Skip to main content

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

मध्यप्रदेश और फ्रांस के बीच सांस्कृतिक और पर्यटन सहयोग का नया अध्याय – वैश्विक मंच की ओर बढ़ता 'भारत का हृदय'!!

मध्यप्रदेश, जो ऐतिहासिक धरोहरों, विविध कलाओं और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए जाना जाता है, अब वैश्विक सांस्कृतिक मानचित्र पर एक नई पहचान की ओर अग्रसर हो चुका है। हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे मध्यप्रदेश और फ्रांस के बीच सांस्कृतिक और पर्यटन सहयोग के द्वार और अधिक व्यापक रूप से खुल गए हैं।

समझौते की त्रयी: सरकार, संस्कृति और सहयोग

इस ऐतिहासिक एमओयू पर हस्ताक्षर भारत में फ्रांस के राजदूत डॉ. थिएरी मथौ, मध्यप्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव श्री शिव शेखर शुक्‍ला, और अलायंस फ्रांसेज़ डी भोपाल के अध्यक्ष श्री अखिलेश वर्मा द्वारा किए गए। यह समझौता अगले तीन वर्षों तक वैध रहेगा और आपसी सहमति से इसे आगे भी बढ़ाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर इसे "प्रदेश की सांस्कृतिक रणनीति को सशक्त करने वाला कदम" बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह समझौता मध्यप्रदेश को न केवल एक सांस्कृतिक राजधानी के रूप में स्थापित करेगा, बल्कि इसे एक प्रगतिशील, वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में भी उभारेगा।

फ्रांस के राजदूत की प्रतिक्रिया

भारत में फ्रांस के राजदूत डॉ. थिएरी मथौ ने भी इस साझेदारी पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा,

हमें मध्यप्रदेश सरकार के साथ इस महत्वपूर्ण सहयोग को स्थापित करते हुए बहुत खुशी हो रही है। यह एमओयू दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगा, जिससे कला, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि फ्रांस विशेष रूप से पर्यटन, पर्यावरण, सुरक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में काम करता है, और यह समझौता इन सभी विषयों को एक साझा मंच पर लाएगा।

क्या मिलेगा इस साझेदारी से?

इस एमओयू के तहत अनेक रचनात्मक और दूरगामी कदम उठाए जाएंगे:

🔹 संयुक्त सांस्कृतिक आयोजन:

भारत और फ्रांस के बीच साझा कला उत्सव, संगीत, नृत्य प्रदर्शनियां, फिल्म स्क्रीनिंग, पाक कला और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इससे दोनों देशों की जनता को एक-दूसरे की संस्कृति को समझने और अपनाने का अवसर मिलेगा।

🔹 इंडो-फ्रेंच सांस्कृतिक कैलेंडर:

हर वर्ष एक समर्पित कैलेंडर तैयार किया जाएगा, जिसमें दोनों देशों के बीच होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों की रूपरेखा होगी।

🔹 पर्यटन सामग्री का फ्रेंच अनुवाद:

मध्यप्रदेश की पर्य प्रचार सामग्री को फ्रेंच भाषा में तैयार किया जाएगा ताकि फ्रांसीसी पर्यटक राज्य की विविधता से परिचित हो सकें।

🔹 स्थानीय गाइड्स और अधिकारियों का प्रशिक्षण:

पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को फ्रेंच भाषा और संस्कृति का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे विदेशी पर्यटकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर सकें।

🔹 स्थानीय प्रतिभाओं को वैश्विक मंच:

प्रदेश के कलाकारों, शिल्पकारों, छात्रों और सांस्कृतिक संगठनों को अब अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों, आयोजनों और शैक्षणिक अवसरों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

क्यों विशेष है यह MoU?

इस त्रिपक्षीय समझौते की खास बात यह है कि यह केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि संस्कृति को कूटनीति में बदलने का प्रयास है। यह मध्यप्रदेश के लिए एक ऐसा द्वार खोलता है, जो यूरोप के फ्रांस से सीधे जुड़ता है।

यह MoU ‘सांस्कृतिक कूटनीति’ की एक नई मिसाल है, जो केवल सरकारी लाभ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम नागरिक, विशेषकर कलाकार, छात्र और उद्यमी इससे सीधे लाभान्वित होंगे।

प्रदेश की नई पहचान: संस्कृति और संभावना

इस अवसर पर प्रदेश के प्रमुख सचिव उद्योग श्री राघवेंद्र कुमार सिंह, फ्रांस के कौंसुल जनरल श्री जीन-मार्क सेरे-शार्ले, फ्रांसीसी दूतावास के राजनीतिक परामर्शदाता श्री शाद जॉयनाल आबेदीन और अलायंस फ्रांसेज़ के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। यह उपस्थिति दर्शाती है कि इस समझौते को लेकर दोनों पक्षों में गंभीरता और दीर्घकालिक दृष्टिकोण है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कहना है कि यह समझौता ज्ञापन मध्यप्रदेश को न केवल देश की सांस्कृतिक राज्‍य बल्कि एक प्रगतिशील, वैश्विक पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की हमारी दूरदृष्टि को साकार करता है।”

संस्कृति से समद्धि की ओर

मध्यप्रदेश और फ्रांस के बीच यह सांस्कृतिक और पर्यटन सहयोग न केवल दोनों देशों के संबंधों को गहराई देगा, बल्कि इसे एक मॉडल के रूप में भी देखा जा सकता है – जहाँ क्षेत्रीय समृद्धि और वैश्विक जुड़ाव साथ-साथ चलते हैं। अब समय है कि प्रदेश की पारंपरिक धरोहरें, जनजातीय कलाएं, संगीत और पर्यटन स्थल एक वैश्विक मंच पर अपनी चमक बिखेरें – और यह MoU, इस यात्रा की पहली ठोस सीढ़ी बनकर उभरा है।

The News Grit, 14/06/2025 

Comments

Popular posts from this blog

प्रोजेक्ट आरोहण: NHAI की नई योजना, लेकिन किसके लिए?

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI) ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल करते हुए टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा और करियर निर्माण के लिए ‘प्रोजेक्ट आरोहण’ की शुरुआत की है। इस योजना का शुभारंभ एनएचएआई के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव ने नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में किया। इस अवसर पर वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक एवं संयुक्त सीईओ डॉ. जफर खान और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। शिक्षा तक समान पहुँच देने का प्रयास एनएचएआई ने वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के साथ मिलकर यह योजना शुरू की है , जिसका मकसद टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस पहल का उद्देश्य वित्तीय बाधाओं को दूर करना , सामाजिक-आर्थिक भेदों को कम करना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों , जिनमें निम्न-आय वाले परिवारों की लड़कियाँ , पहली पीढ़ी के शिक्षार्थी तथा अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र शामिल हैं , के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान पहुँच प्रदान करना है। एनएचएआई का मानना है कि शिक्षा ही वह साध...

अमेरिका ने भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाया, लाखों नौकरियों पर संकट!!

अमेरिका ने बुधवार से भारत से आने वाले अधिकांश आयातित उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया है। यह कदम अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा ( CBP) द्वारा जारी नोटिस के बाद प्रभावी हुआ , जिसमें कहा गया था कि यह आदेश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 6 अगस्त 2025 के कार्यकारी आदेश 14329 के तहत लागू किया जा रहा है। इस आदेश का शीर्षक था – “रूसी संघ की सरकार द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खतरों को संबोधित करना।” किन उत्पादों पर लागू और किन्हें छूट सीबीपी के अनुसार , यह शुल्क उन सभी भारतीय वस्तुओं पर लागू होगा जो अमेरिका में उपभोग के लिए आयातित की जाती हैं। हालांकि , लोहा , इस्पात , एल्युमीनियम , वाहन , तांबा और इनके कुछ व्युत्पन्न उत्पादों को इस अतिरिक्त ड्यूटी से बाहर रखा गया है। वहीं , अमेरिकी बाजार में भारत के करीब 30.2% निर्यात (लगभग 27.6 अरब डॉलर) को शुल्क मुक्त प्रवेश मिलता रहेगा। इसमें फार्मा ( 12.7 अरब डॉलर) , इलेक्ट्रॉनिक्स ( 8.18 अरब डॉलर) , रिफाइंड लाइट ऑयल और एविएशन टरबाइन फ्यूल ( 3.29 अरब डॉलर) , पुस्तकें और ब्रोशर ( 165.9 मिलियन डॉलर) तथा प्लास्टिक ( 155.1 मिलियन...

भोपाल बनेगा देश का स्पोर्ट्स साइंस और हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग हब!!

खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण देने की दिशा में मध्यप्रदेश एक बड़ा कदम उठा रहा है। खेल विभाग द्वारा नाथु बरखेड़ा स्थित स्पोर्ट्स सिटी में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक स्पोर्ट्स साइंस एवं हाई-परफॉर्मेंस सेंटर स्थापित किया जा रहा है। यह सेंटर उन सभी आधुनिक वैज्ञानिक और तकनीकी सुविधाओं से लैस होगा , जिनकी आज के समय में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को निखारने और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में जरूरत होती है। इसमें खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता , मानसिक दृढ़ता , चोटों से बचाव , और कुल प्रदर्शन सुधार पर व्यापक रूप से काम किया जाएगा। क्यों जरूरी है स्पोर्ट्स साइंस सेंटर ? आज का खेल जगत बेहद तेज और चुनौतीपूर्ण हो गया है। सिर्फ प्रतिभा या अच्छी कोचिंग अब पर्याप्त नहीं है। विशेषज्ञ बताते हैं कि कई खिलाड़ी , चाहे वे कितने ही प्रतिभाशाली हों , मनोवैज्ञानिक दबाव , तकनीकी कमी या चोटों की वजह से अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाते। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में सफलता के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकन...