Skip to main content

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म से प्रेरित हुए मुख्यमंत्री!!!!!

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में बनी फिल्मों को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। इसी क्रम में उन्होंने 17वीं शताब्दी के वीर योद्धा छत्रपति संभाजीराव महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म "छावा" का विशेष शो ओपन थियेटर में देखा। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को मध्यप्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री घोषित किया है।

फिल्म "छावा" की जानकारी  फिल्‍म "छावा" 14 फरवरी 2025 में रिलीज़ हुई एक भारतीय हिंदी भाषा की ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। यह फिल्म मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक, छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जो शिवाजी सावंत द्वारा लिखित मराठी उपन्यास "छावा" से प्रेरित है।

विशेष शो में मुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य उपस्थित अशोका लेक व्यू परिसर में हुए इस विशेष प्रदर्शन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, मंत्री परिषद के सदस्य और कई जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने फिल्म की सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताया।

ऐतिहासिक फिल्मों को मिलेगा प्रोत्साहन फिल्म के प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि "छावा" एक राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत प्रेरणादायक फिल्म है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार ऐसी ऐतिहासिक फिल्मों को प्रोत्साहन देगी, जो भारत के गौरवशाली अतीत से जनता को अवगत कराती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश के वीर शासकों और देशभक्तों के संघर्ष को प्रस्तुत करने वाले सिनेमा को राज्य सरकार पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।

छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता को किया नमन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता और बलिदान को याद करते हुए कहा कि वे भी अपने पिता छत्रपति शिवाजी महाराज की भांति अत्यंत साहसी और राष्ट्रभक्त शासक थे। उन्होंने देश के प्रति अपनी निष्ठा और बलिदान से एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 300 वर्ष से भी पुराने इतिहास को सिनेमा के परदे पर जीवंत करने के लिए फिल्म के निर्माता, निर्देशक और कलाकार बधाई के पात्र हैं।

मध्यप्रदेश फिल्म नीति और प्रोत्साहन योजना मध्यप्रदेश सरकार फिल्मों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए विशेष फिल्म नीति चला रही है। इस नीति के तहत राज्य में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों पर आधारित फिल्मों को वित्तीय सहायता और सुविधाएं दी जा रही हैं। फिल्म निर्माताओं को शूटिंग लोकेशन, कर रियायतें और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं। सरकार का उद्देश्य है कि राज्य को फिल्म निर्माण के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऐतिहासिक और प्रेरणादायक फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार विशेष अनुदान और टैक्स में छूट जैसी सुविधाएं प्रदान करेगी, जिससे अधिक से अधिक निर्माता मध्यप्रदेश में फिल्में बनाने के लिए आकर्षित हों।

भारत की संस्कृति और विरासत का संरक्षण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में भारत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अपनी संस्कृति और विरासत के संरक्षण के साथ विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में भारतीय समाज में राष्ट्र प्रेम और गौरव का संचार करती हैं।

The News Grit, 18/03/2025

Comments

Popular posts from this blog

प्रोजेक्ट आरोहण: NHAI की नई योजना, लेकिन किसके लिए?

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI) ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल करते हुए टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा और करियर निर्माण के लिए ‘प्रोजेक्ट आरोहण’ की शुरुआत की है। इस योजना का शुभारंभ एनएचएआई के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव ने नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में किया। इस अवसर पर वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक एवं संयुक्त सीईओ डॉ. जफर खान और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। शिक्षा तक समान पहुँच देने का प्रयास एनएचएआई ने वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के साथ मिलकर यह योजना शुरू की है , जिसका मकसद टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस पहल का उद्देश्य वित्तीय बाधाओं को दूर करना , सामाजिक-आर्थिक भेदों को कम करना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों , जिनमें निम्न-आय वाले परिवारों की लड़कियाँ , पहली पीढ़ी के शिक्षार्थी तथा अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र शामिल हैं , के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान पहुँच प्रदान करना है। एनएचएआई का मानना है कि शिक्षा ही वह साध...

अमेरिका ने भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाया, लाखों नौकरियों पर संकट!!

अमेरिका ने बुधवार से भारत से आने वाले अधिकांश आयातित उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया है। यह कदम अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा ( CBP) द्वारा जारी नोटिस के बाद प्रभावी हुआ , जिसमें कहा गया था कि यह आदेश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 6 अगस्त 2025 के कार्यकारी आदेश 14329 के तहत लागू किया जा रहा है। इस आदेश का शीर्षक था – “रूसी संघ की सरकार द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खतरों को संबोधित करना।” किन उत्पादों पर लागू और किन्हें छूट सीबीपी के अनुसार , यह शुल्क उन सभी भारतीय वस्तुओं पर लागू होगा जो अमेरिका में उपभोग के लिए आयातित की जाती हैं। हालांकि , लोहा , इस्पात , एल्युमीनियम , वाहन , तांबा और इनके कुछ व्युत्पन्न उत्पादों को इस अतिरिक्त ड्यूटी से बाहर रखा गया है। वहीं , अमेरिकी बाजार में भारत के करीब 30.2% निर्यात (लगभग 27.6 अरब डॉलर) को शुल्क मुक्त प्रवेश मिलता रहेगा। इसमें फार्मा ( 12.7 अरब डॉलर) , इलेक्ट्रॉनिक्स ( 8.18 अरब डॉलर) , रिफाइंड लाइट ऑयल और एविएशन टरबाइन फ्यूल ( 3.29 अरब डॉलर) , पुस्तकें और ब्रोशर ( 165.9 मिलियन डॉलर) तथा प्लास्टिक ( 155.1 मिलियन...

भोपाल बनेगा देश का स्पोर्ट्स साइंस और हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग हब!!

खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण देने की दिशा में मध्यप्रदेश एक बड़ा कदम उठा रहा है। खेल विभाग द्वारा नाथु बरखेड़ा स्थित स्पोर्ट्स सिटी में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक स्पोर्ट्स साइंस एवं हाई-परफॉर्मेंस सेंटर स्थापित किया जा रहा है। यह सेंटर उन सभी आधुनिक वैज्ञानिक और तकनीकी सुविधाओं से लैस होगा , जिनकी आज के समय में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को निखारने और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में जरूरत होती है। इसमें खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता , मानसिक दृढ़ता , चोटों से बचाव , और कुल प्रदर्शन सुधार पर व्यापक रूप से काम किया जाएगा। क्यों जरूरी है स्पोर्ट्स साइंस सेंटर ? आज का खेल जगत बेहद तेज और चुनौतीपूर्ण हो गया है। सिर्फ प्रतिभा या अच्छी कोचिंग अब पर्याप्त नहीं है। विशेषज्ञ बताते हैं कि कई खिलाड़ी , चाहे वे कितने ही प्रतिभाशाली हों , मनोवैज्ञानिक दबाव , तकनीकी कमी या चोटों की वजह से अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाते। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में सफलता के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकन...