Skip to main content

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

मध्यप्रदेश में अवैध शराब तस्करी पर तगड़ा प्रहार!!

मध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बार फिर कड़ा रुख दिखाते हुए बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा द्वारा हाल ही में ली गई समीक्षा बैठक में जिलों को लगातार सतर्क रहने, प्रभावी पेट्रोलिंग करने और निरीक्षण को गंभीरता से लागू करने के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के बाद प्रदेश के कई जिलों में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सटीक और तेज कार्रवाई देखने को मिली है।

राज्य के भोपाल, देवास, मंदसौर, छतरपुर और अनूपपुर जिलों में पुलिस ने संयुक्त रूप से 2 करोड़ 87 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब, वाहन और अन्य सामग्री जब्त की है। कई तस्करों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जिलों में प्रमुख कार्रवाई

भोपाल

थाना खजूरी सड़क पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के संगठित नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1200 पेटी अंग्रेजी शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ा।

कुल जब्त संपत्ति-1 करोड़ 60 लाख 42 हजार रुपये।

यह कार्रवाई राजधानी में सक्रिय बड़े तस्करी नेटवर्क पर सीधा प्रहार मानी जा रही है।

देवास

ऑपरेशन प्रहार” के तहत सोनकच्छ प्रगति नगर बायपास पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक पकड़ा।

ट्रक में भूसे की बोरियों के अंदर 675 पेटी (5936.4 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब छुपाई गई थी।

कुल जब्त शराब-85 लाख 35 हजार 440 रुपये

ट्रक की कीमत-20 लाख रुपये

गिरफ्तार आरोपी-दीपक रावत और लालु रावत, निवासी ग्राम आम्बुआ, जिला अलीराजपुर।

मंदसौर

थाना नाहरगढ़ पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक में 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।

लोहे के पलंग की फर्जी बिल्टी के जरिए शराब को ले जाया जा रहा था।

कुल जब्त संपत्ति-करीब 20 लाख रुपये।

छतरपुर

थाना बमनौरा पुलिस ने ग्राम डोंगरपुर में छापा मारकर 20 पेटी (180 लीटर) अवैध शराब जब्त की।

कुल कीमत-लगभग 90 हजार रुपये।

अनूपपुर

कोतवाली पुलिस ने 62.55 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और बिना नंबर की स्कूटी जब्त की।

कुल कीमत-54 हजार 210 रुपये।

एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है।

कुल कार्रवाई का प्रभाव

इन पांच जिलों में की गई संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने

·         2.87 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध शराब व वाहन जब्त किए।

·         कई तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

मध्यप्रदेश पुलिस ने दोहराया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री में शामिल किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशे के अवैध व्यापार और उससे जुड़ी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान अब और मजबूत व आक्रामक तरीके से जारी रहेगा।

The News Grit, 01/12/2025

Comments

Popular posts from this blog

गवेषणा समिति ने जरूरतमंद बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की

सागर बड़तूमा , 04 दिसंबर 2025: गवेषणा मानवोत्थान पर्यावरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता समिति के सेवा प्रकल्प के अंतर्गत आज शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालय कन्या छात्रावास और शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर एवं जूनियर कन्या छात्रावास , बड़तूमा में जरूरतमंद बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की गईं। इस अवसर पर बच्चों ने गवेषणा समिति और उनके सहयोगियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। छात्रावास अधीक्षक , मैडम स्वाति ने डॉ. चंदन सिंह और संस्था के योगदान की सराहना की। उन्होंने बच्चों को जिज्ञासा लाइब्रेरी का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया , जिससे उन्हें अध्ययन और ज्ञानवर्धन का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में गवेषणा समिति से डॉ. तरुण साहू और सोनू चौरसिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और उनकी पढ़ाई में मदद करना था। गवेषणा समिति ऐसी पहल लगातार कर रही है , जिसमें केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण , मानव गरिमा के संवर्धन और अंगदान जैसी अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक गतिविधियाँ भी शामिल हैं। इस तरह की पहलों से बच्चों...

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

सागर। गवेषणा मानवोत्थान , पर्यावरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता समिति द्वारा “अंधविश्वास बनाम तर्कशीलता : भारतीय और अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य” विषय पर एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजघाट रोड तिली स्थित एक होटल के सभागार में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी , सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में तर्कशील समिति से जुड़े डॉ. बलविंदर बरनाला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में समाज में प्रचलित अनेक अंधविश्वासों की चर्चा करते हुए तर्क , वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अनुभवजन्य प्रमाणों के माध्यम से उन्हें चुनौती दी। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता और वैज्ञानिक सोच का विकास ही अंधविश्वासों को समाप्त करने का सबसे प्रभावी तरीका है। संवाद के दौरान उन्होंने उपस्थित श्रोताओं से प्रश्न आमंत्रित किए और उनके समाधान भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन डॉ. राजेश गौतम और डॉ. सुनील साहू ने किया। संवाद के दूसरे सत्र ...

आधार अपडेट शुल्क में वृद्धि: घर पर सेवा के लिए ₹700 तक शुल्क लागू!!

भारत सरकार के Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने 19 सितंबर 2025 को एक नया Office Memorandum जारी किया है , जिसमें आधार सेवाओं के लिए शुल्क संरचना में बदलाव की घोषणा की गई है। यह बदलाव 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होंगे और 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगे। घर पर आधार सेवा शुल्क UIDAI ने घर पर आधार सेवा के लिए ₹700 (GST सहित) शुल्क निर्धारित किया है। यदि एक ही पते पर एक से अधिक निवासी इस सेवा का लाभ उठाते हैं , तो पहले निवासी से ₹700 लिया जाएगा , जबकि प्रत्येक अतिरिक्त निवासी से ₹350 लिया जाएगा। यह शुल्क सामान्य डेमोग्राफिक या बायोमेट्रिक अपडेट शुल्क के अतिरिक्त होगा। अन्य प्रमुख अपडेट शुल्क UIDAI द्वारा जारी नई फीस संरचना के तहत आधार अपडेट की विभिन्न सेवाओं के लिए शुल्क इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं। 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए आधार जनरेशन मुफ्त रहेगा , वहीं 5 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए भी आधार जनरेशन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट , जो 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष की आयु के लिए जरूरी है , उसके लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा...