Skip to main content

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच दल ने उमरिया घटना स्थल का लिया जायजा!!!

      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच दल ने उमरिया घटना स्थल का लिया जायजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वस्तुस्थिति स्पष्ट होगी : वन राज्य मंत्री श्री अहिरवार


हाथी के हमले में 2 लोगों की मृत्यु पर जताया शोक
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतकों के परिजन को मिलेगी 8-8 लाख रूपये अनुग्रह राशि
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर वन राज्य मंत्री श्री दिलीप सिंह अहिरवार, अपर मुख्य सचिव वन श्री अशोक बर्णवाल और मुख्य वन संरक्षक, वन बल प्रमुख श्री असीम श्रीवास्तव ने उमरिया जिले के बांधवगढ़ में टाइगर रिजर्व में हाथियों की मृत्यु के घटना स्थल पर शनिवार को पहुँचकर मौका मुआयना किया।
वन राज्य मंत्री श्री अहिरवार ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर तीन सदस्यीय दल की जांच कमेटी गठित की गई। समिति ने शनिवार को घटना स्थल पर जाकर हालात का जायजा लिया। विभिन्न पक्षों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है। श्री अहिरवार ने कहा कि पोस्टमार्टम के लिये सेम्पल सागर एवं जबलपुर लैब में भेजे गये है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही जानकारी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि सभी जानकारियों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री डॉ. यादव के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। श्री अहिरवार ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई भी की जायेगी।

वन राज्य मंत्री श्री अहिरवार ने शनिवार सुबह हाथियों के हमले में दो लोगों की असामयिक मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार मृतकों के परिजन को 8-8 लाख रूपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने निर्देश दिये है। अपर मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव श्री एल. कृष्णमूर्ति ने बताया कि शनिवार सुबह 2 लोगों की हाथी के हमले से मृत्यु हो गई है। एक घटना उमरिया जिले के चंदिया तहसील के बांका गांव के पास बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोकर बफर रेंज के जंगल में हुई है और दूसरी घटना चंदिया तहसील के देवरा गांव में चंदिया रेंज में उमरिया वन मंडल में हुई है। दोनों ही स्थान एक दूसरे से 8 किलोमीटर की दूरी पर है। हाथियों की मृत्यु घटना स्थल से इन स्थान की दूरी करीब 27 किलोमीटर है।

- The News Grit, 03/11/2024

Comments

Popular posts from this blog

प्रोजेक्ट आरोहण: NHAI की नई योजना, लेकिन किसके लिए?

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI) ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल करते हुए टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा और करियर निर्माण के लिए ‘प्रोजेक्ट आरोहण’ की शुरुआत की है। इस योजना का शुभारंभ एनएचएआई के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव ने नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में किया। इस अवसर पर वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक एवं संयुक्त सीईओ डॉ. जफर खान और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। शिक्षा तक समान पहुँच देने का प्रयास एनएचएआई ने वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के साथ मिलकर यह योजना शुरू की है , जिसका मकसद टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस पहल का उद्देश्य वित्तीय बाधाओं को दूर करना , सामाजिक-आर्थिक भेदों को कम करना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों , जिनमें निम्न-आय वाले परिवारों की लड़कियाँ , पहली पीढ़ी के शिक्षार्थी तथा अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र शामिल हैं , के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान पहुँच प्रदान करना है। एनएचएआई का मानना है कि शिक्षा ही वह साध...

अमेरिका ने भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाया, लाखों नौकरियों पर संकट!!

अमेरिका ने बुधवार से भारत से आने वाले अधिकांश आयातित उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया है। यह कदम अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा ( CBP) द्वारा जारी नोटिस के बाद प्रभावी हुआ , जिसमें कहा गया था कि यह आदेश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 6 अगस्त 2025 के कार्यकारी आदेश 14329 के तहत लागू किया जा रहा है। इस आदेश का शीर्षक था – “रूसी संघ की सरकार द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खतरों को संबोधित करना।” किन उत्पादों पर लागू और किन्हें छूट सीबीपी के अनुसार , यह शुल्क उन सभी भारतीय वस्तुओं पर लागू होगा जो अमेरिका में उपभोग के लिए आयातित की जाती हैं। हालांकि , लोहा , इस्पात , एल्युमीनियम , वाहन , तांबा और इनके कुछ व्युत्पन्न उत्पादों को इस अतिरिक्त ड्यूटी से बाहर रखा गया है। वहीं , अमेरिकी बाजार में भारत के करीब 30.2% निर्यात (लगभग 27.6 अरब डॉलर) को शुल्क मुक्त प्रवेश मिलता रहेगा। इसमें फार्मा ( 12.7 अरब डॉलर) , इलेक्ट्रॉनिक्स ( 8.18 अरब डॉलर) , रिफाइंड लाइट ऑयल और एविएशन टरबाइन फ्यूल ( 3.29 अरब डॉलर) , पुस्तकें और ब्रोशर ( 165.9 मिलियन डॉलर) तथा प्लास्टिक ( 155.1 मिलियन...

भोपाल बनेगा देश का स्पोर्ट्स साइंस और हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग हब!!

खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण देने की दिशा में मध्यप्रदेश एक बड़ा कदम उठा रहा है। खेल विभाग द्वारा नाथु बरखेड़ा स्थित स्पोर्ट्स सिटी में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक स्पोर्ट्स साइंस एवं हाई-परफॉर्मेंस सेंटर स्थापित किया जा रहा है। यह सेंटर उन सभी आधुनिक वैज्ञानिक और तकनीकी सुविधाओं से लैस होगा , जिनकी आज के समय में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को निखारने और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में जरूरत होती है। इसमें खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता , मानसिक दृढ़ता , चोटों से बचाव , और कुल प्रदर्शन सुधार पर व्यापक रूप से काम किया जाएगा। क्यों जरूरी है स्पोर्ट्स साइंस सेंटर ? आज का खेल जगत बेहद तेज और चुनौतीपूर्ण हो गया है। सिर्फ प्रतिभा या अच्छी कोचिंग अब पर्याप्त नहीं है। विशेषज्ञ बताते हैं कि कई खिलाड़ी , चाहे वे कितने ही प्रतिभाशाली हों , मनोवैज्ञानिक दबाव , तकनीकी कमी या चोटों की वजह से अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाते। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में सफलता के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकन...