Skip to main content

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय परसवाड़ा द्वारा ‘कॉलेज चलो अभियान’ का आयोजन!!

मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय, परसवाड़ा द्वारा कॉलेज चलो अभियान का सफल आयोजन किया गया। यह अभियान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल. एल. घोरमारे एवं आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार वैद्य के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राध्यापकों की एक टीम ने ग्रामीण क्षेत्र के शासकीय विद्यालय–शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरिया (तहसील परसवाड़ा) का भ्रमण किया।

प्राध्यापक दल में डॉ. जयश्री सूर्यवंशी (सहायक प्राध्यापक,वनस्पतिशास्त्र), प्रीति बोपचे (सहायक प्राध्यापक, हिंदी साहित्य), श्री. धरमचंद राठौर (गणित विभाग) शामिल रहे।

विद्यालयों में उपस्थित कला, विज्ञान एवं कृषि संकाय के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए महाविद्यालय में संचालित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, नई शिक्षा नीति 2020, छात्रवृत्तियों एवं शासन की विभिन्न छात्र हितैषी प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, आधुनिक प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय तथा खेलकूद सुविधाओं की भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर डॉ. जयश्री सूर्यवंशी ने प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित  तथा प्रयोगशाला की जानकारी साझा की, प्रीति बोपचे ने उच्च शिक्षा के महत्त्व तथा नई शिक्षा नीति की जानकारी दी, वहीं धर्मचंद राठौर ने शासन की छात्र कल्याणकारी योजनाओं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की सुविधाओं पर प्रकाश डाला।  

अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को महाविद्यालय का प्रत्यक्ष भ्रमण करने हेतु आमंत्रित किया गया। कॉलेज चलो अभियान के तहत  ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से परिचित कराया गया तथा उन्हें उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ–साथ महाविद्यालयीन शिक्षा से जोड़ा गया।

The News Grit, 27/12/2025

Comments

Popular posts from this blog

प्रोजेक्ट आरोहण: NHAI की नई योजना, लेकिन किसके लिए?

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI) ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल करते हुए टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा और करियर निर्माण के लिए ‘प्रोजेक्ट आरोहण’ की शुरुआत की है। इस योजना का शुभारंभ एनएचएआई के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव ने नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में किया। इस अवसर पर वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक एवं संयुक्त सीईओ डॉ. जफर खान और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। शिक्षा तक समान पहुँच देने का प्रयास एनएचएआई ने वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के साथ मिलकर यह योजना शुरू की है , जिसका मकसद टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस पहल का उद्देश्य वित्तीय बाधाओं को दूर करना , सामाजिक-आर्थिक भेदों को कम करना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों , जिनमें निम्न-आय वाले परिवारों की लड़कियाँ , पहली पीढ़ी के शिक्षार्थी तथा अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र शामिल हैं , के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान पहुँच प्रदान करना है। एनएचएआई का मानना है कि शिक्षा ही वह साध...

अमेरिका ने भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाया, लाखों नौकरियों पर संकट!!

अमेरिका ने बुधवार से भारत से आने वाले अधिकांश आयातित उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया है। यह कदम अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा ( CBP) द्वारा जारी नोटिस के बाद प्रभावी हुआ , जिसमें कहा गया था कि यह आदेश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 6 अगस्त 2025 के कार्यकारी आदेश 14329 के तहत लागू किया जा रहा है। इस आदेश का शीर्षक था – “रूसी संघ की सरकार द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खतरों को संबोधित करना।” किन उत्पादों पर लागू और किन्हें छूट सीबीपी के अनुसार , यह शुल्क उन सभी भारतीय वस्तुओं पर लागू होगा जो अमेरिका में उपभोग के लिए आयातित की जाती हैं। हालांकि , लोहा , इस्पात , एल्युमीनियम , वाहन , तांबा और इनके कुछ व्युत्पन्न उत्पादों को इस अतिरिक्त ड्यूटी से बाहर रखा गया है। वहीं , अमेरिकी बाजार में भारत के करीब 30.2% निर्यात (लगभग 27.6 अरब डॉलर) को शुल्क मुक्त प्रवेश मिलता रहेगा। इसमें फार्मा ( 12.7 अरब डॉलर) , इलेक्ट्रॉनिक्स ( 8.18 अरब डॉलर) , रिफाइंड लाइट ऑयल और एविएशन टरबाइन फ्यूल ( 3.29 अरब डॉलर) , पुस्तकें और ब्रोशर ( 165.9 मिलियन डॉलर) तथा प्लास्टिक ( 155.1 मिलियन...

भोपाल बनेगा देश का स्पोर्ट्स साइंस और हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग हब!!

खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण देने की दिशा में मध्यप्रदेश एक बड़ा कदम उठा रहा है। खेल विभाग द्वारा नाथु बरखेड़ा स्थित स्पोर्ट्स सिटी में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक स्पोर्ट्स साइंस एवं हाई-परफॉर्मेंस सेंटर स्थापित किया जा रहा है। यह सेंटर उन सभी आधुनिक वैज्ञानिक और तकनीकी सुविधाओं से लैस होगा , जिनकी आज के समय में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को निखारने और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में जरूरत होती है। इसमें खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता , मानसिक दृढ़ता , चोटों से बचाव , और कुल प्रदर्शन सुधार पर व्यापक रूप से काम किया जाएगा। क्यों जरूरी है स्पोर्ट्स साइंस सेंटर ? आज का खेल जगत बेहद तेज और चुनौतीपूर्ण हो गया है। सिर्फ प्रतिभा या अच्छी कोचिंग अब पर्याप्त नहीं है। विशेषज्ञ बताते हैं कि कई खिलाड़ी , चाहे वे कितने ही प्रतिभाशाली हों , मनोवैज्ञानिक दबाव , तकनीकी कमी या चोटों की वजह से अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाते। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में सफलता के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकन...