Skip to main content

Posts

Showing posts with the label MissingChildren

तकनीक और तत्परता का कमाल: ऑपरेशन मुस्कान में 27 नाबालिग दस्तयाब!!

तकनीक और तत्परता का कमाल: ऑपरेशन मुस्कान में 27 नाबालिग दस्तयाब!!

संवेदनशीलता और सुरक्षा के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत विगत 5 दिनों में राजस्थान , उत्तरप्रदेश सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 27 अपहृत एवं गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। इस अभियान में तकनीकी साक्ष्यों , सीसीटीवी विश्लेषण और अंतर्राज्यीय समन्वय के माध्यम से त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने लगातार अभियान चलाते हुए विभिन्न राज्यों में दबिश दी और कई मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। शिवपुरी जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत कुल 5 नाबालिगों को दस्तयाब किया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग बालक को मात्र 10 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा गया। थाना तेंदुआ पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं तथा थाना सुभाषपुरा पुलिस ने एक अपहृत बालिका को जयपुर (राजस्थान) से सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थाना नरवर पुलिस ने भी एक नाबालिग बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द ...