Skip to main content

बिजली चोरी के लंबित प्रकरणों के निपटारे का मौका, 14 मार्च को लगेगी लोक अदालत!!

जमुनिया चिखली स्कूल में हेल्थ केयर शिक्षा: डॉक्टरों की टीम द्वारा सीपीआर, वाइटल साइन और दवाइयों की जानकारी प्रदान की गई!!

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली में व्यावसायिक शिक्षा हेल्थ केयर के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें देवरी से आई एक उत्कृष्ट डॉक्टरों की टीम ने विद्यालय के छात्रों को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी। इस सत्र में छात्रों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रेससिटेशन), वाइटल साइन, स्टेथोस्कोप, नेबुलाइजर आदि के उपयोग और महत्व के बारे में बताया गया।


डॉक्टर राहुल बरोलिया ने छात्रों को सीपीआर का सही तरीका बताया, ताकि किसी आपातकालीन स्थिति में जब मेडिकल सहायता उपलब्ध नहीं हो, तब लोगों की जान बचाई जा सके। वहीं, डॉ. रुपेश राजपूत ने वाइटल साइन और धमनी-शिरा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉक्टर राजेश पटेल और फार्मासिस्ट डॉक्टर गोविंद वर्धिया ने दवाइयों के बारे में बताया और उनके उपयोग की विधि को समझाया। छात्रों को विभिन्न दवाइयों के रूप, जैसे कि टैबलेट, कैप्सूल, सिरप आदि, के संरक्षण और सुरक्षा के तरीके भी समझाए गए।


इस सत्र में छात्रों ने भी सीपीआर का प्रदर्शन किया। कक्षा 12वीं के छात्र कृष्णा कुमार यादव, कक्षा 11वीं की प्रतीक्षा विश्वकर्मा, और कक्षा 9वीं के हेमराज विश्वकर्मा ने सीपीआर करने का अभ्यास किया और इसे शिक्षक और डॉक्टरों के सामने प्रदर्शित किया।

इसके अतिरिक्त, हेल्थ केयर यूनिट की नर्सिंग स्टाफ डॉ. रेखा कुर्मी द्वारा छात्रों को नियमित रूप से हेल्थ केयर के पाठ पढ़ाए जाते हैं और सिलेबस पूरा किया जाता है। आज के इस विशेष सत्र का समापन संस्था की प्राचार्य श्री भारत से परिहार द्वारा समस्त डॉक्टरों और स्टाफ का आभार व्यक्त कर किया गया। शाला के वरिष्ठ शिक्षक श्री अरुण कुमार दुबे, श्री संजय तिवारी और श्री ओम नारायण सिंह ठाकुर ने भी सभी डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके अलावा, लैब टेक्नीशियन श्री इंद्रपाल लोधी ने छात्रों को हेल्थ केयर सामग्री के उपयोग और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।

इस प्रकार, यह कार्यक्रम शाला के छात्रों के लिए न केवल एक सीखने का अवसर था, बल्कि उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जीवन बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।


- The News Grit, 24/12/2024

Comments

Popular posts from this blog

प्रोजेक्ट आरोहण: NHAI की नई योजना, लेकिन किसके लिए?

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI) ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल करते हुए टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा और करियर निर्माण के लिए ‘प्रोजेक्ट आरोहण’ की शुरुआत की है। इस योजना का शुभारंभ एनएचएआई के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव ने नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में किया। इस अवसर पर वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक एवं संयुक्त सीईओ डॉ. जफर खान और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। शिक्षा तक समान पहुँच देने का प्रयास एनएचएआई ने वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के साथ मिलकर यह योजना शुरू की है , जिसका मकसद टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस पहल का उद्देश्य वित्तीय बाधाओं को दूर करना , सामाजिक-आर्थिक भेदों को कम करना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों , जिनमें निम्न-आय वाले परिवारों की लड़कियाँ , पहली पीढ़ी के शिक्षार्थी तथा अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र शामिल हैं , के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान पहुँच प्रदान करना है। एनएचएआई का मानना है कि शिक्षा ही वह साध...

अमेरिका ने भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाया, लाखों नौकरियों पर संकट!!

अमेरिका ने बुधवार से भारत से आने वाले अधिकांश आयातित उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया है। यह कदम अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा ( CBP) द्वारा जारी नोटिस के बाद प्रभावी हुआ , जिसमें कहा गया था कि यह आदेश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 6 अगस्त 2025 के कार्यकारी आदेश 14329 के तहत लागू किया जा रहा है। इस आदेश का शीर्षक था – “रूसी संघ की सरकार द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खतरों को संबोधित करना।” किन उत्पादों पर लागू और किन्हें छूट सीबीपी के अनुसार , यह शुल्क उन सभी भारतीय वस्तुओं पर लागू होगा जो अमेरिका में उपभोग के लिए आयातित की जाती हैं। हालांकि , लोहा , इस्पात , एल्युमीनियम , वाहन , तांबा और इनके कुछ व्युत्पन्न उत्पादों को इस अतिरिक्त ड्यूटी से बाहर रखा गया है। वहीं , अमेरिकी बाजार में भारत के करीब 30.2% निर्यात (लगभग 27.6 अरब डॉलर) को शुल्क मुक्त प्रवेश मिलता रहेगा। इसमें फार्मा ( 12.7 अरब डॉलर) , इलेक्ट्रॉनिक्स ( 8.18 अरब डॉलर) , रिफाइंड लाइट ऑयल और एविएशन टरबाइन फ्यूल ( 3.29 अरब डॉलर) , पुस्तकें और ब्रोशर ( 165.9 मिलियन डॉलर) तथा प्लास्टिक ( 155.1 मिलियन...

बढ़ते एशिया को रोकने में कोरियाई उपमहाद्वीप की उथल पुथल के भरोसे अमरीकी थिंकटैंक!!

आधुनिक वित्तीय और आर्थिक प्रणाली औपनिवेशिक यूरोप और नवऔपनिवेशिक अमरीकी आधिपत्य की देन है। किंतु 21 वीं सदी आते-आते एशिया की नई उभरती अर्थव्यवस्थाओं चीन , भारत , जापान , कोरिया , वियतनाम , इंडोनेशिया आदि ने यह साबित कर दिया कि यह सदी एशिया की है। यही कारण है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एशिया में बढ़ते प्रभाव और असंतुलन को देखते हुए लगातार तनावपूर्ण बयानबाज़ी कर रहे हैं। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्युंग से उनकी हालिया मुलाक़ात इसी पृष्ठभूमि में बेहद महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है। शांति की पहल और ट्रम्प टॉवर का सपना व्हाइट हाउस में हुई मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं ने उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन से संवाद स्थापित करने की इच्छा जताई। ली ने कहा कि यदि विभाजित कोरिया में शांति स्थापित हो जाती है तो यह ऐतिहासिक होगा। उन्होंने व्यंग्य और संकेत दोनों में जोड़ा कि “आप (ट्रम्प) उत्तर कोरिया में ट्रम्प टॉवर बना सकते हैं , जहाँ मैं आकर गोल्फ़ खेलूँगा।” ट्रम्प ने भी पुरानी मित्रता याद दिलाई और कहा कि वे किम जोंग उन से पहले ही तीन बार मिल चुके हैं और भविष्य में दोबारा मिलन...