Skip to main content

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

सर्वाइकल कैंसर रोकथाम की पहल: जागरूकता और टीकाकरण से मिलेगी सुरक्षा!!

सागर। महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से जिले में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। कलेक्टर संदीप जी आर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि अभिभावक अपनी किशोरी बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराएं, ताकि उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।

28 फरवरी से शुरू हुआ अभियान

कलेक्टर ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में 28 फरवरी 2026 से एचपीवी टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत उन किशोरियों को टीका लगाया जा रहा है जिन्होंने 14वां जन्मदिन मना लिया है, लेकिन अभी 15वां जन्मदिन नहीं मनाया है। यह अभियान आगामी तीन महीनों तक शासकीय अवकाश को छोड़कर लगातार चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है और पूरी तरह सुरक्षित तथा निःशुल्क है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार किशोरियों को 0.5 मिलीलीटर की एकल खुराक इंट्रामस्कुलर इंजेक्शन के माध्यम से दी जाएगी।

जिले में बनाए गए कई टीकाकरण केंद्र

कलेक्टर ने जानकारी दी कि जिले में व्यापक स्तर पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंडा, बीना, देवरी, जिला अस्पताल सागर, गढ़ाकोटा, जैसीनगर, केसली, खुरई, मालथौन, मंडी बामोरा, राहतगढ़, रहली, शाहगढ़, सुरखी, उप स्वास्थ्य केंद्र मकरोनिया तथा पॉलीक्लीनिक चमेली चौक में टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर टीकाकरण प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। टीका लगाने के बाद प्रत्येक बालिका को 30 मिनट तक चिकित्सकीय अवलोकन में रखा जाएगा, ताकि स्वास्थ्य की निगरानी की जा सके।

U-WIN पोर्टल से कर सकेंगे पंजीकरण

टीकाकरण प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए सरकार ने U-WIN पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई है। अभिभावक घर बैठे अपनी बेटियों का ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं और निर्धारित केंद्रों पर टीकाकरण करा सकते हैं।

सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है HPV संक्रमण

कलेक्टर ने बताया कि कैंसर विशेषज्ञों (Oncologists) के अनुसार भारत में महिलाओं में होने वाली कैंसर से मौतों में सर्वाइकल कैंसर एक प्रमुख कारण है। यह कैंसर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के संक्रमण के कारण होता है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा कैंसर है जिसे वैक्सीन के जरिए पूरी तरह रोका जा सकता है। यदि सही समय पर, विशेष रूप से शादी से पहले की उम्र में, यह टीका लगाया जाए तो यह जीवनभर सुरक्षा प्रदान करने में सहायक होता है।

विभागों को दिए जागरूकता के निर्देश

कलेक्टर संदीप जी आर ने स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनजातीय कार्य विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आपसी समन्वय के साथ अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों और समुदाय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी जाए। इससे अधिक से अधिक पात्र किशोरियाँ इस अभियान का लाभ उठा सकेंगी।

अभिभावकों से की विशेष अपील

कलेक्टर ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए अत्यंत प्रभावी और सुरक्षित है। समय पर टीकाकरण कराने से इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन विशेष रूप से 9 से 14 वर्ष की आयु की बालिकाओं के लिए अधिक लाभकारी होती है और इसे विशेषज्ञों की निगरानी में लगाया जाता है। इसलिए इस टीके को लेकर किसी भी प्रकार का डर या भ्रम रखने की आवश्यकता नहीं है।

कलेक्टर ने कहा कि वैक्सीनेशन के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सकता है, इसलिए सभी अभिभावक अपनी बेटियों को समय पर एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

The News Grit, 10/03/2026

Comments

Popular posts from this blog

गवेषणा समिति ने जरूरतमंद बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की

सागर बड़तूमा , 04 दिसंबर 2025: गवेषणा मानवोत्थान पर्यावरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता समिति के सेवा प्रकल्प के अंतर्गत आज शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालय कन्या छात्रावास और शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर एवं जूनियर कन्या छात्रावास , बड़तूमा में जरूरतमंद बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की गईं। इस अवसर पर बच्चों ने गवेषणा समिति और उनके सहयोगियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। छात्रावास अधीक्षक , मैडम स्वाति ने डॉ. चंदन सिंह और संस्था के योगदान की सराहना की। उन्होंने बच्चों को जिज्ञासा लाइब्रेरी का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया , जिससे उन्हें अध्ययन और ज्ञानवर्धन का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में गवेषणा समिति से डॉ. तरुण साहू और सोनू चौरसिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और उनकी पढ़ाई में मदद करना था। गवेषणा समिति ऐसी पहल लगातार कर रही है , जिसमें केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण , मानव गरिमा के संवर्धन और अंगदान जैसी अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक गतिविधियाँ भी शामिल हैं। इस तरह की पहलों से बच्चों...

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

सागर। गवेषणा मानवोत्थान , पर्यावरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता समिति द्वारा “अंधविश्वास बनाम तर्कशीलता : भारतीय और अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य” विषय पर एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजघाट रोड तिली स्थित एक होटल के सभागार में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी , सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में तर्कशील समिति से जुड़े डॉ. बलविंदर बरनाला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में समाज में प्रचलित अनेक अंधविश्वासों की चर्चा करते हुए तर्क , वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अनुभवजन्य प्रमाणों के माध्यम से उन्हें चुनौती दी। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता और वैज्ञानिक सोच का विकास ही अंधविश्वासों को समाप्त करने का सबसे प्रभावी तरीका है। संवाद के दौरान उन्होंने उपस्थित श्रोताओं से प्रश्न आमंत्रित किए और उनके समाधान भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन डॉ. राजेश गौतम और डॉ. सुनील साहू ने किया। संवाद के दूसरे सत्र ...

आधार अपडेट शुल्क में वृद्धि: घर पर सेवा के लिए ₹700 तक शुल्क लागू!!

भारत सरकार के Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने 19 सितंबर 2025 को एक नया Office Memorandum जारी किया है , जिसमें आधार सेवाओं के लिए शुल्क संरचना में बदलाव की घोषणा की गई है। यह बदलाव 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होंगे और 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगे। घर पर आधार सेवा शुल्क UIDAI ने घर पर आधार सेवा के लिए ₹700 (GST सहित) शुल्क निर्धारित किया है। यदि एक ही पते पर एक से अधिक निवासी इस सेवा का लाभ उठाते हैं , तो पहले निवासी से ₹700 लिया जाएगा , जबकि प्रत्येक अतिरिक्त निवासी से ₹350 लिया जाएगा। यह शुल्क सामान्य डेमोग्राफिक या बायोमेट्रिक अपडेट शुल्क के अतिरिक्त होगा। अन्य प्रमुख अपडेट शुल्क UIDAI द्वारा जारी नई फीस संरचना के तहत आधार अपडेट की विभिन्न सेवाओं के लिए शुल्क इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं। 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए आधार जनरेशन मुफ्त रहेगा , वहीं 5 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए भी आधार जनरेशन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट , जो 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष की आयु के लिए जरूरी है , उसके लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा...