Skip to main content

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

लाल किले में सुरक्षा चूक: मॉक ड्रिल में डमी बम नहीं पकड़ पाए पुलिसकर्मी, 7 सस्पेंड | स्वतंत्रता दिवस से पहले सख्त तैयारी!!

स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। दिल्ली पुलिस की एक मॉक ड्रिल के दौरान तैनात पुलिसकर्मी एक नकली बम को पहचानने में असफल रहे। इसके चलते कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

यह घटना 2 अगस्त की है जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम सादे कपड़ों में मॉक ड्रिल के लिए लाल किले में दाखिल हुई। टीम के पास एक डमी बम था, जिसे सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए लाया गया था। लेकिन किले में तैनात पुलिसकर्मी इस नकली बम का पता नहीं लगा सके। और इस लापरवाही के चलते सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। बता दें कि 15 अगस्त को देश का स्वतंत्रता दिवस समारोह लाल किले से होता है, जहां प्रधानमंत्री तिरंगा फहराकर राष्ट्र को संबोधित करते हैं।

नो-फ्लाई जोन की घोषणा

दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसबीके सिंह ने 2 से 16 अगस्त तक लाल किले को नो-फ्लाई ज़ोन घोषित किया है, जिसमें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत पैरा-ग्लाइडर, हैंग-ग्लाइडर, ड्रोन (UAV/UAS), रिमोट संचालित एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट आदि की उड़ान पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।

डॉग स्क्वॉड को नई ट्रेनिंग

इस साल दिल्ली पुलिस डॉग स्क्वॉड ने सुरक्षा को लेकर नई रणनीति अपनाई है। विस्फोटकों की पहचान करने वाले स्निफर डॉग्स को चुपचाप अलर्ट देने की ट्रेनिंग दी गई है।

स्क्वॉड प्रभारी सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र डोगरा ने बताया कि:कुछ विस्फोटक ऐसे होते हैं जो तेज आवाज से एक्टिव हो सकते हैं, इसलिए कुत्तों को अब भौंकने की बजाय पूंछ हिलाने या अपने हैंडलर को देखने का संकेत सिखाया गया है।”

वर्तमान में दिल्‍ली पुलिस डॉग स्क्वॉड के पास कुल 64 प्रशिक्षित कुत्ते हैं:  जिसमें 58 विस्फोटकों का पता लगाने व 3 नशीले पदार्थों और 3 अपराधियों का पता लगाने के लिए तैयार किया गया हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा बनाए रखने में मदद के लिए इन कुत्तों को लाल किला और चांदनी चौक क्षेत्र समेत विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जाता है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार लगातार 12वीं बार लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस उपलब्धि के साथ वे नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद ऐसा करने वाले तीसरे प्रधानमंत्री बन जाएंगे। पीएम मोदी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में देशवासियों से भाषण के लिए सुझाव भी मांगे हैं। उन्होंने लिखा: "आप क्या चाहते हैं कि इस बार के स्वतंत्रता दिवस भाषण में कौन-से मुद्दे उठाए जाएं?" 

सुझाव के लिए इस लिंक पर विजिट करें- https://www.narendramodi.in/your-ideas-can-be-a-part-of-prime-minister-narendra-modis-independence-day-speech-%E2%80%93-share-them-now--595857

लाल किले की यह मॉक ड्रिल सुरक्षा की गंभीर परीक्षा थी, जिसमें पुलिसकर्मी असफल रहे। स्वतंत्रता दिवस जैसे बड़े समारोह से पहले यह घटना चिंता का विषय है। हालांकि प्रशासन अब और अधिक सतर्कता बरत रहा है — चाहे वो नो-फ्लाई जोन हो या फिर डॉग स्क्वॉड की विशेष ट्रेनिंग 15 अगस्त को लाल किला एक बार फिर देश की एकता, संप्रभुता और लोकतंत्र का प्रतीक बनकर दुनिया के सामने खड़ा होगा।

The News Grit, 05/08/2025

Comments

Popular posts from this blog

गवेषणा समिति ने जरूरतमंद बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की

सागर बड़तूमा , 04 दिसंबर 2025: गवेषणा मानवोत्थान पर्यावरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता समिति के सेवा प्रकल्प के अंतर्गत आज शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालय कन्या छात्रावास और शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर एवं जूनियर कन्या छात्रावास , बड़तूमा में जरूरतमंद बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की गईं। इस अवसर पर बच्चों ने गवेषणा समिति और उनके सहयोगियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। छात्रावास अधीक्षक , मैडम स्वाति ने डॉ. चंदन सिंह और संस्था के योगदान की सराहना की। उन्होंने बच्चों को जिज्ञासा लाइब्रेरी का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया , जिससे उन्हें अध्ययन और ज्ञानवर्धन का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में गवेषणा समिति से डॉ. तरुण साहू और सोनू चौरसिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और उनकी पढ़ाई में मदद करना था। गवेषणा समिति ऐसी पहल लगातार कर रही है , जिसमें केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण , मानव गरिमा के संवर्धन और अंगदान जैसी अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक गतिविधियाँ भी शामिल हैं। इस तरह की पहलों से बच्चों...

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

सागर। गवेषणा मानवोत्थान , पर्यावरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता समिति द्वारा “अंधविश्वास बनाम तर्कशीलता : भारतीय और अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य” विषय पर एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजघाट रोड तिली स्थित एक होटल के सभागार में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी , सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में तर्कशील समिति से जुड़े डॉ. बलविंदर बरनाला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में समाज में प्रचलित अनेक अंधविश्वासों की चर्चा करते हुए तर्क , वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अनुभवजन्य प्रमाणों के माध्यम से उन्हें चुनौती दी। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता और वैज्ञानिक सोच का विकास ही अंधविश्वासों को समाप्त करने का सबसे प्रभावी तरीका है। संवाद के दौरान उन्होंने उपस्थित श्रोताओं से प्रश्न आमंत्रित किए और उनके समाधान भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन डॉ. राजेश गौतम और डॉ. सुनील साहू ने किया। संवाद के दूसरे सत्र ...

आधार अपडेट शुल्क में वृद्धि: घर पर सेवा के लिए ₹700 तक शुल्क लागू!!

भारत सरकार के Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने 19 सितंबर 2025 को एक नया Office Memorandum जारी किया है , जिसमें आधार सेवाओं के लिए शुल्क संरचना में बदलाव की घोषणा की गई है। यह बदलाव 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होंगे और 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगे। घर पर आधार सेवा शुल्क UIDAI ने घर पर आधार सेवा के लिए ₹700 (GST सहित) शुल्क निर्धारित किया है। यदि एक ही पते पर एक से अधिक निवासी इस सेवा का लाभ उठाते हैं , तो पहले निवासी से ₹700 लिया जाएगा , जबकि प्रत्येक अतिरिक्त निवासी से ₹350 लिया जाएगा। यह शुल्क सामान्य डेमोग्राफिक या बायोमेट्रिक अपडेट शुल्क के अतिरिक्त होगा। अन्य प्रमुख अपडेट शुल्क UIDAI द्वारा जारी नई फीस संरचना के तहत आधार अपडेट की विभिन्न सेवाओं के लिए शुल्क इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं। 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए आधार जनरेशन मुफ्त रहेगा , वहीं 5 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए भी आधार जनरेशन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट , जो 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष की आयु के लिए जरूरी है , उसके लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा...