Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ASW-SWCProject

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

भारतीय नौसेना में शामिल होगा ‘अंजदीप’: तटीय सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती!!

देश की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय नौसेना एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट ( ASW-SWC) परियोजना के तीसरे पोत ‘अंजदीप’ को औपचारिक रूप से अपने बेड़े में शामिल करने जा रही है। यह भव्य समारोह 27 फरवरी , 2026 को चेन्नई बंदरगाह पर आयोजित होगा , जिसकी अध्यक्षता नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी करेंगे। यह शामिलीकरण न केवल नौसेना की पनडुब्बी रोधी क्षमताओं को बढ़ाएगा , बल्कि रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को भी नई मजबूती प्रदान करेगा। स्वदेशी निर्माण की मिसाल इस शुभारंभ समारोह से रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में राष्ट्र की तीव्र प्रगति स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है। एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट ( ASW-SWC) परियोजना स्वदेशी युद्धपोत डिजाइन और निर्माण की सफलता का उत्कृष्ट उदाहरण है। कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स द्वारा निर्मित ‘अंजदीप’ एक अत्याधुनिक युद्धपोत है , जिसे विशेष रूप से तटीय और उथले जल क्षेत्रों में युद्ध संबंधी चुनौतियों का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है। ये क्...