Skip to main content

Posts

Showing posts with the label HighwaySafety

मोबाइल गुणवत्ता नियंत्रण वैन के जरिए राजमार्गों की मजबूती का ऑन-स्पॉट परीक्षण!!

मोबाइल गुणवत्ता नियंत्रण वैन के जरिए राजमार्गों की मजबूती का ऑन-स्पॉट परीक्षण!!

देश में तेजी से फैल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के बीच अब फोकस सिर्फ लंबाई बढ़ाने पर नहीं , बल्कि गुणवत्ता , सुरक्षा और भरोसेमंद निर्माण पर है। इसी दिशा में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक अहम प्रायोगिक परियोजना शुरू की है , जिसके तहत मोबाइल गुणवत्ता नियंत्रण वैन ( MQCV) के माध्यम से निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों की मौके पर ही वैज्ञानिक जांच की जाएगी। यह पायलट प्रोजेक्ट चार राज्यों - राजस्थान , गुजरात , कर्नाटक और ओडिशा में लागू किया गया है। क्या है इस पहल का उद्देश्य ? इन मोबाइल गुणवत्ता नियंत्रण वैन का इस्तेमाल वर्तमान में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी का जल्दी और सटीक पता लगाने के लिए किया जाएगा। हर मोबाइल वैन चलती-फिरती प्रयोगशाला की तरह कार्य करती है , जो अत्याधुनिक नॉन-डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग इंस्ट्रूमेंट्स से पूरी तरह लैस होती है। इस वैन में अल्ट्रासोनिक पल्स वेलोसिटी मीटर , रिबाउंड हैमर , एस्फाल्ट डेंसिटी गेज और रिफ्लेक्टोमीटर इत्यादि शामिल हैं , जिनकी मदद से निर्माण कार्य को बिना नुकसान पहुंचाए मौके पर ही प्...