Skip to main content

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

मध्यप्रदेश पुलिस की कार्रवाई: संगठित अपराध पर शिकंजा, किसानों की रकम समेत 1.43 करोड़ बरामद!

प्रदेशभर में लूट, चोरी, नकबजनी और आर्थिक ठगी के मामलों पर कड़ा प्रहार करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस ने बीते पांच दिनों में व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न जिलों में की गई त्वरित और तकनीकी कार्रवाई के परिणामस्वरूप कुल 1 करोड़ 43 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध और आर्थिक धोखाधड़ी के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

राजगढ़: “ऑपरेशन किसान रक्षक” में 39 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र में भूमि विक्रय के नाम पर किसानों से 39 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया। पुलिस ने “ऑपरेशन किसान रक्षक” के तहत दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी 39 लाख रुपये की राशि शत-प्रतिशत बरामद की। जांच के दौरान बैंक ट्रांजेक्शन, दस्तावेजी साक्ष्य और तकनीकी विश्लेषण का गहन परीक्षण किया गया। आरोपियों ने पहले से विक्रय हो चुकी भूमि को दोबारा बेचने का झांसा देकर 25 लाख रुपये RTGS और 14 लाख रुपये नकद प्राप्त किए थे। त्वरित दबिश देकर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर किसान की पूरी मेहनत की कमाई वापस दिलाई।

उज्जैन: CCTV और साइबर विश्लेषण से मिली सफलता

उज्जैन में थाना बड़नगर पुलिस ने 10 लाख 45 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी का खुलासा किया। वहीं नानाखेड़ा पुलिस ने सूने मकान से हुई चोरी के मामले में 100 से अधिक CCTV फुटेज और साइबर विश्लेषण की मदद से दो आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार कर 5 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की।

जबलपुर: अवैध स्क्रैप कारोबार का भंडाफोड़

जबलपुर में ट्रक और कार को अवैध रूप से काटकर स्क्रैप में बेचने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के ट्रक, कार, कटे हुए स्क्रैप पार्ट्स, ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य उपकरण जब्त किए।

खरगोन: बैटरी चोरी और ठगी गिरोह पर शिकंजा

खरगोन जिले में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में बड़ी सफलता मिली। निजी कंपनी के गोदाम से 37 बैटरियों की चोरी का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 6 लाख 50 हजार रुपये की बैटरियां और 6 लाख रुपये की कार सहित कुल 12 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई। महिलाओं को गहने या राशि डबल करने का झांसा देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 90 हजार रुपये की सोने की पांचाली बरामद की गई।

कटनी: आश्रम से साउंड सिस्टम चोरी का खुलासा

कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र स्थित ग्राम पोडीकला (सूरदास आश्रम) में 3 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के साउंड सिस्टम चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

अशोकनगर: सूने घर में सेंधमारी, 8 लाख की जब्ती

अशोकनगर के कचनार थाना क्षेत्र में सूने घर से चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषण और नगदी की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से सोने की चैन, मंगलसूत्र, झुमकी, चांदी की पायलें, चांदी के टुकड़े, 30 हजार नगद एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें सहित लगभग 8 लाख रूपए की सपंत्ति जप्त की।

भोपाल: आदतन अपराधी गिरफ्तार

राजधानी भोपाल के कोलार रोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 लाख रुपये की सामग्री जब्त की। आरोपी के विरुद्ध डकैती, चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट सहित 15 अपराध पहले से दर्ज हैं।

नरसिंहपुर और सागर में भी सफलता

नरसिंहपुर में सूने मकान से जेवरात चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग 12 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। वहीं सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में लूट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर 25 हजार रुपये का सोने का लॉकेट बरामद किया गया।

जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्त अमल

प्रदेशभर में की गई ये कार्रवाइयाँ स्पष्ट करती हैं कि मध्यप्रदेश पुलिस अपराधों के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर कार्य कर रही है। तकनीकी दक्षता, त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वित टीमवर्क के माध्यम से पुलिस आमजन की सुरक्षा और संपत्ति संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आर्थिक लेन-देन, भूमि क्रय-विक्रय या निवेश से पहले दस्तावेजों का सत्यापन अवश्य करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने पर दें।

The News Grit, 25/02/2026

Comments

Popular posts from this blog

गवेषणा समिति ने जरूरतमंद बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की

सागर बड़तूमा , 04 दिसंबर 2025: गवेषणा मानवोत्थान पर्यावरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता समिति के सेवा प्रकल्प के अंतर्गत आज शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालय कन्या छात्रावास और शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर एवं जूनियर कन्या छात्रावास , बड़तूमा में जरूरतमंद बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की गईं। इस अवसर पर बच्चों ने गवेषणा समिति और उनके सहयोगियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। छात्रावास अधीक्षक , मैडम स्वाति ने डॉ. चंदन सिंह और संस्था के योगदान की सराहना की। उन्होंने बच्चों को जिज्ञासा लाइब्रेरी का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया , जिससे उन्हें अध्ययन और ज्ञानवर्धन का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में गवेषणा समिति से डॉ. तरुण साहू और सोनू चौरसिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और उनकी पढ़ाई में मदद करना था। गवेषणा समिति ऐसी पहल लगातार कर रही है , जिसमें केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण , मानव गरिमा के संवर्धन और अंगदान जैसी अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक गतिविधियाँ भी शामिल हैं। इस तरह की पहलों से बच्चों...

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

सागर। गवेषणा मानवोत्थान , पर्यावरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता समिति द्वारा “अंधविश्वास बनाम तर्कशीलता : भारतीय और अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य” विषय पर एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजघाट रोड तिली स्थित एक होटल के सभागार में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी , सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में तर्कशील समिति से जुड़े डॉ. बलविंदर बरनाला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में समाज में प्रचलित अनेक अंधविश्वासों की चर्चा करते हुए तर्क , वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अनुभवजन्य प्रमाणों के माध्यम से उन्हें चुनौती दी। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता और वैज्ञानिक सोच का विकास ही अंधविश्वासों को समाप्त करने का सबसे प्रभावी तरीका है। संवाद के दौरान उन्होंने उपस्थित श्रोताओं से प्रश्न आमंत्रित किए और उनके समाधान भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन डॉ. राजेश गौतम और डॉ. सुनील साहू ने किया। संवाद के दूसरे सत्र ...

आधार अपडेट शुल्क में वृद्धि: घर पर सेवा के लिए ₹700 तक शुल्क लागू!!

भारत सरकार के Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने 19 सितंबर 2025 को एक नया Office Memorandum जारी किया है , जिसमें आधार सेवाओं के लिए शुल्क संरचना में बदलाव की घोषणा की गई है। यह बदलाव 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होंगे और 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगे। घर पर आधार सेवा शुल्क UIDAI ने घर पर आधार सेवा के लिए ₹700 (GST सहित) शुल्क निर्धारित किया है। यदि एक ही पते पर एक से अधिक निवासी इस सेवा का लाभ उठाते हैं , तो पहले निवासी से ₹700 लिया जाएगा , जबकि प्रत्येक अतिरिक्त निवासी से ₹350 लिया जाएगा। यह शुल्क सामान्य डेमोग्राफिक या बायोमेट्रिक अपडेट शुल्क के अतिरिक्त होगा। अन्य प्रमुख अपडेट शुल्क UIDAI द्वारा जारी नई फीस संरचना के तहत आधार अपडेट की विभिन्न सेवाओं के लिए शुल्क इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं। 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए आधार जनरेशन मुफ्त रहेगा , वहीं 5 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए भी आधार जनरेशन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट , जो 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष की आयु के लिए जरूरी है , उसके लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा...