Skip to main content

बिजली चोरी के लंबित प्रकरणों के निपटारे का मौका, 14 मार्च को लगेगी लोक अदालत!!

सागर की शान बनी इशिता शर्मा – अपने सपने को हकीकत में बदलने वाली बेटी!!!!

बेटियां अभिशाप नहीं, वरदान होती हैं। वे दो कुलों को आगे बढ़ाने वाली शक्ति होती हैं। अगर उन्हें सही दिशा, साथ और समर्थन मिले, तो वे हर वो सपना साकार कर सकती हैं, जिसे समाज कभी असंभव समझता था। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है मध्य प्रदेश के सागर की बहादुर बेटी इशिता शर्मा की, जिन्होंने अपने मजबूत इरादों और कठिन मेहनत के बल पर भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट का गौरव हासिल किया है।

जब सपना बना संकल्प और संकल्प बना उपलब्धि

इशिता का बचपन सेना के अनुशासित माहौल में बीता। उनके पिता दीपक शर्मा, जो मिलेट्री इंजीनियरिंग सर्विस में अधिकारी हैं, ने परिवार में देशसेवा की भावना को पनपने दिया। इशिता ने इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन में बीटेक करने के बाद टीसीएस जैसी प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनी में मुंबई में नौकरी की, लेकिन मन हमेशा वर्दी और देश सेवा के प्रति ही आकर्षित रहा। यही जज्बा उन्हें वापस एसएसबी की ओर खींच लाया।

दादा-दादी की छांव में मिली शिक्षा की नींव

इशिता के पिता की नौकरी की प्रकृति के कारण लगातार स्थानांतरण होते रहे, ऐसे में इशिता की स्कूली शिक्षा की ज़िम्मेदारी निभाई दादा आर.एस. शर्मा और दादी सुशीला शर्मा ने। सागर में रहकर उन्होंने अपनी हायर सेकेंडरी तक की पढ़ाई पूरी की। दादा-दादी के लिए सबसे गर्व का क्षण वह था, जब 31 मई 2025 को उन्होंने अपनी पोती को इंडियन नेवी की वर्दी में सब लेफ्टिनेंट बनते देखा।

मल्टीनेशनल नौकरी नहीं रोक सकी जज्बा

मुंबई में आईटी जॉब मिलना बहुत से युवाओं का सपना होता है, लेकिन इशिता का मन वहाँ नहीं लगा। उनका सपना सेना की वर्दी पहनना था। इसीलिए उन्होंने एसएसबी की कठिन तैयारियां शुरू की। अंततः 2024 में उनका चयन हुआ और वे केरल के कुन्नूर जिले के एझीमाला स्थित इंडियन नेवल अकादमी में ट्रेनिंग के लिए पहुँचीं। कठोर ट्रेनिंग को पार करते हुए, उन्होंने 31 मई 2025 को सब लेफ्टिनेंट की पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया और देश की नौसेना का हिस्सा बनीं।

माता-पिता के लिए भी आसान नहीं था ये निर्णय

हालाँकि इशिता के पिता खुद सेना में अधिकारी हैं, लेकिन एक पिता के नाते बेटी को कठिन और जोखिम भरे सैन्य जीवन की ओर भेजना उनके लिए एक कठिन परीक्षा थी। बेटी से अत्यधिक स्नेह और उसकी महत्वाकांक्षा के बीच उन्होंने भारी मन से निर्णय लिया और बेटी को अकादमी में भेजा। वहीं माँ गरिमा शर्मा, अपनी बेटी के बुलंद इरादों के साथ हमेशा खड़ी रहीं।

नौसेना में लेफ्टिनेंट पद की जिम्मेदारी और गौरव

भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट का पद अत्यंत जिम्मेदारी भरा होता है। इस पद पर तैनात अधिकारी के अधीन लगभग 50 से 60 सैनिक होते हैं, और वह एक इकाई का प्रमुख होता है। लेफ्टिनेंट को ₹60,000 से लेकर ₹1.5 लाख से अधिक तक वेतन और अन्य सुविधाएं प्राप्त होती हैं। अनुभव और पदोन्नति के साथ ये वेतन और सुविधाएं बढ़ती जाती हैं। इशिता शर्मा ने इस पद को प्राप्त कर यह दिखा दिया कि बेटियां हर चुनौती को पार कर सकती हैं, बशर्ते उन्हें समर्थन और अवसर मिले।

इशिता की जुबानी: "बेटियां किसी से कम नहीं"

इशिता कहती हैं,

अगर माता-पिता और परिवार का साथ हो तो बेटियां भी बहुत कुछ कर सकती हैं। मेरे दादा-दादी और माता-पिता ने कभी यह नहीं कहा कि लड़की हो, सेना जैसी मुश्किल नौकरी कैसे कर पाओगी। सभी ने मेरे फैसले का सम्मान किया और मेरा हौसला बढ़ाया। कठिन ट्रेनिंग के दौरान परिवार का साथ ऐसा रहा कि मैंने कभी महसूस ही नहीं किया कि यह एक चुनौतीपूर्ण समय है।”

समाज से मिली सराहना

सागर की इस बेटी की उपलब्धि पर कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा,

बेटियां किसी से कम नहीं हैं। आवश्यकता है बस उन्हें सही दिशा देने की और प्रोत्साहित करने की। इशिता ने साबित कर दिया है कि बेटियां न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे देश का सम्मान बढ़ा सकती हैं।”

इशिता शर्मा की यह उपलब्धि सिर्फ एक व्यक्तिगत सफलता नहीं है, यह हर उस बेटी के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखती है और उन्हें साकार करने का हौसला रखती है। यह कहानी उन परिवारों के लिए भी संदेश है कि बेटियों को रोकिए मत, उनके सपनों को साकार करने में उनकी सहायता और हौसला बनकर उनका साथ दीजिए जिससे इशिता जैसी हर लड़की को उसके सपनों की उड़ान मिल सके।

The News Grit, 12/06/2025

Comments

Popular posts from this blog

प्रोजेक्ट आरोहण: NHAI की नई योजना, लेकिन किसके लिए?

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI) ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल करते हुए टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा और करियर निर्माण के लिए ‘प्रोजेक्ट आरोहण’ की शुरुआत की है। इस योजना का शुभारंभ एनएचएआई के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव ने नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में किया। इस अवसर पर वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक एवं संयुक्त सीईओ डॉ. जफर खान और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। शिक्षा तक समान पहुँच देने का प्रयास एनएचएआई ने वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के साथ मिलकर यह योजना शुरू की है , जिसका मकसद टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस पहल का उद्देश्य वित्तीय बाधाओं को दूर करना , सामाजिक-आर्थिक भेदों को कम करना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों , जिनमें निम्न-आय वाले परिवारों की लड़कियाँ , पहली पीढ़ी के शिक्षार्थी तथा अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र शामिल हैं , के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान पहुँच प्रदान करना है। एनएचएआई का मानना है कि शिक्षा ही वह साध...

अमेरिका ने भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाया, लाखों नौकरियों पर संकट!!

अमेरिका ने बुधवार से भारत से आने वाले अधिकांश आयातित उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया है। यह कदम अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा ( CBP) द्वारा जारी नोटिस के बाद प्रभावी हुआ , जिसमें कहा गया था कि यह आदेश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 6 अगस्त 2025 के कार्यकारी आदेश 14329 के तहत लागू किया जा रहा है। इस आदेश का शीर्षक था – “रूसी संघ की सरकार द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खतरों को संबोधित करना।” किन उत्पादों पर लागू और किन्हें छूट सीबीपी के अनुसार , यह शुल्क उन सभी भारतीय वस्तुओं पर लागू होगा जो अमेरिका में उपभोग के लिए आयातित की जाती हैं। हालांकि , लोहा , इस्पात , एल्युमीनियम , वाहन , तांबा और इनके कुछ व्युत्पन्न उत्पादों को इस अतिरिक्त ड्यूटी से बाहर रखा गया है। वहीं , अमेरिकी बाजार में भारत के करीब 30.2% निर्यात (लगभग 27.6 अरब डॉलर) को शुल्क मुक्त प्रवेश मिलता रहेगा। इसमें फार्मा ( 12.7 अरब डॉलर) , इलेक्ट्रॉनिक्स ( 8.18 अरब डॉलर) , रिफाइंड लाइट ऑयल और एविएशन टरबाइन फ्यूल ( 3.29 अरब डॉलर) , पुस्तकें और ब्रोशर ( 165.9 मिलियन डॉलर) तथा प्लास्टिक ( 155.1 मिलियन...

बढ़ते एशिया को रोकने में कोरियाई उपमहाद्वीप की उथल पुथल के भरोसे अमरीकी थिंकटैंक!!

आधुनिक वित्तीय और आर्थिक प्रणाली औपनिवेशिक यूरोप और नवऔपनिवेशिक अमरीकी आधिपत्य की देन है। किंतु 21 वीं सदी आते-आते एशिया की नई उभरती अर्थव्यवस्थाओं चीन , भारत , जापान , कोरिया , वियतनाम , इंडोनेशिया आदि ने यह साबित कर दिया कि यह सदी एशिया की है। यही कारण है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एशिया में बढ़ते प्रभाव और असंतुलन को देखते हुए लगातार तनावपूर्ण बयानबाज़ी कर रहे हैं। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्युंग से उनकी हालिया मुलाक़ात इसी पृष्ठभूमि में बेहद महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है। शांति की पहल और ट्रम्प टॉवर का सपना व्हाइट हाउस में हुई मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं ने उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन से संवाद स्थापित करने की इच्छा जताई। ली ने कहा कि यदि विभाजित कोरिया में शांति स्थापित हो जाती है तो यह ऐतिहासिक होगा। उन्होंने व्यंग्य और संकेत दोनों में जोड़ा कि “आप (ट्रम्प) उत्तर कोरिया में ट्रम्प टॉवर बना सकते हैं , जहाँ मैं आकर गोल्फ़ खेलूँगा।” ट्रम्प ने भी पुरानी मित्रता याद दिलाई और कहा कि वे किम जोंग उन से पहले ही तीन बार मिल चुके हैं और भविष्य में दोबारा मिलन...