Skip to main content

अंधविश्वास और तर्कशीलता पर हुआ गवेषणा संवाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

एनसीसी कैडेट और प्रशिक्षणार्थियों द्वारा किया गया रक्तदान।

एनसीसी कैडेट और प्रशिक्षणार्थियों द्वारा किया गया रक्तदान।
33 म0प्र0 बटालियन एनसीसी सागर के अंतर्गत शासकीय संभागीय आई टी आई सागर में एनसीसी दिवस के संबंध में आयोजित गतिविधियों के तहत रक्त केन्द्र जिला चिकित्सालय के द्वारा एनसीसी आफिस संभागीय आई टी आई सागर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।


जिसमें 30 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ कमान अधिकारी ले0 कर्नल अंशुमान शर्मा, ले0 प्रदीप कुमार उपाध्याय, सुबेदार कमलेश कुमार, बीएचएम अशोक कुमार, हवलदार सुनील, प्रशिक्षण अधिकारी श्री परमानंद
सेन, श्री विपिन तिवारी, श्री दीपक तिवारी, श्री विकास पारोचे, श्री राहुल रैकवार, श्री अंडर आफिसर रोहित गौंड, कैडेट उदय सिंह कुशवाहा, कैडेट हेमत काछी, कैडेट संयुक्त जैन, कैडेट अमन सिंह कुशवाहा,कैडेट अनिकेत काछी, कैडेट मनोज अहिरवार एवं अन्य कैडेट और प्रशिक्षणार्थियों द्वारा रक्तदान किया।

मुख्य अतिथि ले कर्नल अंशुमान शर्मा द्वारा रक्तदान करने वाले कैडेट को प्रमाण पत्र देते हुए कहा कि एनसीसी के द्वारा इस महा कार्य को निरंतर किया जाता रहना चाहिए जिससे हर जरूतर मंद को रक्त आसानी से मिल सके, श्री सुनील देसाई प्राचार्य शासकीय संभागीय आई टी आई सागर द्वारा उपस्थित कैडेट/प्रशिक्षणार्थियो को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। डॉ एम के जैन रक्त केन्द्र जिला चिकित्सालय द्वारा रक्तदान से संबंधित भ्रांतियों को दूर करते हुए ब्लड डोनेट करने से सेहत को मिलते हैं ढेर सारे फायदे होते है एनसीसी दिवस पर प्रत्येक वर्ष एनसीसी युवा रक्तदान करते है।


श्री आर के दुबे ने कहा कि अगर आप रेगुलरली ब्लड डोनेट करते रहेंगे तो आप ब्लड प्रेशर की समस्या से बच सकते हैं। इसके अलावा रक्तदान करने से हार्ट से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम हो सकता है। इस अवसर पर श्री नितिन खरे, उद्यमिता अधिकारी आई टी आई सागर, श्री संजय उइके, श्री सुनील सेन, श्री विनोद कुजूर, कु. रूचि जैन, श्री सोनू पटेल, श्री विकास अन्य आई टी आई स्टाफ एवं जिला चिकित्साल का स्टाफ उपस्थित रहा।

- The News Grit, 23/11/2024

Comments

  1. Great work 👏 👍, Donate blood🩸 ,Save lives🧬, Be a hero in someone's story today 🙂

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

प्रोजेक्ट आरोहण: NHAI की नई योजना, लेकिन किसके लिए?

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI) ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल करते हुए टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा और करियर निर्माण के लिए ‘प्रोजेक्ट आरोहण’ की शुरुआत की है। इस योजना का शुभारंभ एनएचएआई के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव ने नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में किया। इस अवसर पर वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक एवं संयुक्त सीईओ डॉ. जफर खान और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। शिक्षा तक समान पहुँच देने का प्रयास एनएचएआई ने वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के साथ मिलकर यह योजना शुरू की है , जिसका मकसद टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस पहल का उद्देश्य वित्तीय बाधाओं को दूर करना , सामाजिक-आर्थिक भेदों को कम करना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों , जिनमें निम्न-आय वाले परिवारों की लड़कियाँ , पहली पीढ़ी के शिक्षार्थी तथा अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र शामिल हैं , के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान पहुँच प्रदान करना है। एनएचएआई का मानना है कि शिक्षा ही वह साध...

अमेरिका ने भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाया, लाखों नौकरियों पर संकट!!

अमेरिका ने बुधवार से भारत से आने वाले अधिकांश आयातित उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया है। यह कदम अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा ( CBP) द्वारा जारी नोटिस के बाद प्रभावी हुआ , जिसमें कहा गया था कि यह आदेश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 6 अगस्त 2025 के कार्यकारी आदेश 14329 के तहत लागू किया जा रहा है। इस आदेश का शीर्षक था – “रूसी संघ की सरकार द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खतरों को संबोधित करना।” किन उत्पादों पर लागू और किन्हें छूट सीबीपी के अनुसार , यह शुल्क उन सभी भारतीय वस्तुओं पर लागू होगा जो अमेरिका में उपभोग के लिए आयातित की जाती हैं। हालांकि , लोहा , इस्पात , एल्युमीनियम , वाहन , तांबा और इनके कुछ व्युत्पन्न उत्पादों को इस अतिरिक्त ड्यूटी से बाहर रखा गया है। वहीं , अमेरिकी बाजार में भारत के करीब 30.2% निर्यात (लगभग 27.6 अरब डॉलर) को शुल्क मुक्त प्रवेश मिलता रहेगा। इसमें फार्मा ( 12.7 अरब डॉलर) , इलेक्ट्रॉनिक्स ( 8.18 अरब डॉलर) , रिफाइंड लाइट ऑयल और एविएशन टरबाइन फ्यूल ( 3.29 अरब डॉलर) , पुस्तकें और ब्रोशर ( 165.9 मिलियन डॉलर) तथा प्लास्टिक ( 155.1 मिलियन...

भोपाल बनेगा देश का स्पोर्ट्स साइंस और हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग हब!!

खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण देने की दिशा में मध्यप्रदेश एक बड़ा कदम उठा रहा है। खेल विभाग द्वारा नाथु बरखेड़ा स्थित स्पोर्ट्स सिटी में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक स्पोर्ट्स साइंस एवं हाई-परफॉर्मेंस सेंटर स्थापित किया जा रहा है। यह सेंटर उन सभी आधुनिक वैज्ञानिक और तकनीकी सुविधाओं से लैस होगा , जिनकी आज के समय में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को निखारने और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में जरूरत होती है। इसमें खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता , मानसिक दृढ़ता , चोटों से बचाव , और कुल प्रदर्शन सुधार पर व्यापक रूप से काम किया जाएगा। क्यों जरूरी है स्पोर्ट्स साइंस सेंटर ? आज का खेल जगत बेहद तेज और चुनौतीपूर्ण हो गया है। सिर्फ प्रतिभा या अच्छी कोचिंग अब पर्याप्त नहीं है। विशेषज्ञ बताते हैं कि कई खिलाड़ी , चाहे वे कितने ही प्रतिभाशाली हों , मनोवैज्ञानिक दबाव , तकनीकी कमी या चोटों की वजह से अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाते। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में सफलता के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकन...