Skip to main content

बिजली चोरी के लंबित प्रकरणों के निपटारे का मौका, 14 मार्च को लगेगी लोक अदालत!!

रानी दुर्गावती महाविद्यालय, परसवाड़ा में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत तीन दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में छात्रों ने लिया संकल्प,

परसवाड़ा | रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय, परसवाड़ा में इको क्लब और वनस्पति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत तीन दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस पर्यावरणीय पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल. एल. घोरमारे की प्रेरणा से हुई, जिन्होंने स्टाफ और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. ए. के. वैद्य ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और वृक्षों के संरक्षण का संदेश दिया।

इको क्लब प्रभारी एवं वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. जयश्री सूर्यवंशी के नेतृत्व में पीली मेहंदी, टर्मिनेलिया, लौंग और तेजपत्ता जैसे लगभग 20 औषधीय और उपयोगी पौधों का रोपण महाविद्यालय परिसर में किया गया। इस अभियान में बीएससी, बीए और एमएससी के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लगभग 80 पौधों का रोपण किया।

श्री सुदर्शन वालोन्डरे द्वारा थूजा, श्री दिनेश कुशवाहा द्वारा खिरनी, डॉ. श्वेता देशमुख द्वारा सीताफल और मुनगा, नितिश गौतम द्वारा अरुकेरिया तथा राजा तिवारी द्वारा गुलाब के पौधे रोपे गए, जिससे वृक्षारोपण कार्यक्रम में जैव विविधता की झलक देखने को मिली।

इस अभियान की सफलता में डॉ. देव ऋषि भलावी, डॉ. नवनीत शर्मा, डीसी राठौर, डॉ. शोभा शर्मा, डॉ. विपिन कश्यप, पुनीत शर्मा और महाविद्यालय के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

महाविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण उन्मुख कार्यक्रमों को जारी रखने का निर्णय लिया है, जिससे छात्र-छात्राओं में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव विकसित हो सके।

"एक पेड़ मां के नाम" अभियान न केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति आभार और कर्तव्यबोध को दर्शाने वाला सशक्त संदेश है, जिसे रानी दुर्गावती महाविद्यालय, परसवाड़ा ने पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाया है।

The News Grit, 23/07/2025

Comments

Popular posts from this blog

प्रोजेक्ट आरोहण: NHAI की नई योजना, लेकिन किसके लिए?

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI) ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल करते हुए टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा और करियर निर्माण के लिए ‘प्रोजेक्ट आरोहण’ की शुरुआत की है। इस योजना का शुभारंभ एनएचएआई के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव ने नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में किया। इस अवसर पर वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक एवं संयुक्त सीईओ डॉ. जफर खान और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। शिक्षा तक समान पहुँच देने का प्रयास एनएचएआई ने वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के साथ मिलकर यह योजना शुरू की है , जिसका मकसद टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस पहल का उद्देश्य वित्तीय बाधाओं को दूर करना , सामाजिक-आर्थिक भेदों को कम करना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों , जिनमें निम्न-आय वाले परिवारों की लड़कियाँ , पहली पीढ़ी के शिक्षार्थी तथा अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र शामिल हैं , के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान पहुँच प्रदान करना है। एनएचएआई का मानना है कि शिक्षा ही वह साध...

अमेरिका ने भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाया, लाखों नौकरियों पर संकट!!

अमेरिका ने बुधवार से भारत से आने वाले अधिकांश आयातित उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया है। यह कदम अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा ( CBP) द्वारा जारी नोटिस के बाद प्रभावी हुआ , जिसमें कहा गया था कि यह आदेश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 6 अगस्त 2025 के कार्यकारी आदेश 14329 के तहत लागू किया जा रहा है। इस आदेश का शीर्षक था – “रूसी संघ की सरकार द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खतरों को संबोधित करना।” किन उत्पादों पर लागू और किन्हें छूट सीबीपी के अनुसार , यह शुल्क उन सभी भारतीय वस्तुओं पर लागू होगा जो अमेरिका में उपभोग के लिए आयातित की जाती हैं। हालांकि , लोहा , इस्पात , एल्युमीनियम , वाहन , तांबा और इनके कुछ व्युत्पन्न उत्पादों को इस अतिरिक्त ड्यूटी से बाहर रखा गया है। वहीं , अमेरिकी बाजार में भारत के करीब 30.2% निर्यात (लगभग 27.6 अरब डॉलर) को शुल्क मुक्त प्रवेश मिलता रहेगा। इसमें फार्मा ( 12.7 अरब डॉलर) , इलेक्ट्रॉनिक्स ( 8.18 अरब डॉलर) , रिफाइंड लाइट ऑयल और एविएशन टरबाइन फ्यूल ( 3.29 अरब डॉलर) , पुस्तकें और ब्रोशर ( 165.9 मिलियन डॉलर) तथा प्लास्टिक ( 155.1 मिलियन...

बढ़ते एशिया को रोकने में कोरियाई उपमहाद्वीप की उथल पुथल के भरोसे अमरीकी थिंकटैंक!!

आधुनिक वित्तीय और आर्थिक प्रणाली औपनिवेशिक यूरोप और नवऔपनिवेशिक अमरीकी आधिपत्य की देन है। किंतु 21 वीं सदी आते-आते एशिया की नई उभरती अर्थव्यवस्थाओं चीन , भारत , जापान , कोरिया , वियतनाम , इंडोनेशिया आदि ने यह साबित कर दिया कि यह सदी एशिया की है। यही कारण है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एशिया में बढ़ते प्रभाव और असंतुलन को देखते हुए लगातार तनावपूर्ण बयानबाज़ी कर रहे हैं। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्युंग से उनकी हालिया मुलाक़ात इसी पृष्ठभूमि में बेहद महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है। शांति की पहल और ट्रम्प टॉवर का सपना व्हाइट हाउस में हुई मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं ने उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन से संवाद स्थापित करने की इच्छा जताई। ली ने कहा कि यदि विभाजित कोरिया में शांति स्थापित हो जाती है तो यह ऐतिहासिक होगा। उन्होंने व्यंग्य और संकेत दोनों में जोड़ा कि “आप (ट्रम्प) उत्तर कोरिया में ट्रम्प टॉवर बना सकते हैं , जहाँ मैं आकर गोल्फ़ खेलूँगा।” ट्रम्प ने भी पुरानी मित्रता याद दिलाई और कहा कि वे किम जोंग उन से पहले ही तीन बार मिल चुके हैं और भविष्य में दोबारा मिलन...