Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ArchaeologicalHeritage

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बढ़ी बाघों की संख्या, कान्हा से आया नया मेहमान, मोहली रेंज में छोड़ा गया!!

ऐरण बनेगा विश्व पर्यटन स्थल, विरासत से विकास की उड़ान!!

मध्यप्रदेश का ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थल ऐरण अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। सागर जिले के बीना क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय ऐरण महोत्सव के दौरान उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि ऐरण को विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा , जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की समृद्धि बढ़ेगी। उन्होंने इसे “विरासत से विकास की उड़ान” करार दिया। महोत्सव के अवसर पर उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने ऐरण स्थित प्राचीन विष्णु मंदिर का अवलोकन कर इसकी ऐतिहासिक और कलात्मक विशेषताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर महोत्सवों के आयोजन के माध्यम से उनकी गरिमा बढ़ाने और पर्यटन को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। निकट भविष्य में ऐरण एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित होगा , जहाँ बड़ी संख्या में देश-विदेश के पर्यटक आएंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बीना नदी के तट पर स्थित होने के कारण ऐरण प्राकृतिक रूप से भी ...