Skip to main content

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

अब ट्रेन में भी मिलेगी ATM की सुविधा!!!!

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को एक नया आयाम देते हुए एक अनोखी शुरुआत की है। अब यात्रियों को ट्रेन में सफर करते हुए भी पैसे निकालने की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए मुंबई से मनमाड (नासिक जिले) के बीच चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस में ATM मशीन लगाई गई है। यह भारत की पहली ट्रेन है जिसमें यह सुविधा प्रदान की गई है।

क्या है ये नई सुविधा?

यह ATM मशीन मध्य रेलवे की ओर से शुरू की गई एक खास पहल है, जिसे बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ मिलकर लागू किया गया है। यह योजना NINFRIS (Non-Fare Revenue Scheme) के तहत शुरू की गई है, जिससे रेलवे को अतिरिक्त आय भी मिलेगी। यह ATM AC कोच डिब्बे में लगाया गया है और ट्रेन के सभी 22 कोच वेस्टिब्यूल्स के माध्यम से जुड़े हुए हैं, जिससे किसी भी कोच के यात्री आसानी से ATM का उपयोग कर सकते हैं।

ATM से मिलेंगी ये सुविधाएँ

अब यात्रियों को चलती ट्रेन में भी नगद पैसे निकालने, बैंक स्टेटमेंट प्राप्त करने आदि। और बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा। यह पहल विशेष रूप से चलती ट्रेन में पैसे निकालने की सुविधा प्रदान करती है, जो वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और आकस्मिक जरूरतों के लिए राहत का काम करती है। इसके अलावा, यह कदम डिजिटल भारत की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि यात्रियों को नगद की आवश्यकता पूरी करने के लिए अब ट्रेन में ही सुविधा मिल रही है। साथ ही, रेलवे स्‍टेशनों पर अब ATM ढ़ूडने की जरूरत नहीं होगी जब आपको ट्रेन में ही नगद मिल जाएगा।  

नेटवर्क की चुनौती

हालांकि इस पायलट प्रोजेक्ट के दौरान इगतपुरी और कसारा के बीच, जहाँ सुरंगों (टनल्स) वाले इलाके में नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या सामने आई, इसके बावजूद ATM मशीन ने सही से काम किया। यह इलाका "नो नेटवर्क ज़ोन" होने के कारण कभी-कभी समस्या आ सकती है, लेकिन कुल मिलाकर ATM का परीक्षण सफल रहा है। इस सेवा की लोगप्रियता को देखते हुए आगे अन्य प्रमुख ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा है।

डिजिटल युग और नगद की जरूरत

आजकल लोग ऑनलाइन पेमेंट के जरिए अधिक लेन-देन करते हैं, लेकिन अभी भी कई लोग नगद लेन-देन को महत्‍व देते हैं। इसके अलावा कभी-कभी ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम में तकनीकी समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जिससे लोगों को नगद की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में, यह ATM सुविधा ट्रेन में सफर करते वक्त बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। अब यात्रियों को ज़्यादा नगद लेकर यात्रा करने की चिंता नहीं होगी, जिसमें  चोरी का डर शामिल है। क्योंकि वह कभी भी ATM से नगद निकाल सकते हैं।

पंचवटी एक्सप्रेस में ATM मशीन लगाना भारतीय रेलवे की एक नवीन और सराहनीय पहल है। यह सुविधा यात्रियों को सफर के दौरान नगद की उपलब्धता सुनिश्चित करती है, जिससे उन्हें किसी भी आकस्मिक जरूरत के समय चिंता करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। इस कदम से यात्रियों को यात्रा के दौरान भी जरूरी बैंकिंग सेवाएं मिल सकेंगी, जो यात्रा को और अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाता है। साथ ही, यह पहल डिजिटल भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

The News Grti, 17/04/2025

Comments

Popular posts from this blog

गवेषणा समिति ने जरूरतमंद बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की

सागर बड़तूमा , 04 दिसंबर 2025: गवेषणा मानवोत्थान पर्यावरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता समिति के सेवा प्रकल्प के अंतर्गत आज शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालय कन्या छात्रावास और शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर एवं जूनियर कन्या छात्रावास , बड़तूमा में जरूरतमंद बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की गईं। इस अवसर पर बच्चों ने गवेषणा समिति और उनके सहयोगियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। छात्रावास अधीक्षक , मैडम स्वाति ने डॉ. चंदन सिंह और संस्था के योगदान की सराहना की। उन्होंने बच्चों को जिज्ञासा लाइब्रेरी का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया , जिससे उन्हें अध्ययन और ज्ञानवर्धन का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में गवेषणा समिति से डॉ. तरुण साहू और सोनू चौरसिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और उनकी पढ़ाई में मदद करना था। गवेषणा समिति ऐसी पहल लगातार कर रही है , जिसमें केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण , मानव गरिमा के संवर्धन और अंगदान जैसी अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक गतिविधियाँ भी शामिल हैं। इस तरह की पहलों से बच्चों...

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

सागर। गवेषणा मानवोत्थान , पर्यावरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता समिति द्वारा “अंधविश्वास बनाम तर्कशीलता : भारतीय और अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य” विषय पर एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजघाट रोड तिली स्थित एक होटल के सभागार में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी , सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में तर्कशील समिति से जुड़े डॉ. बलविंदर बरनाला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में समाज में प्रचलित अनेक अंधविश्वासों की चर्चा करते हुए तर्क , वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अनुभवजन्य प्रमाणों के माध्यम से उन्हें चुनौती दी। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता और वैज्ञानिक सोच का विकास ही अंधविश्वासों को समाप्त करने का सबसे प्रभावी तरीका है। संवाद के दौरान उन्होंने उपस्थित श्रोताओं से प्रश्न आमंत्रित किए और उनके समाधान भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन डॉ. राजेश गौतम और डॉ. सुनील साहू ने किया। संवाद के दूसरे सत्र ...

आधार अपडेट शुल्क में वृद्धि: घर पर सेवा के लिए ₹700 तक शुल्क लागू!!

भारत सरकार के Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने 19 सितंबर 2025 को एक नया Office Memorandum जारी किया है , जिसमें आधार सेवाओं के लिए शुल्क संरचना में बदलाव की घोषणा की गई है। यह बदलाव 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होंगे और 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगे। घर पर आधार सेवा शुल्क UIDAI ने घर पर आधार सेवा के लिए ₹700 (GST सहित) शुल्क निर्धारित किया है। यदि एक ही पते पर एक से अधिक निवासी इस सेवा का लाभ उठाते हैं , तो पहले निवासी से ₹700 लिया जाएगा , जबकि प्रत्येक अतिरिक्त निवासी से ₹350 लिया जाएगा। यह शुल्क सामान्य डेमोग्राफिक या बायोमेट्रिक अपडेट शुल्क के अतिरिक्त होगा। अन्य प्रमुख अपडेट शुल्क UIDAI द्वारा जारी नई फीस संरचना के तहत आधार अपडेट की विभिन्न सेवाओं के लिए शुल्क इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं। 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए आधार जनरेशन मुफ्त रहेगा , वहीं 5 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए भी आधार जनरेशन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट , जो 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष की आयु के लिए जरूरी है , उसके लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा...