्यप्रदेश एक बड़ा कदम उठा रहा है। खेल विभाग द्वारा नाथु बरखेड़ा स्थित स्पोर्ट्स सिटी में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक स्पोर्ट्स साइंस एवं हाई-परफॉर्मेंस सेंटर स्थापित किया जा रहा है। यह सेंटर उन सभी आधुनिक वैज्ञानिक और तकनीकी सुविधाओं से लैस होगा , जिनकी आज के समय में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को निखारने और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में जरूरत होती है। इसमें खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता , मानसिक दृढ़ता , चोटों से बचाव , और कुल प्रदर्शन सुधार पर व्यापक रूप से काम किया जाएगा। क्यों जरूरी है स्पोर्ट्स साइंस सेंटर ? आज का खेल जगत बेहद तेज और चुनौतीपूर्ण हो गया है। सिर्फ प्रतिभा या अच्छी कोचिंग अब पर्याप्त नहीं है। विशेषज्ञ बताते हैं कि कई खिलाड़ी , चाहे वे कितने ही प्रतिभाशाली हों , मनोवैज्ञानिक दबाव , तकनीकी कमी या चोटों की वजह से अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाते। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में सफलता के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकन...