Skip to main content

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

इंदौर में पहली बार टैंडम पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल, आसमान में उड़ान का रोमांच!!

मध्यप्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर एडवेंचर टूरिज्म को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में टैंडम पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह रोमांचक फेस्टिवल 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को इंदौर के प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कोरबन हिल्स में आयोजित होगा। खास बात यह है कि इंदौर में पहली बार इस स्तर का टैंडम पैराग्लाइडिंग आयोजन किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की इस पहल से प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ युवाओं और पर्यटकों को एक नया अनुभव मिलेगा। फेस्टिवल के दौरान प्रतिभागी मात्र 2,999 रुपये में प्रशिक्षित पायलट के साथ टैंडम पैराग्लाइडिंग का रोमांचक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगी नई पहचान

सचिव पर्यटन एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड डॉ. इलैया राजा टी. ने बताया कि मध्यप्रदेश प्राकृतिक सौंदर्य, भौगोलिक विविधता और साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाओं से समृद्ध है। टैंडम पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल जैसे आयोजन प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

शुरुआती और अनुभवी दोनों के लिए अवसर

संयुक्त संचालक (एडवेंचर टूरिज्म) डॉ. एस. के. श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि फेस्टिवल के दौरान शुरुआती प्रतिभागियों के साथ-साथ अनुभवी लोगों के लिए भी विशेष पैराग्लाइडिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इससे अधिक से अधिक लोग इस साहसिक खेल का अनुभव सुरक्षित वातावरण में कर सकेंगे।

सुरक्षा मानकों का होगा पूर्ण पालन

मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब के चीफ इंस्ट्रक्टर कैप्टन मंधार महाजन ने बताया कि सभी उड़ानें प्रमाणित और अनुभवी प्रशिक्षकों की निगरानी में कराई जाएंगी। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाएगा, ताकि प्रतिभागियों को सुरक्षित और यादगार अनुभव मिल सके।

सीमित स्लॉट, पहले आओ–पहले पाओ

मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब के निदेशक नीरज मुजूमदार ने बताया कि पैराग्लाइडिंग के लिए स्लॉट सीमित रखे गए हैं। इच्छुक प्रतिभागी समय रहते बुकिंग कराकर इस अनूठे अनुभव का लाभ उठा सकते हैं। बुकिंग और अधिक जानकारी के लिए www.mpfc.in वेबसाइट अथवा इंस्टाग्राम पेज mpflyingclub पर संपर्क किया जा सकता है।

इंदौर में आयोजित होने वाला यह टैंडम पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल न केवल एडवेंचर प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि मध्यप्रदेश को साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान भी दिलाएगा।

The News Grit, 28/01/2026

Comments

Popular posts from this blog

गवेषणा समिति ने जरूरतमंद बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की

सागर बड़तूमा , 04 दिसंबर 2025: गवेषणा मानवोत्थान पर्यावरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता समिति के सेवा प्रकल्प के अंतर्गत आज शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालय कन्या छात्रावास और शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर एवं जूनियर कन्या छात्रावास , बड़तूमा में जरूरतमंद बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की गईं। इस अवसर पर बच्चों ने गवेषणा समिति और उनके सहयोगियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। छात्रावास अधीक्षक , मैडम स्वाति ने डॉ. चंदन सिंह और संस्था के योगदान की सराहना की। उन्होंने बच्चों को जिज्ञासा लाइब्रेरी का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया , जिससे उन्हें अध्ययन और ज्ञानवर्धन का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में गवेषणा समिति से डॉ. तरुण साहू और सोनू चौरसिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और उनकी पढ़ाई में मदद करना था। गवेषणा समिति ऐसी पहल लगातार कर रही है , जिसमें केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण , मानव गरिमा के संवर्धन और अंगदान जैसी अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक गतिविधियाँ भी शामिल हैं। इस तरह की पहलों से बच्चों...

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

सागर। गवेषणा मानवोत्थान , पर्यावरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता समिति द्वारा “अंधविश्वास बनाम तर्कशीलता : भारतीय और अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य” विषय पर एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजघाट रोड तिली स्थित एक होटल के सभागार में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी , सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में तर्कशील समिति से जुड़े डॉ. बलविंदर बरनाला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में समाज में प्रचलित अनेक अंधविश्वासों की चर्चा करते हुए तर्क , वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अनुभवजन्य प्रमाणों के माध्यम से उन्हें चुनौती दी। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता और वैज्ञानिक सोच का विकास ही अंधविश्वासों को समाप्त करने का सबसे प्रभावी तरीका है। संवाद के दौरान उन्होंने उपस्थित श्रोताओं से प्रश्न आमंत्रित किए और उनके समाधान भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन डॉ. राजेश गौतम और डॉ. सुनील साहू ने किया। संवाद के दूसरे सत्र ...

बिजली चोरी और अनियमितताओं के मामलों में समझौते का अवसर!!

न्यायिक प्रक्रिया को तेज और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से नेशनल लोक अदालत का आयोजन  13 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली इस लोक अदालत में विशेष रूप से बिजली चोरी और विद्युत अनियमितताओं से जुड़े प्रकरणों का निपटारा समझौते के माध्यम से किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत दर्ज मामलों में अनावश्यक कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए इस लोक अदालत का लाभ अवश्य उठाएँ। उन्होंने कहा कि जो उपभोक्ता या उपयोगकर्ता अपने लंबित बिजली चोरी के मामलों में समझौता करना चाहते हैं , वे शीघ्र ही अपने संबंधित बिजली कार्यालयों से संपर्क करें। बिजली चोरी मामलों में समझौते की विशेष व्यवस्था राज्य की विद्युत वितरण कंपनियों ने निर्णय लिया है कि विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत दर्ज लंबित और विचाराधीन मामलों का निपटारा इस लोक अदालत में किया जाएगा। इस पहल के तहत निम्नदाब श्रेणी के उपभोक्ताओं को विशेष राहत दी जाएगी , जिनमें शामिल हैं - ·         ...