Skip to main content

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

तकनीक और तत्परता का कमाल: ऑपरेशन मुस्कान में 27 नाबालिग दस्तयाब!!

संवेदनशीलता और सुरक्षा के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत विगत 5 दिनों में राजस्थान, उत्तरप्रदेश सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 27 अपहृत एवं गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। इस अभियान में तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी विश्लेषण और अंतर्राज्यीय समन्वय के माध्यम से त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई।

प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने लगातार अभियान चलाते हुए विभिन्न राज्यों में दबिश दी और कई मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

शिवपुरी जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत कुल 5 नाबालिगों को दस्तयाब किया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग बालक को मात्र 10 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा गया। थाना तेंदुआ पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं तथा थाना सुभाषपुरा पुलिस ने एक अपहृत बालिका को जयपुर (राजस्थान) से सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थाना नरवर पुलिस ने भी एक नाबालिग बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया।

सीहोर जिले में आष्टा, जावर, रेहटी और भैरूंदा थाना पुलिस की टीमों ने तकनीकी सहायता से 4 नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब किया। संबंधित अपहरण मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

सीधी जिले में थाना कोतवाली क्षेत्र की चीता मोबाइल टीम ने 3 वर्षीय मासूम बच्ची को सुरक्षित परिजनों को सौंपा। वहीं थाना मझौली पुलिस ने महाराष्ट्र और गुजरात से दो नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विदिशा जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 2 नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब किया गया। शमशाबाद एवं गंजबासौदा थाना पुलिस ने घर से नाराज होकर चली गई बालिकाओं को संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सुरक्षित परिजनों से मिलाया।

अशोकनगर जिले में थाना ईसागढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।

बैतूल जिले में कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत 2 नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंपा।

उज्जैन जिले में थाना भाटपचलाना पुलिस ने राजस्थान के सांवलियाजी से दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद किया। अपहरण में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कटनी जिले में थाना बरही पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से 2 नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब किया।

उमरिया जिले में थाना मानपुर पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगभग 1200 किलोमीटर दूर सिलवासा (दादर एवं नगर हवेली) से 15 वर्षीय गुमशुदा बालिका को सुरक्षित बरामद किया।

मंदसौर जिले में थाना दलौदा पुलिस ने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच कर लगभग 700 किलोमीटर दूर ग्रेटर नोएडा (उत्तरप्रदेश) से 16 वर्षीय अपहृत नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से सकुशल मुक्त कराया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया।

इसके अतिरिक्त दतिया, देवास एवं बड़वानी पुलिस ने भी 1-1 अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।

प्रदेशभर में चलाया जा रहा यह अभियान समाज के लिए भी एक संदेश है कि बच्चों की सुरक्षा केवल पुलिस ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। किसी भी बच्चे के गुम होने या संदिग्ध परिस्थिति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देना आवश्यक है। जागरूकता, सतर्कता और समय पर सूचना ही ऐसे मामलों में बड़ी घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऑपरेशन मुस्कान के जरिए प्रदेश पुलिस लगातार गुमशुदा और अपहृत बच्चों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की दिशा में सक्रिय प्रयास कर रही है।

The News Grit, 11/02/2026

Comments

Popular posts from this blog

गवेषणा समिति ने जरूरतमंद बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की

सागर बड़तूमा , 04 दिसंबर 2025: गवेषणा मानवोत्थान पर्यावरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता समिति के सेवा प्रकल्प के अंतर्गत आज शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालय कन्या छात्रावास और शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर एवं जूनियर कन्या छात्रावास , बड़तूमा में जरूरतमंद बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की गईं। इस अवसर पर बच्चों ने गवेषणा समिति और उनके सहयोगियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। छात्रावास अधीक्षक , मैडम स्वाति ने डॉ. चंदन सिंह और संस्था के योगदान की सराहना की। उन्होंने बच्चों को जिज्ञासा लाइब्रेरी का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया , जिससे उन्हें अध्ययन और ज्ञानवर्धन का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में गवेषणा समिति से डॉ. तरुण साहू और सोनू चौरसिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और उनकी पढ़ाई में मदद करना था। गवेषणा समिति ऐसी पहल लगातार कर रही है , जिसमें केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण , मानव गरिमा के संवर्धन और अंगदान जैसी अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक गतिविधियाँ भी शामिल हैं। इस तरह की पहलों से बच्चों...

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

सागर। गवेषणा मानवोत्थान , पर्यावरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता समिति द्वारा “अंधविश्वास बनाम तर्कशीलता : भारतीय और अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य” विषय पर एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजघाट रोड तिली स्थित एक होटल के सभागार में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी , सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में तर्कशील समिति से जुड़े डॉ. बलविंदर बरनाला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में समाज में प्रचलित अनेक अंधविश्वासों की चर्चा करते हुए तर्क , वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अनुभवजन्य प्रमाणों के माध्यम से उन्हें चुनौती दी। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता और वैज्ञानिक सोच का विकास ही अंधविश्वासों को समाप्त करने का सबसे प्रभावी तरीका है। संवाद के दौरान उन्होंने उपस्थित श्रोताओं से प्रश्न आमंत्रित किए और उनके समाधान भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन डॉ. राजेश गौतम और डॉ. सुनील साहू ने किया। संवाद के दूसरे सत्र ...

आधार अपडेट शुल्क में वृद्धि: घर पर सेवा के लिए ₹700 तक शुल्क लागू!!

भारत सरकार के Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने 19 सितंबर 2025 को एक नया Office Memorandum जारी किया है , जिसमें आधार सेवाओं के लिए शुल्क संरचना में बदलाव की घोषणा की गई है। यह बदलाव 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होंगे और 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगे। घर पर आधार सेवा शुल्क UIDAI ने घर पर आधार सेवा के लिए ₹700 (GST सहित) शुल्क निर्धारित किया है। यदि एक ही पते पर एक से अधिक निवासी इस सेवा का लाभ उठाते हैं , तो पहले निवासी से ₹700 लिया जाएगा , जबकि प्रत्येक अतिरिक्त निवासी से ₹350 लिया जाएगा। यह शुल्क सामान्य डेमोग्राफिक या बायोमेट्रिक अपडेट शुल्क के अतिरिक्त होगा। अन्य प्रमुख अपडेट शुल्क UIDAI द्वारा जारी नई फीस संरचना के तहत आधार अपडेट की विभिन्न सेवाओं के लिए शुल्क इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं। 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए आधार जनरेशन मुफ्त रहेगा , वहीं 5 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए भी आधार जनरेशन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट , जो 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष की आयु के लिए जरूरी है , उसके लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा...