Skip to main content

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

मध्‍यप्रदेश को गर्व का क्षण: छतरपुर के कसवा घुवारा की क्रांति गौंड का हुआ इंग्‍लैड दौरे के लिए टीम इंडिया में चयन!!

मध्यप्रदेश के सागर संभाग अंतर्गत छतरपुर क्षेत्र के कसवा घुवारा की धरती पर जन्मी कु. क्रांति गौंड ने भारतीय महिला क्रिकेट में ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में चयनित होकर न केवल अपने गांव का नाम रोशन किया है, बल्कि समूचे बुंदेलखंड अंचल को गर्व की अनुभूति कराई है। 11 अगस्त 2003 को जन्मी क्रांति आज युवाओं, विशेषकर ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। उनकी सफलता इस बात का जीवंत प्रमाण है कि प्रतिभा गांव की गलियों से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर दमदार उपस्थिति दर्ज करा सकती है।

क्रांति गौंड का पूरा परिवार ग्राम घुवारा में निवास करता है। उनके पिता श्री मुन्ना सिंह पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर जिला छतरपुर के थाना भगवां की घुवारा चौकी में पदस्थ हैं। एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली क्रांति ने कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने की राह बनाई। यह उनकी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग का प्रतिफल है कि आज वे राष्ट्रीय टीम में जगह बना पाई हैं।

एक प्रेरणादायक सफर

घुवारा की बेटी क्रांति गौंड ने यह सिद्ध कर दिया कि लगन, मेहनत और आत्मबल से हर बाधा को पार किया जा सकता है। जहां देश के कई हिस्सों में आज भी बेटियों को खेलों से दूर रखा जाता है, वहीं क्रांति ने सीमित संसाधनों, सामाजिक पूर्वाग्रह और प्रशिक्षण की कमी जैसे तमाम अवरोधों को मात देकर राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाई। उनके इस सफर में परिवार का समर्थन और उनका खुद का आत्मविश्वास अहम स्तंभ बने।

घरेलू मैदान से अंतर्राष्ट्रीय मंच तक

क्रांति के क्रिकेट जीवन की शुरुआत मध्यप्रदेश महिला क्रिकेट टीम से हुई। क्रांति ने अपना पहला लैदर क्रिकेट मैच सागर के लिए खेला जो कि विधायक कप के लिए था। धीरे-धीरे उन्होंने अपने खेल से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। 2024–25 की सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 4 विकेट लेकर उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और उनका नाम चर्चाओं में आने लगा।

मध्यप्रदेश की अंडर-23 टीम में भी वे निरंतर खेलती रहीं, जहां वे अपने अनुशासन और मेहनत से लगातार निखरती गईं। उनका समर्पण ही था जिसने उन्हें महिला प्रीमियर लीग तक पहुंचाया।

WPL में पहचान की बड़ी छलांग

दिसंबर 2024 में हुए तीसरे महिला प्रीमियर लीग (WPL) ऑक्शन में क्रांति गौंड को UP Warriorz फ्रेंचाइज़ी ने ₹10 लाख की बोली लगाकर खरीदा। यह उनके करियर की एक अहम उपलब्धि थी। उन्होंने लीग में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए इतिहास रच डाला — वे WPL में 4 विकेट लेने वाली दूसरी सबसे युवा खिलाड़ी बनीं, उनके पहले यह उपलब्धि इंग्लैंड की इस्सी वोंग को मिली थी।

उनका पहला विकेट था – ऑस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज़ मेग लैनिंग, जिन्हें उन्होंने क्लीन बोल्ड किया। यह क्षण उनके करियर का अहम मोड़ साबित हुआ, जिससे यह संकेत मिला कि वे अंतर्राष्ट्रीय मंच के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहला कदम

लगातार अच्छे प्रदर्शन और मेहनत के फलस्वरूप अप्रैल 2025 में क्रांति को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल किया गया। उन्हें श्रीलंका में आयोजित महिला त्रिकोणीय सीरीज़ में काश्वी गौतम की जगह टीम में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में चुना गया। इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में 11 मई 2025 को उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे इंटरनेशनल मैच खेला।

उनकी गेंदबाज़ी और मानसिक दृढ़ता ने टीम मैनेजमेंट को इतना प्रभावित किया कि जल्द ही उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज़ के लिए भी टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया।

सुने क्रांति गौंंड का पूरा इन्‍टरव्‍यू - https://www.youtube.com/watch?v=v-mROWp23QY (Source- Peptech Time M.P-C.G) 

युवाओं के लिए संदेश

क्रांति की कहानी ग्रामीण क्षेत्रों के उन सभी युवाओं के लिए एक स्पष्ट संदेश है जो अपने सपनों को लेकर संघर्षरत हैं। उनका जीवन बताता है कि मेहनत, धैर्य, और निरंतर अभ्यास के माध्यम से कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है। वे अब न केवल एक खिलाड़ी हैं, बल्कि एक प्रेरणा हैं - खासकर उन बेटियों के लिए जो छोटे गांवों से बड़े सपने देखती हैं।

सामाजिक और क्षेत्रीय गौरव

क्रांति गौंड की उपलब्धि से समूचा बुंदेलखण्‍ड क्षेत्र गौरवान्वित है। यह केवल एक खिलाड़ी की उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव का उदाहरण है। उनका चयन इस बात का प्रतीक है कि प्रतिभा और निष्ठा हो तो गांव की मिट्टी से भी विश्वस्तरीय खिलाड़ी जन्म ले सकते हैं।

कु. क्रांति गौंड को भारतीय महिला क्रिकेट में ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में चयनित होने पर ढेरों बधाइयाँ और शुभकामनाएँ। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हम यही उम्मीद करते हैं कि वे आने वाले वर्षों में भारत को कई गौरवपूर्ण क्षणों से गौरवान्वित करेंगी। उनकी सफलता न केवल खेल के क्षेत्र में, बल्कि सामाजिक सोच और ग्रामीण विकास की दिशा में भी एक प्रेरक भूमिका निभाएगी।

The News Grit, 19/05/2025

Comments

Popular posts from this blog

गवेषणा समिति ने जरूरतमंद बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की

सागर बड़तूमा , 04 दिसंबर 2025: गवेषणा मानवोत्थान पर्यावरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता समिति के सेवा प्रकल्प के अंतर्गत आज शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालय कन्या छात्रावास और शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर एवं जूनियर कन्या छात्रावास , बड़तूमा में जरूरतमंद बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की गईं। इस अवसर पर बच्चों ने गवेषणा समिति और उनके सहयोगियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। छात्रावास अधीक्षक , मैडम स्वाति ने डॉ. चंदन सिंह और संस्था के योगदान की सराहना की। उन्होंने बच्चों को जिज्ञासा लाइब्रेरी का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया , जिससे उन्हें अध्ययन और ज्ञानवर्धन का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में गवेषणा समिति से डॉ. तरुण साहू और सोनू चौरसिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और उनकी पढ़ाई में मदद करना था। गवेषणा समिति ऐसी पहल लगातार कर रही है , जिसमें केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण , मानव गरिमा के संवर्धन और अंगदान जैसी अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक गतिविधियाँ भी शामिल हैं। इस तरह की पहलों से बच्चों...

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

सागर। गवेषणा मानवोत्थान , पर्यावरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता समिति द्वारा “अंधविश्वास बनाम तर्कशीलता : भारतीय और अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य” विषय पर एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजघाट रोड तिली स्थित एक होटल के सभागार में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी , सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में तर्कशील समिति से जुड़े डॉ. बलविंदर बरनाला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में समाज में प्रचलित अनेक अंधविश्वासों की चर्चा करते हुए तर्क , वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अनुभवजन्य प्रमाणों के माध्यम से उन्हें चुनौती दी। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता और वैज्ञानिक सोच का विकास ही अंधविश्वासों को समाप्त करने का सबसे प्रभावी तरीका है। संवाद के दौरान उन्होंने उपस्थित श्रोताओं से प्रश्न आमंत्रित किए और उनके समाधान भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन डॉ. राजेश गौतम और डॉ. सुनील साहू ने किया। संवाद के दूसरे सत्र ...

आधार अपडेट शुल्क में वृद्धि: घर पर सेवा के लिए ₹700 तक शुल्क लागू!!

भारत सरकार के Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने 19 सितंबर 2025 को एक नया Office Memorandum जारी किया है , जिसमें आधार सेवाओं के लिए शुल्क संरचना में बदलाव की घोषणा की गई है। यह बदलाव 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होंगे और 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगे। घर पर आधार सेवा शुल्क UIDAI ने घर पर आधार सेवा के लिए ₹700 (GST सहित) शुल्क निर्धारित किया है। यदि एक ही पते पर एक से अधिक निवासी इस सेवा का लाभ उठाते हैं , तो पहले निवासी से ₹700 लिया जाएगा , जबकि प्रत्येक अतिरिक्त निवासी से ₹350 लिया जाएगा। यह शुल्क सामान्य डेमोग्राफिक या बायोमेट्रिक अपडेट शुल्क के अतिरिक्त होगा। अन्य प्रमुख अपडेट शुल्क UIDAI द्वारा जारी नई फीस संरचना के तहत आधार अपडेट की विभिन्न सेवाओं के लिए शुल्क इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं। 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए आधार जनरेशन मुफ्त रहेगा , वहीं 5 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए भी आधार जनरेशन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट , जो 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष की आयु के लिए जरूरी है , उसके लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा...