Skip to main content

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

"ग्रामीण महिलाओं की ताकत: मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण से स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ा रही हैं महिलाएं"!!

 महिलाओं का हौसला उनकी साहसिकता, सहनशीलता, और प्रतिबद्धता की पहचान है। हर दौर में महिलाओं ने अपने संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति से समाज को यह दिखाया है कि उनके हौसलों की उड़ान किसी सीमा में नहीं बंध सकती।

महिलाओं के हौसलों पर प्रेरणादायक उद्धरण बनी जिले की महिलाएं जिसमें केसली मुख्य मार्ग से 8 किमी. भीतर बसें ग्राम बम्होरी की श्रीमति वंदना राजपूत ड्राइविंग सीख कर जननी एक्सप्रेस की वाहन चालक बनना चाहती है। शादी के 19 वर्ष बाद वे इस प्रशिक्षण में इसलिए शामिल हुई। वे बताती है कि लगभग 18 वर्ष पहले कॉम्प्लिकेटेड डिलीवरी केस के कारण उन्हें सागर रेफर किया गया। वाहन चालक लेट पहुँचा रास्ते में भारी बारिश के कारण जाम लगा था गाँव के कच्चे मार्गो से गुजरते हुये जैसे तैसे सागर पहुंचे लेकिन अफसोस की बात थी कि महिला चिकित्सक ने ऑपरेशन थियेटर में पूरी कोशिश करने के बाद वन्दना की गोद को सूना होने से बचा नहीं पाई। बच्चा खोने का दर्द आज भी वंदना को है।
श्रीमती वंदना जननी एक्सप्रेस का वाहन चालन बनकर वे हर मदद की दरकार लिए प्रत्येक माँ की गोद को सूना होने से रोकना चाहती है। वंदना बताती है कि गाँव में साधन की कमी के कारण 5 वीं के बाद की शिक्षा रूक गई विवाह हो गया समूह से जुड़ी तब उन्होंने शिक्षा के महत्व को जाना अब वे अपने 12 और 14 वर्षिय बच्चों के साथ बैठकर 12 कक्षा की तैयारी कर रहीं है।

म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला सागर के द्वारा 27 ग्रामीण महिलाओं को 30 दिवसीय मोटर ड्राईविंग कोर्स कराया जा रहा है, जो 07 जनवरी को पूरा होगा। कुमारी शिवानी कोरी पिता और भाई के निधन के बाद परिवार की इकलौती बेटी है, जो अपनी माँ का भरण पोषण कर रही है। शिवानी ने बताया की घाना पठा खुर्द, पटना खुर्द आदि ग्रामों से स्कूली बच्चे और छात्राएं स्थानीय बसों में क्षमता से अधिक भर कर आते हैं छात्राओं को यात्रा में दिक्कत न हो इसलिए वे वाहन चालक बन स्वयं का वाहन खरीदेगी और इन छात्राओं की सवारी ढोने का काम करेगें।
शादी के 21 साल बाद ग्राम बरायठा शाहगढ विकासखण्ड की रामराजा समूह से जुड़ी श्रीमति रजनी पटैल इस प्रशिक्षण में शामिल होकर समूह की महिलाओं और स्कूल छात्राओं को परिवाहन में मदद करना चाहती है। ग्राम वांदरी से 15 किमी अन्दर स्थिति ग्राम कोलूआ की मीना पटैल कक्षा आठवीं के बाद पिता के निधन के कारण शिक्षा पूरी नहीं कर पाई, मन में कुछ करने का जज्बा था, इसलिए इस प्रशिक्षण में आई वे खुश है कि विवाह के 25 वर्ष बीत जाने के बाद उन्हें ड्रेस पहनना क्लास अडेन्ड करने का मौका मिला।

वनस्पति विज्ञान में स्नातकोतर कुमारी मधु लोधी अपना वाहन बीना रिफाईनरी के अधिकारियों को ढोने के काम में लगाना चाहती है। और इसे अपने स्वरोजगार का साधन बनाना चाहती है। ग्राम जोलनपुर की श्रीमति शमिना गौड़ एक नई पहचान की उम्मीद पाले इस प्रशिक्षण में आयी है।
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर की व्यक्तिगत पहल के कारण जिले में आजीविका मिशन के द्वारा महिलाओं को मोटर ड्राईविंग कोर्स सिखाने के लिए आरसेटी के माध्यम से 30 दिवसीय इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। कलेक्टर की मंशा थी कि ग्रामीण परिवाहन सेवा के क्षेत्र में महिलाओं की भी भागीदारी बढ़े।

- The News Grit, 04/01/2025

Comments

Popular posts from this blog

गवेषणा समिति ने जरूरतमंद बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की

सागर बड़तूमा , 04 दिसंबर 2025: गवेषणा मानवोत्थान पर्यावरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता समिति के सेवा प्रकल्प के अंतर्गत आज शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालय कन्या छात्रावास और शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर एवं जूनियर कन्या छात्रावास , बड़तूमा में जरूरतमंद बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की गईं। इस अवसर पर बच्चों ने गवेषणा समिति और उनके सहयोगियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। छात्रावास अधीक्षक , मैडम स्वाति ने डॉ. चंदन सिंह और संस्था के योगदान की सराहना की। उन्होंने बच्चों को जिज्ञासा लाइब्रेरी का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया , जिससे उन्हें अध्ययन और ज्ञानवर्धन का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में गवेषणा समिति से डॉ. तरुण साहू और सोनू चौरसिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और उनकी पढ़ाई में मदद करना था। गवेषणा समिति ऐसी पहल लगातार कर रही है , जिसमें केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण , मानव गरिमा के संवर्धन और अंगदान जैसी अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक गतिविधियाँ भी शामिल हैं। इस तरह की पहलों से बच्चों...

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

सागर। गवेषणा मानवोत्थान , पर्यावरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता समिति द्वारा “अंधविश्वास बनाम तर्कशीलता : भारतीय और अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य” विषय पर एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजघाट रोड तिली स्थित एक होटल के सभागार में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी , सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में तर्कशील समिति से जुड़े डॉ. बलविंदर बरनाला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में समाज में प्रचलित अनेक अंधविश्वासों की चर्चा करते हुए तर्क , वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अनुभवजन्य प्रमाणों के माध्यम से उन्हें चुनौती दी। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता और वैज्ञानिक सोच का विकास ही अंधविश्वासों को समाप्त करने का सबसे प्रभावी तरीका है। संवाद के दौरान उन्होंने उपस्थित श्रोताओं से प्रश्न आमंत्रित किए और उनके समाधान भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन डॉ. राजेश गौतम और डॉ. सुनील साहू ने किया। संवाद के दूसरे सत्र ...

आधार अपडेट शुल्क में वृद्धि: घर पर सेवा के लिए ₹700 तक शुल्क लागू!!

भारत सरकार के Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने 19 सितंबर 2025 को एक नया Office Memorandum जारी किया है , जिसमें आधार सेवाओं के लिए शुल्क संरचना में बदलाव की घोषणा की गई है। यह बदलाव 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होंगे और 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगे। घर पर आधार सेवा शुल्क UIDAI ने घर पर आधार सेवा के लिए ₹700 (GST सहित) शुल्क निर्धारित किया है। यदि एक ही पते पर एक से अधिक निवासी इस सेवा का लाभ उठाते हैं , तो पहले निवासी से ₹700 लिया जाएगा , जबकि प्रत्येक अतिरिक्त निवासी से ₹350 लिया जाएगा। यह शुल्क सामान्य डेमोग्राफिक या बायोमेट्रिक अपडेट शुल्क के अतिरिक्त होगा। अन्य प्रमुख अपडेट शुल्क UIDAI द्वारा जारी नई फीस संरचना के तहत आधार अपडेट की विभिन्न सेवाओं के लिए शुल्क इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं। 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए आधार जनरेशन मुफ्त रहेगा , वहीं 5 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए भी आधार जनरेशन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट , जो 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष की आयु के लिए जरूरी है , उसके लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा...