Skip to main content

Posts

Showing posts with the label UdaanYojana

पारदर्शी और छात्र-हितैषी शिक्षा की ओर कदम: स्कूलों में होगा बुक एक्सचेंज प्रोग्राम, लगेगा पुस्तक मेला!!

पारदर्शी और छात्र-हितैषी शिक्षा की ओर कदम: स्कूलों में होगा बुक एक्सचेंज प्रोग्राम, लगेगा पुस्तक मेला!!

सागर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी , सुलभ और छात्र-हितैषी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिला प्रशासन और निजी स्कूल संचालकों के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद अभिभावकों को राहत देने वाले कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर संदीप जी आर ने की। अब कहीं से भी खरीद सकेंगे किताबें और यूनिफॉर्म अक्सर अभिभावकों की शिकायत रहती थी कि उन्हें निर्धारित दुकानों से ही महंगी किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है। अब इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ·          खुला बाजार: अभिभावक अब अपनी सुविधा अनुसार किसी भी दुकान से किताबें और यूनिफॉर्म खरीद सकेंगे। ·          डिस्प्ले मॉडल अनिवार्य: प्रत्येक निजी स्कूल को अपने रिसेप्शन पर यूनिफॉर्म का एक सैंपल मॉडल प्रदर्शित करना होगा , ताकि अभिभावक कपड़े की गुणवत्ता , रंग और डिजाइन देखकर बाजार से उचित मूल्य पर सामग्री ले सकें। इस फैसले से अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम होने की उम्मीद है। ‘ बुक एक्सचेंज प्रोग्राम’ और ‘पुस्तक मे...