Skip to main content

बिजली चोरी के लंबित प्रकरणों के निपटारे का मौका, 14 मार्च को लगेगी लोक अदालत!!

क्‍या डेयरी व्यापार को मिलेगी नई उड़ान?? दुग्‍ध उद्योग में बड़ा मौका!!!!

दूध के उत्‍पादन को बढ़ावा देने, और गुणवकत्‍ता में सुधार करने तथा पशुपालकों और युवाओं को डेयरी व्‍यवसाय के माध्‍यम से आर्थिक रूप से सशक्‍त बनाने की दिशा एक दूरदर्शी प्रयास मध्‍यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना इस योजना का लक्ष्‍य है, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा हों, और डेयरी उघोग को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकें।

इकाई की स्थापना और लागत

इस योजना के अंतर्गत, एक हितग्राही को 25 दुधारू पशुओं की एक इकाई स्थापित करने की अनुमति दी जाएगी।  हर इकाई में या तो केवल गायें वंश होंगी या केवल भैंसें वंश होगी। एक इकाई की अधिकतम लागत सीमा ₹42 लाख रुपये तक निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त, एक हितग्राही अधिकतम 8 इकाइयाँ यानी कुल 200 दुधारू पशु तक रखने के लिए पात्र होगा।

ऋण और संचालन अवधि

योजना के अंतर्गत एक लाभहार्थी को एक से अधिक बार ऋण लेने की अनुमति है, लेकिन दो ऋणों के बीच कम से कम 2 वर्षों का अंतराल होना अनिवार्य है। ऋण प्राप्त करने के बाद, लाभार्थी को अपने डेयरी फार्म का संचालन अधिकतम 7 वर्षों तक अथवा ऋण की समाप्ति तक करना होगा।

पात्रता की शर्तें

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है और उसकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही, आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त संस्था या सरकारी संगठन से डेयरी फार्मिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया हुआ होना चाहिए। इसके अलावा, हितग्राही के पास 3.5 एकड़ कृषि भूमि होना अनिवार्य है।

आवेदन प्रक्रिया और प्राथमिकता

योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और इसका आधार पहले आओ, पहले पाओ पर रखा गया है। ऐसे पशुपालक जो पहले से ही दुग्ध संघ में दूध की सप्‍लाई कर रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। और दुग्‍ध संग निर्माता कंपनी के प्रचलित मिल्‍क रूट या एक नए मिल्‍क रूट पर आने वाले हितग्राहियों को प्राथमिकता मिलेगी। 

सब्सिडी का लाभ

सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत सब्सिडी का प्रावधान भी रखा गया है। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के हितग्राहियों को 33% सब्सिडी मिलेगी, जबकि अन्य वर्गों के लाभार्थियों को 25% सब्सिडी दी जाएगी।

इस योजना से देश में दुग्ध व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और दुग्ध की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकेगा। यह एक ऐसा अवसर होगा जिससे पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी। जो लोग वर्तमान में डेयरी का व्यवसाय कर रहे हैं, उनके लिए यह योजना अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकती है, यदि वे अपने व्यवसाय को विस्तार देना चाहते हैं। इसके अलावा, जो नए व्यापारी हैं, उनके लिए भी यह योजना व्यवसाय शुरू करने का एक अच्छा अवसर प्रदान करती है।

The News Grit, 15/04/2025

Comments

Popular posts from this blog

प्रोजेक्ट आरोहण: NHAI की नई योजना, लेकिन किसके लिए?

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI) ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल करते हुए टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा और करियर निर्माण के लिए ‘प्रोजेक्ट आरोहण’ की शुरुआत की है। इस योजना का शुभारंभ एनएचएआई के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव ने नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में किया। इस अवसर पर वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक एवं संयुक्त सीईओ डॉ. जफर खान और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। शिक्षा तक समान पहुँच देने का प्रयास एनएचएआई ने वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के साथ मिलकर यह योजना शुरू की है , जिसका मकसद टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस पहल का उद्देश्य वित्तीय बाधाओं को दूर करना , सामाजिक-आर्थिक भेदों को कम करना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों , जिनमें निम्न-आय वाले परिवारों की लड़कियाँ , पहली पीढ़ी के शिक्षार्थी तथा अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र शामिल हैं , के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान पहुँच प्रदान करना है। एनएचएआई का मानना है कि शिक्षा ही वह साध...

अमेरिका ने भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाया, लाखों नौकरियों पर संकट!!

अमेरिका ने बुधवार से भारत से आने वाले अधिकांश आयातित उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया है। यह कदम अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा ( CBP) द्वारा जारी नोटिस के बाद प्रभावी हुआ , जिसमें कहा गया था कि यह आदेश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 6 अगस्त 2025 के कार्यकारी आदेश 14329 के तहत लागू किया जा रहा है। इस आदेश का शीर्षक था – “रूसी संघ की सरकार द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खतरों को संबोधित करना।” किन उत्पादों पर लागू और किन्हें छूट सीबीपी के अनुसार , यह शुल्क उन सभी भारतीय वस्तुओं पर लागू होगा जो अमेरिका में उपभोग के लिए आयातित की जाती हैं। हालांकि , लोहा , इस्पात , एल्युमीनियम , वाहन , तांबा और इनके कुछ व्युत्पन्न उत्पादों को इस अतिरिक्त ड्यूटी से बाहर रखा गया है। वहीं , अमेरिकी बाजार में भारत के करीब 30.2% निर्यात (लगभग 27.6 अरब डॉलर) को शुल्क मुक्त प्रवेश मिलता रहेगा। इसमें फार्मा ( 12.7 अरब डॉलर) , इलेक्ट्रॉनिक्स ( 8.18 अरब डॉलर) , रिफाइंड लाइट ऑयल और एविएशन टरबाइन फ्यूल ( 3.29 अरब डॉलर) , पुस्तकें और ब्रोशर ( 165.9 मिलियन डॉलर) तथा प्लास्टिक ( 155.1 मिलियन...

बढ़ते एशिया को रोकने में कोरियाई उपमहाद्वीप की उथल पुथल के भरोसे अमरीकी थिंकटैंक!!

आधुनिक वित्तीय और आर्थिक प्रणाली औपनिवेशिक यूरोप और नवऔपनिवेशिक अमरीकी आधिपत्य की देन है। किंतु 21 वीं सदी आते-आते एशिया की नई उभरती अर्थव्यवस्थाओं चीन , भारत , जापान , कोरिया , वियतनाम , इंडोनेशिया आदि ने यह साबित कर दिया कि यह सदी एशिया की है। यही कारण है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एशिया में बढ़ते प्रभाव और असंतुलन को देखते हुए लगातार तनावपूर्ण बयानबाज़ी कर रहे हैं। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्युंग से उनकी हालिया मुलाक़ात इसी पृष्ठभूमि में बेहद महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है। शांति की पहल और ट्रम्प टॉवर का सपना व्हाइट हाउस में हुई मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं ने उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन से संवाद स्थापित करने की इच्छा जताई। ली ने कहा कि यदि विभाजित कोरिया में शांति स्थापित हो जाती है तो यह ऐतिहासिक होगा। उन्होंने व्यंग्य और संकेत दोनों में जोड़ा कि “आप (ट्रम्प) उत्तर कोरिया में ट्रम्प टॉवर बना सकते हैं , जहाँ मैं आकर गोल्फ़ खेलूँगा।” ट्रम्प ने भी पुरानी मित्रता याद दिलाई और कहा कि वे किम जोंग उन से पहले ही तीन बार मिल चुके हैं और भविष्य में दोबारा मिलन...