Skip to main content

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

सागर में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन, मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

 सागर में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन

सागर, आज पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस व बाल दिवस के अवसर पर शहर में नशे के दुष्प्रभावों से समाज को मुक्त करने और इसके खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सागर के तीन बत्ती, कटरा क्षेत्र में एक नशा मुक्ति भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार खटीक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंत्री श्री खटीक ने अपने संबोधन में युवाओं को नशे की हानियों से अवगत कराते हुए स्वस्थ और समृद्ध समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में इस बुराई के प्रति जागरूकता फैलाना बेहद आवश्यक है ताकि वे नशे के चंगुल में फंसने से बच सकें और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ सकें।




click here to watch video : https://youtu.be/ZfLnm0yepys 

कार्यक्रम में तीन बत्ती, कटरा से एक जागरूकता रैली निकाली गई, जो शहर के प्रमुख बाजार, बड़े बाजार से होती हुई पद्माकर सभागार, मोतीनगर चौराहे पर संपन्न हुई। इस रैली में शामिल प्रतिभागियों ने नशे के खिलाफ संदेश देते हुए विभिन्न नारों और बैनरों का सहारा लिया, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों का ध्यान इस गंभीर मुद्दे पर खींचा गया। रैली में सागर शहर एवं संभाग के कई स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। युवाओं की इस उत्साही भागीदारी ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनमानस में एक प्रभावी संदेश देने का कार्य किया।



इस आयोजन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना था। शहर के नागरिकों ने भी इस रैली में सहयोग किया, जिससे नशा मुक्ति भारत अभियान को एक नई दिशा और गति मिली।

Your-Tube Video Link:- https://youtu.be/ZfLnm0yepys

- The News Grit, 14/11/2024

Comments

Popular posts from this blog

प्रोजेक्ट आरोहण: NHAI की नई योजना, लेकिन किसके लिए?

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI) ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल करते हुए टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा और करियर निर्माण के लिए ‘प्रोजेक्ट आरोहण’ की शुरुआत की है। इस योजना का शुभारंभ एनएचएआई के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव ने नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में किया। इस अवसर पर वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक एवं संयुक्त सीईओ डॉ. जफर खान और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। शिक्षा तक समान पहुँच देने का प्रयास एनएचएआई ने वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के साथ मिलकर यह योजना शुरू की है , जिसका मकसद टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस पहल का उद्देश्य वित्तीय बाधाओं को दूर करना , सामाजिक-आर्थिक भेदों को कम करना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों , जिनमें निम्न-आय वाले परिवारों की लड़कियाँ , पहली पीढ़ी के शिक्षार्थी तथा अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र शामिल हैं , के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान पहुँच प्रदान करना है। एनएचएआई का मानना है कि शिक्षा ही वह साध...

ब्रह्मांड की शुरुआती आवाजे सुनने में एक छोटे कंप्यूटर की बड़ी भूमिका!!

चाँद की कक्षा से "कॉस्मिक डॉन" का राज खोलेगा भारतीय पेलोड "प्रतुश" ब्रह्मांड का इतिहास बेहद रहस्यमय और जटिल है। आज हम जो आकाशगंगाएँ , तारे और ग्रह देखते हैं , उनकी कहानी अरबों साल पहले शुरू हुई थी। वैज्ञानिक लंबे समय से यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि ब्रह्मांड में पहले तारे कब और कैसे बने। इसी दौर को "कॉस्मिक डॉन" कहा जाता है। इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों ने एक महत्वाकांक्षी प्रयोग की योजना बनाई है , जिसमें क्रेडिट कार्ड के आकार का एक छोटा कंप्यूटर अहम भूमिका निभाएगा। कॉस्मिक डॉन: ब्रह्मांड का सुनहरा आरंभ कॉस्मिक डॉन वह काल है जब ब्रह्मांड में पहली बार तारों और आकाशगंगाओं का निर्माण हुआ। यह समय बेहद खास था क्योंकि यहीं से ब्रह्मांड की संरचना बदलनी शुरू हुई। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर हम इस युग को सही से समझ लें , तो हमें यह भी पता चल सकता है कि आज का ब्रह्मांड वैसा क्यों दिखता है जैसा हम देखते हैं। लेकिन समस्या यह है कि उस समय से आने वाले सिग्नल बेहद कमजोर हैं। हाइड्रोजन परमाणु से निकलने वाला 21- सेमी का रेडियो सिग्नल कॉस्मि...

अमेरिका ने भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाया, लाखों नौकरियों पर संकट!!

अमेरिका ने बुधवार से भारत से आने वाले अधिकांश आयातित उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया है। यह कदम अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा ( CBP) द्वारा जारी नोटिस के बाद प्रभावी हुआ , जिसमें कहा गया था कि यह आदेश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 6 अगस्त 2025 के कार्यकारी आदेश 14329 के तहत लागू किया जा रहा है। इस आदेश का शीर्षक था – “रूसी संघ की सरकार द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खतरों को संबोधित करना।” किन उत्पादों पर लागू और किन्हें छूट सीबीपी के अनुसार , यह शुल्क उन सभी भारतीय वस्तुओं पर लागू होगा जो अमेरिका में उपभोग के लिए आयातित की जाती हैं। हालांकि , लोहा , इस्पात , एल्युमीनियम , वाहन , तांबा और इनके कुछ व्युत्पन्न उत्पादों को इस अतिरिक्त ड्यूटी से बाहर रखा गया है। वहीं , अमेरिकी बाजार में भारत के करीब 30.2% निर्यात (लगभग 27.6 अरब डॉलर) को शुल्क मुक्त प्रवेश मिलता रहेगा। इसमें फार्मा ( 12.7 अरब डॉलर) , इलेक्ट्रॉनिक्स ( 8.18 अरब डॉलर) , रिफाइंड लाइट ऑयल और एविएशन टरबाइन फ्यूल ( 3.29 अरब डॉलर) , पुस्तकें और ब्रोशर ( 165.9 मिलियन डॉलर) तथा प्लास्टिक ( 155.1 मिलियन...